Electric Supply Circle Sasaram

Electric Supply Circle Sasaram हमारा आधार,
ऊर्जस्वित बिहार।

🔌 जनता की सुविधा, विभाग की प्राथमिकता !रोहतास जिले के विभिन्न नगर निकायों एवं पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में उपभो...
03/06/2026

🔌 जनता की सुविधा, विभाग की प्राथमिकता !

रोहतास जिले के विभिन्न नगर निकायों एवं पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। ⚡

📝 बिजली बिल सुधार, नया विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, मीटर खराबी, लोड वृद्धि एवं अन्य समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उपभोक्ताओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

🤝 सहयोग शिविरों के माध्यम से विद्युत विभाग उपभोक्ताओं तक सेवाएं उनके क्षेत्र में ही पहुंचाकर पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

2 जून को विद्युत विभाग का सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर हीं मिलेगा विभागीय लाभ : ईएसई रोहतास
01/06/2026

2 जून को विद्युत विभाग का सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर हीं मिलेगा विभागीय लाभ : ईएसई रोहतास

⚡ 2 जून को लगेगा सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर हीं मिलेगा विभागीय लाभ ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरि...
25/05/2026

⚡ 2 जून को लगेगा सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर हीं मिलेगा विभागीय लाभ

ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग 2 जून को रोहतास जिले की विभिन्न पंचायतों में “पंचायतवार बिजली समाधान सहयोग शिविर” आयोजित करेगा। शिविर में बिजली बिल सुधार, नया कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर सहायता, मीटर खराबी, बकाया भुगतान, लोड वृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विद्युत अधीक्षण अभियंता ई. इंद्रदेव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का एसओपी के तहत समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाएं।

☀️ पीएम सूर्यघर योजना से बिजली बिल में राहत, अंतिम तिथि मार्च 2027 : ईएसई विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सू...
21/05/2026

☀️ पीएम सूर्यघर योजना से बिजली बिल में राहत, अंतिम तिथि मार्च 2027 : ईएसई

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की है। योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर ₹30,000 से ₹78,000 तक की सब्सिडी और 2 लाख रुपये तक ऋण की सुविधा उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि मार्च 2027 निर्धारित है। उपभोक्ता ऑनलाइन या संबंधित विद्युत कार्यालय के सुविधा काउंटर पर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

19/05/2026
⚡19 मई से बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित ⚡ ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के त्...
13/05/2026

⚡19 मई से बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित ⚡

ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विद्युत विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

🗓️ प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत सरकार भवनों में लगने वाले इन शिविरों में बिजली बिल सुधार, नया कनेक्शन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, मीटर खराबी, बकाया भुगतान एवं अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

📍 प्रथम चरण में 19 मई को करूप, चनकी, करगहर, चांदी, मानपुर, लिलवछ, गिधा, उगहनी, लहेरी एवं आलमपुर पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

Address

Vidyut Bhawan Fazel Ganj Sasaram
Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Electric Supply Circle Sasaram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share