31/05/2026
🚩 धन्ना भगत जी की पावन तपोस्थली धुआँकला 🚩
संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत टोंक आगमन के दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री कैलाश जी चौधरी ने पावन धरा धुआँकला पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा संत शिरोमणि धन्ना भगत जी महाराज के श्रीचरणों में दण्डवत प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफ़ा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। आपकी सरलता, विनम्रता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
युवा भाजपा नेता भाई राजकुमार जी मीणा भी उपस्थित रहे आपने भी दुपट्टा ओढ़ाकर पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया आत्मीय अभिनंदन 🙏
आपका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे।
❤️ पधारो सा, हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत। ❤️
🌿 “संतों की तपोभूमि, संस्कृति का सम्मान और जनसेवा का संकल्प ही राष्ट्र निर्माण का आधार है।” 🌿
=================================
शिक्षाविद् जनसेवक डॉ शिवजी चौधरी सरोली
टोंक राजस्थान