20/04/2024
सतरंगी सप्ताहः दिव्यांगजनों ने ट्राईसाईकिल मैराथन द्वारा दिया मतदान का संदेश
जिले में लोकसभा आम चुनाव-2024 हेतु सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज चतुर्थ दिन दिनांक 20.04.2024 को सतरंगी सप्ताह के अन्तर्गत आज पीडब्ल्यूडी रैली का आयोजन किया गया। रैली कलक्टर परिसर से रवाना हुई।
डॉ. धीरज कुमार सिंह, आई.ए.एस., नोडल अधिकारी(स्वीप) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर द्वारा आयोजित इस दिव्यांग रैली को प्रातः 10 बजे हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया।
इसमें दिव्यांग आईकन पूर्णराज सिंह, आंकाक्षा जी बैरवा, आर.ए.एस., श्रीमती मनमीत कौर संयुक्त निदेशक, डॉ.बी.एल.सारस्वत सहायक निदेशक एवं जवान बन गोस्वामी, सुचेता कृपलानी संस्थान माणकलाव के लक्ष्मण उपस्थित रहे।
रैली कलेक्ट्रेट से आखलिया चौराहा तक आयोजित की गई। रैली में दिव्यांगजनों द्वारा अपनी स्कूटी/मोटराईज्ड ट्राई साईकिल मैराथन द्वारा ’’हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम’’ थीम पर मतदान आमजनों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया गया। दिव्यांगजन स्कूटी पर दो कतारों में विभिन्न मतदान प्रेरित करनी वाली तख्तियां ’’26 अप्रेल छुट्टी का नहीं जिम्मेदारी निभाने का दिन है’’, ’’सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’’ आदि लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकगण, दिव्यांग मतदाताओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्मिकगण चल रहे थे। इस कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। दिव्यांग स्कूटियांे के पीछे नेत्रहीन विकास संस्थान के कार्मिक एवं कॉलेज के छात्र बसों में प्रचार-प्रसार करते चल रहे थे।
कार्यक्रम का संयोजन स्वीप शाखा से तहसीलदार श्री खरताराम, श्री हिमांशु कच्छवाह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री मगराज कटारिया, श्री रमेशचन्द्र पंवार, श्री शिकुनराम फिड़ौदा, श्री ओमपाल सिंह, श्रीमती दीपिका बिश्नोई, श्री उत्तम शर्मा, श्री जानकीदास चौहान, श्रीमती प्रियंका सियाग, श्री सुनील सुथार, श्रीमती अन्नपूर्णा शर्मा, श्री दुष्यंत दवे, श्री राजूसिंह, श्री ताराचन्द कुमावत, श्री दिनेश एवं स्वीप शाखा से मोहन विश्नोई, अशोक सोनावत, हिंगलाजदान चारण, इन्द्र विक्रम सिंह, दिलीप सिंह व गैर राजकीय संस्थान गुरूकृपा विमन्दित गृृह के श्री जगदीश, नेत्रहीन विकास संस्थान से सुशीला बोहरा, सलमा अरोरा, रंजू विश्नोई द्वारा किया गया।jodhpur