Subhash Dank

Subhash Dank This is official page of Subhash Dank मानव सेवा प्राणी सेवा ही मेरा लक्ष्य है

सिडनी में ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर – स्थिति अब स्थिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आख़िरी मु...
27/10/2025

सिडनी में ICU में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर – स्थिति अब स्थिर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आख़िरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी की बदौलत 9 विकेट से जीत लिया।

लेकिन इस जीत की खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई, क्योंकि इसी मैच में कैच लेने के दौरान श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से घायल हो गए। आंतरिक चोट (इंटर्नल ब्लीडिंग) के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।

अब मिली जानकारी के अनुसार, श्रेयस अय्यर को ICU से शिफ्ट कर दिया गया है और उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रहना होगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

सूत्रों के अनुसार, श्रेयस अय्यर के परिवार के सदस्य जल्द ही उनके पास पहुँचने के लिए सिडनी के लिए रवाना हो सकते हैं। वीज़ा प्रक्रिया के कारण थोड़ी देर हो रही है। इस बीच उनके कुछ ऑस्ट्रेलियाई मित्र अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।
हम सभी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि श्रेयस अय्यर जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करें।
Get well soon, Shreyas Aiyar!


शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के अंतर्गत नवम्बर माह मे RSS का व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है।राष्ट्रीय स...
27/10/2025

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के अंतर्गत नवम्बर माह मे RSS का व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारम्भ होने जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में 30 करोड़ परिवारों तक पहुंचने के लिए गृह संपर्क अभियान शुरू कर रहा है।

आगामी नवम्बर माह मे स्वयंसेवक घर-घर जाकर संघ के 100 वर्ष की यात्रा का परिचय देंगे और परिवारों से समाज में बदलाव के लिए चर्चा करेंगे।

उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, आत्मीय श्री गौरीशंकर जी मोट  के नए कार्यालय की पूजा में समाज गौरव आदरणीय श्री महेंद्र ...
26/10/2025

उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, आत्मीय श्री गौरीशंकर जी मोट के नए कार्यालय की पूजा में समाज गौरव आदरणीय श्री महेंद्र सिंघी जी के साथ उपस्थित होकर मोट साहब को शुभकामनाएं एवं सम्मान प्रदान करने का सौभाग्य मिला।
इस शुभ अवसर पर बीजेपी नेता आत्मीय श्री जयतीर्थ कट्टी, जैन युवा संगठन के अध्यक्ष श्री इंदरभाई संकलेचा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
नई ऊँचाइयों और सफलताओं के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं




देश भर में 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें त्योहारों के मौसम में यात्रियों की यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने में महत्वपू...
24/10/2025

देश भर में 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें त्योहारों के मौसम में यात्रियों की यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

हैदराबाद से बेंगलुरु आ रही एक निजी बस में आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले के चिन्टेकूर के पास हुई आग की दर्दनाक दुर्घटना मे...
24/10/2025

हैदराबाद से बेंगलुरु आ रही एक निजी बस में आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले के चिन्टेकूर के पास हुई आग की दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। इस भीषण हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा को शांति मिले और घायल जल्द स्वस्थ हों
यही प्रार्थना करता हूँ। राज्य सरकार से अनुरोध है कि स्थानीय प्रशासन को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

पूर्व उपराष्ट्रपति, परम श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत  (बाबोसा) की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि।देश और राजस्थान प्...
23/10/2025

पूर्व उपराष्ट्रपति, परम श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत (बाबोसा) की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि।
देश और राजस्थान प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले शेखावत साहब के आदर्श, सिद्धांत और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित भाई शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं  शुभकामनाएं।एक दूरदर्शी नेता, ज...
22/10/2025

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित भाई शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
एक दूरदर्शी नेता, जिनकी अटूट निष्ठा, रणनीतिक नेतृत्व और अथक प्रयासों ने भारत की आंतरिक सुरक्षा तथा सहकारी आंदोलन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। राष्ट्र की एकता, सुशासन और प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण के प्रति आपका अटल समर्पण, देशभर में करोड़ों लोगों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत है।

आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं।

Heartfelt birthday greetings and best wishes to Hon’ble Union Minister of Home and Cooperation, Shri Amit Bhai Shah.

जैन समाज के गौरव, सेवा-भावी, कर्मठ एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत  हर्ष भाई संघवी को गुजरात के उप मुख्यमंत्री पद की महत्वपू...
17/10/2025

जैन समाज के गौरव, सेवा-भावी, कर्मठ एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत हर्ष भाई संघवी को गुजरात के उप मुख्यमंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ, ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव जनसेवा के इस पथ पर सफलता के नित नए आयाम स्थापित करते रहें।

हार्दिक आभार एवं धन्यवादहाल ही में  हुबली-धारवाड़ सेंट्रल क्षेत्र के विधायक  श्री महेशअन्ना तेंगिनाकाई, दक्षिण पश्चिम रे...
10/10/2025

