02/06/2026
#मेरठ क़ी सरधना विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया तथा संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर सम्मानित नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उन्हें माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath जी के जीवन, संघर्ष एवं विचारों पर आधारित पुस्तक भेंट करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। ऐसे प्रेरणादायी साहित्य का प्रसार समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करता है।