08/10/2026
सबसे पहले 2023 का रिकॉर्ड देखिए—सांसद भवन में इस बिल के खिलाफ किसने आवाज़ उठाई थी।
आज जो पार्टी और लोग जंतर-मंतर पर इस मुद्दे को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उनसे मेरा सीधा सवाल है—पहले 2023 की संसद की कार्यवाही देखिए। उस समय यह कानून बन रहा था, तब कौन इसके खिलाफ खुलकर बोला था?
असदुद्दीन ओवैसी साहब ने उस समय संसद के अंदर इस बिल का विरोध किया था। 2023 की उनकी वीडियो भी हमारे पास मौजूद है। आप खुद वीडियो देखिए कि उन्होंने उस समय किस तरह अपनी बात रखी थी।
तो आज सवाल करने से पहले एक बार पीछे मुड़कर देखिए—
2023 में जब यह बिल संसद में था, तब आप कहाँ चले गए थे?
कहाँ थे आप?
उस समय आवाज़ उठाने के वक्त कौन-कौन मौजूद था और कौन नहीं था—पहले यह रिकॉर्ड देखिए।
आज जंतर-मंतर पर खड़े होकर किसी से पूछना आसान है कि “ओवैसी साहब कहाँ हैं”, लेकिन 2023 में संसद के अंदर जब इसी कानून पर बहस हो रही थी, तब किसने आवाज़ उठाई थी—यह सवाल भी उतना ही जरूरी है।
📌 वीडियो देखिए। 2023 का रिकॉर्ड देखिए। संसद की कार्यवाही देखिए। फिर सवाल कीजिए।
पहले 2023 समझिए, फिर 2026 पर सवाल उठाइए।
पहले यह देखिए कि उस वक्त कौन इस बिल के खिलाफ खड़ा था, फिर आज की राजनीति पर बात कीजिए।
बिना पूरा रिकॉर्ड जाने किसी पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
2023 का रिकॉर्ड सामने है—देखिए, समझिए और फिर फैसला कीजिए कि उस समय कौन बोल रहा था और कौन खामोश था।