23/03/2026
*★ उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा*
*★DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश*
======================
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग सहित अन्य मदों से संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का फील्ड-लेवल पर निगरानी के साथ क्रियान्वयन हो ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
बैठक में कार्यपालक अभियंता NREP, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, भवन प्रमंडल, असैनिक शल्य चिकित्सा, नगर परिषद एवं समेकित जनजातीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
इस दौरान जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की गई, उनमें प्रमुख रूप से—
मंडरो प्रखंड के दामिन भिट्ठा पंचायत अंतर्गत ग्राम बेतौना में सौर ऊर्जा आधारित जलापूर्ति योजना, साहेबगंज स्थित शकुंतला सहाय घाट में स्थायी घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य,मंडरो, आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड सं0-06 का भवन निर्माण, प्रखण्ड बरहेट अन्तर्गत ग्राम लबरी में पी०डब्लूड़ी सडक से स्कूल भवन तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण।, मंडये प्रखण्ड अन्तर्गत HSC छोटा बेतौन में चहारदिवारी सह अन्य कार्य, मंडरो प्रखण्ड अन्तर्गत HSC कौड़ीखुटौना में चहारदिवारी सह अन्य निर्माण कार्य, मंडरो प्रखण्ड अन्तर्गत HSC सिरसा में चहारदिवारी सह अन्य निर्माण कार्य, मंडरो प्रखण्ड अन्तर्गत HSC तेतरिया में चहारदिवारी सह अन्य निर्माण कार्य, मंडरो प्रखण्ड अन्तर्गत HSC देवदांड़ में चहारदिवारी सह अन्य निर्माण कार्य, बरहेट प्रखण्ड अन्तर्गत मध्य विद्यालय बरहेट में क्लास रूम एवं शौचालय का निर्माण कार्य, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम तलबड़ीया फुटबॉल मैदान का गैलेरी का निर्माण।उर्दू मध्य विद्यालय साहेबगंज वार्ड नं0-15 में चहारदिवारी का निर्माण, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम सुगनीबासा में डीप बोरिंग सह सोलर पानी टंकी निर्माण, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम लखीपुर में हटियापाड़ा में बंदरगोड़ा जाने वाले नाली में 6X6 का पुलिया सहित पी०सी०सी० सडक निर्माण, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम घटियारी में सुरई मुर्मू के घर से कैनाल तक पी०सी०सी० सडक निर्माण, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत आमडंडा संथाली में बांसपहाड़ पी०डब्लू०डी० सड़क महुआ पेङ से चण्डोला सीमा तक पुलिया सहित पी०सी०सी० सड़क निर्माण, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत आमडंडा संथाली में बांसपहाड पी०डब्लू०डी० सड़क महुआ पेड़ से चण्डोला सीमा तक पुलिया सहित पी०सी०सी० सड़क निर्माण, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बड़ा दिग्धी में महेन्द्र भगत के घर से दिग्धी स्कूल होते हुए चन्दना ग्राम तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण, पतना प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम केशरो में सनत मुर्मू घर से बबलु मुर्मू घर तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण, बरहेट प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम लबरी ग्रामीण सड़क से श्रीराम घर होते हुए चन्दराय घर तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण, बरहेट प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम संजोरी 36 पी०डब्लू०डी० रोड से हेसा घुटू टोला तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण, बरहेट प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम कुण्डली में आर०ई०ओ० रोड से बबलु हाँसदा घर तक पी०सी०सी० सड़क निर्माण।
बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. राम देव पासवान, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।