हार्दिक आभार एवं धन्यवाद

हाल ही में हुबली-धारवाड़ सेंट्रल क्षेत्र के विधायक श्री महेशअन्ना तेंगिनाकाई, दक्षिण पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति (जेडआरयूसीसी ) के सदस्य एवं श्री सिद्धारूढ़ा स्वामी मठ ट्रस्ट समिति के पूर्व चैयरमेन श्री महेन्द्र सिंघीजी, और व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री वी.एस.वी. प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी से मुलाक़ात कर भेंट कर हुबली से जोधपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि तथा इसे नियमित करने का अनुरोध किया था।
इस आग्रह पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए रेलवे मंत्रालय एवं रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन के संचालन की अवधि दिसंबर माह तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु आदरणीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, केंद्रीय मंत्री एवं धारवाड़ के लोकलाडले सांसद श्री प्रल्हाद जोशी जी, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना जी का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं
साथ ही इस कार्य के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे दक्षिण पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति सदस्य श्री महेन्द्र सिंघीजी के प्रति भी हम अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।










08/10/2025

यदि अमित शाह महाभारत युग मे होते तो युद्ध 18 दिन नहीं बल्कि 18 महीने चलता। परिणाम वही रहता बस सैनिक थोड़े कम मरते, दरसल ये ज़ब भी कोई पेड़ काटते है तो सुनिश्चित करते है कि कटाई से पहले बीज के सप्लायर मार दिए जाए और बीज नष्ट कर दिए जाए फिर पेड़ की कटाई होती है।

जेएनयू मे RSS का पथ संचलन..... यदि 5 साल पहले भी इसकी कल्पना कोई करता तो उसे पागल घोषित कर दिया जाता। आज तो ये सच्चाई है, अमित शाह को गृहमंत्री के रूप मे इन ही चार कामो के लिए रखा जायेगा। कश्मीर, राम मंदिर, नक्सली और घुसपैठ।

ये चारो ही कभी हिंदूवादियों के लिए कल्पना थे दो तो सच हो गए इसलिए हिंदूवादियों के एक समूह ने कहना शुरू कर दिया कि ये तो आसान था अगला वाला मुश्किल है।

नक्सलवाद की सबसे बड़ी समस्या ये थी कि ये इको सिस्टम के अंदर घुसकर बैठे थे। कॉलेज के प्रोफेसर और छात्र हो या मानवाधिकार वाले, जंगलो से लेकर संवैधानिक कार्यालय तक इनकी पहुँच बन चुकी थी।

मार्च 2026 तक नक्सली ढेर हो जायेंगे ऐसा अमित शाह ने कहा था मगर लग रहा है ये काम 2025 मे ही हो जायेगा। बम धमाको की खबरें सुने मानो सदिया बीत गयी, लेकिन नक्सलीयों की लाशो से अख़बार भरे पड़े है।

बीजेपी हो या कांग्रेस हर सरकार को इनका दमन करना था मगर समस्या हमेशा मानवाधिकार, NGO और ये वामपंथी छात्र ख़डी करते थे। कम्युनिस्ट पार्टी ने कई राज्यों मे अपनी सरकार बनाकर काला धन इकट्ठा किया और उसे नक्सलवाद मे प्रयोग किया।

2016 मे जब नोटबंदी हुई तो इस पर स्वतः लगाम लग गयी, उसी के बाद ED को खुली छूट दी गयी और पूरा अर्थतंत्र तबाह हो गया। इतने नक्सली मर रहे लेकिन अब कहाँ कोई कन्हैया कुमार पैदा हो रहा है? ना ही कोई बड़ी बिंदी वाली आंटिया दिखाई देती है।

हालांकि कांग्रेस इसे जरूर पाटने का प्रयास करेंगी, ज़ब ज़ब कम्युनिस्ट कमजोर हुए कांग्रेस ने उनके वोट बैंक को अपना बनाने का प्रयास किया है मगर घबराने का कोई कारण नहीं है। उसका भी समाधान कर रखा है, ना जाने क्या घुट्टी पिलाई है या योजनाओं से लाभ इतना दे दिया है कि बीजेपी को अब आदिवासी क्षेत्रो मे भी वोट बढ़ने लगे है।

राहुल गाँधी के नेतृत्व का सबसे बड़ा फायदा यही है कि कांग्रेस के नये वोट नहीं बढ़ रहे, गुजरात मे पटेल हो या कर्नाटक मे लिंगायत कोई भी मोनिटाइज नहीं हुआ। 10 साल पहले जो वोट मिलते थे वे ही आज मिल रहे, इसलिए ये नक्सली बनकर कुछ उखाड़ लेंगे तो ये गलतफहमी है।

अब मुझे दृढ विश्वास है कि घुसपैठ की समस्या भी इसी तरह सुलझ जायेगी। कारण वही एक कि अमित शाह 18 दिन की नहीं बल्कि 18 महीने की महाभारत लड़ते है।

07/10/2025

जयपुर–अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावरदा पुलिया (दूदू) के समीप गैस सिलेंडरों से भरे टैंकर का पलटना एक अत्यंत हृदयविदारक एवं चिंताजनक घटना है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि न हो, सभी सुरक्षित रहें और घायलजन शीघ्र स्वस्थ हों।

प्रशासन और सभी सम्बद्ध संस्थान राहत व बचाव कार्यों में पूर्ण तत्परता और समन्वय के साथ जुटे हुए हैं, ताकि स्थिति को शीघ्र नियंत्रित किया जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

Address

Saran

Telephone

+919900269151

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Subhash Dank posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Subhash Dank:

Share