सम्भल दर्शन

सम्भल दर्शन राष्ट्र निर्माण

सम्भल (देवभूमि कल्कि नगरी)- ​गौरवमयी क्षण:- तपोनिष्ठ संत शिरोमणि पूज्य पाद श्री श्री 1008 श्री कृष्णानन्द पुरी जी महाराज...
03/06/2026

सम्भल (देवभूमि कल्कि नगरी)- ​गौरवमयी क्षण:- तपोनिष्ठ संत शिरोमणि पूज्य पाद श्री श्री 1008 श्री कृष्णानन्द पुरी जी महाराज का मिला प्रियांशु पाठक जी को पावन आशीर्वाद।

​कहते हैं जब कठिन परिश्रम, अटूट राष्ट्रभक्ति और बड़ों का आशीर्वाद एक साथ मिलते हैं, तो सफलता का इतिहास रचा जाता है। ऐसा ही एक गौरवान्वित और दिव्य क्षण आज पावन वन विहार आश्रम, देवभूमि कल्कि नगरी सम्भल में देखने को मिला।
​ग्राम सिहोरी के गौरव, सुधाकर पाठक जी के सुपुत्र एवं संदीप पाठक जी के प्रिय भतीजे श्री प्रियांशु पाठक जी ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) में लेफ्टिनेंट कर्नल (कमांडिंग रैंक) के प्रतिष्ठित पद पर सुशोभित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
​आश्रम आगमन पर भव्य स्वागत और तपोनिष्ठ संत शिरोमणि पूज्य पाद श्री कृष्णानन्द पुरी महाराज श्री का आशीष
​इस अभूतपूर्व सफलता के पश्चात, प्रियांशु पाठक जी प्रथम बार पावन वन विहार आश्रम पधारे।
इस अवसर पर तपोनिष्ठ संत शिरोमणि पूज्य पाद श्री श्री 1008 श्री कृष्णानन्द पुरी (त्यागी जी) महाराज श्री ने उन्हें सादगी और भव्यता के साथ अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।
​महाराज श्री ने प्रियांशु पाठक जी का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा:
​"देश की सेवा सर्वोपरि धर्म है। सनातन संस्कारों से ओत-प्रोत होकर जब देश का युवा राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेता है, तो मां भारती का मस्तक गर्व से ऊंचा हो जाता है।
प्रियांशु की यह सफलता आगामी पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा है।"
​​प्रियांशु पाठक जी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि और महाराज श्री के पावन सानिध्य की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र और सिहोरी ग्राम में हर्षोल्लास का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा निरंतर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
​यह क्षण इस बात का जीवंत प्रमाण है कि संस्कारों की छांव और गुरु के आशीर्वाद से जीवन के उच्चतम शिखरों को छुआ जा सकता है।
​सभी ने प्रियांशु पाठक जी के इस गौरवमयी सफर और राष्ट्र सेवा के संकल्प को कोटि-कोटि नमन करते हुए और उनके यशस्वी जीवन की कामना की।
​जय हिन्द, जय भारत!
#सम्भलदर्शन

03/06/2026

सम्भल। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने महिलाओं को देख गाड़ी से उतरकर शिकायत सुनी। चंदौसी के वीर सावरकर कॉलोनी की महिलाएं जल भराव की समस्या को लेकर पहुंची थी। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी जनसुनवाई करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठकर निकले थे तभी रास्ते में महिलाएं खड़ी थी। जिनको देखकर जिलाधिकारी ने गाड़ी से उतरकर महिलाओं की शिकायत सुनी और संबंधित जेई को फ़ोन कर मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण करने की निर्देश दिए।


#सम्भलदर्शन

03/06/2026

गजब खेल चल रहा है,डीपीआरओ संभल कार्यालय में। रुपयों के लेने का कथित वीडियो वायरल।
Note - सम्भल दर्शन इसकी पुष्टि नहीं करता है।
#भ्रष्टाचार

01/06/2026

सम्भल। जनपद सम्भल के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के मेधावी विद्यार्थी को 21 हज़ार का चेक व मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह एवं जिला अधिकारी अंकित खंडेलवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

31/05/2026

जनपद सम्भल के बहजोई कोतवाली अंतर्गत ग्राम करीमपुर के गरीब किसान से खनन माफियाओं ने अधिकारी बन की अवैध बसूली एवं मारपीट,किसान ने की सम्भल पुलिस से कार्यवाही की मांग।
बता दें करीमपुर निवासी बृजेश अपने पशुओं के नीचे मिट्टी डालने के लिए रात्री के समय खेत से मिट्टी भरने गये थे तभी मजिस्ट्रेट लिखी बुलेरो गाड़ी लेकर 10 लोग आ धमके और ट्रेक्टर की चाबी छीन कर ट्रेक्टर को सीज कराए जाने की बात करने लगे,कहने लगे कि साहब गाड़ी में बैठें हैं, 250000 लाख रूपये लगेंगे ट्रेक्टर छूट जाएगा, किसान ने गरीब लाचार होने की बात कही तभी करीमपुर निवासी योगेश पुत्र सुरेश व ग्राम ओढों की मढैंया निवासी विकास पुत्र सुरेन्द्र के साथ अन्य अज्ञात 8 लोगों ने किसान के साथ मारपीट की एंव किसान के चाचा रामबहादुर को फोन कर योगेश ने ट्रेक्टर पकड़े जाने की बात बताई और एक लाख रूपये लाने को कहा, तभी किसान के चाचा रामबहादुर डर की बजह से 60000 रूपये खेत पर लेकर पहुंचे उसी दौआर उनके हाथ से रूपये छीनकर एवं ट्रेक्टर की चावी देकर उपरोक्त लोग मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी लेकर फरार हो गये।
जब किसान को लूट होने का अह्सास हुआ है तब सम्भल पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रहा है।





सम्भल पुलिस
District Magistrate Sambhal
सम्भल दर्शन
Government of UP
MYogiAdityanath
Choudhary Harendra Singh
UP Police
Dig Range Moradabad

30/05/2026

मेरठ में बकरीद की नमाज के बाद ईदगाह से निकले एहसान ने एक रिपोर्टर को इंटरव्यू दिया. इस दौरान CM योगी आदित्यनाथ और PM नरेन्द्र मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे गये.

पुलिस ने एहसान को पकड़कर मोर बनाया. थाने में परेड हुई तो एहसान लंगड़ाते हुए बार-बार अपने कान पकड़कर तौबा करते नजर आया..

30/05/2026

ऐसे हैं हमारे संभाल के कप्तान साहब। जिन लोगों को न्याय करना नहीं आता हो, वह थोड़ी सी वीडियो से सीख लें।
ऐसे अधिकारी सम्भल को मिलना सम्भल की बहुत अच्छी किस्मत है



देवभूमि कल्कि नगरी सम्भल के तपोनिष्ठ संत शिरोमणि पूज्य पाद श्री कृष्णानन्द पुरी (त्यागी जी) महाराज श्री के पावन सानिध्य ...
29/05/2026

देवभूमि कल्कि नगरी सम्भल के तपोनिष्ठ संत शिरोमणि पूज्य पाद श्री कृष्णानन्द पुरी (त्यागी जी) महाराज श्री के पावन सानिध्य में बृज 84 कोस परिक्रमा के दौरान भजन संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु भक्तजन।


Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

Address

Sambhal
244302

Telephone

+919456912694

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सम्भल दर्शन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to सम्भल दर्शन:

Share