गौरक्षक टीम कर्ण पंडित

गौरक्षक टीम कर्ण पंडित Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from गौरक्षक टीम कर्ण पंडित, Social service, SAHARANPUR, Saharanpur.

हमारा एक ही लक्ष्य है गौ माता की रक्षा करना और गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना आप सभी से निवेदन है ज्यादा से ज्यादा संख्या में संगठन से जुड़े व सभी भाइयों को गौरक्षा करने की प्रेरणा दे

जय श्री कृष्णा भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि तुम्हें अपने निर्धारित कर्तव्य का पालन करना चाहिए, क्योंकि कर्म न करने से बेह...
03/09/2026

जय श्री कृष्णा
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि तुम्हें अपने निर्धारित कर्तव्य का पालन करना चाहिए, क्योंकि कर्म न करने से बेहतर कर्म करना है।

फांसियों के फंदे भी चूम गए वो मुस्कुराकर, सलाम है उन वीरों को जिन्होंने आजादी दिलाई खुद को मिटाकर।
14/08/2026

फांसियों के फंदे भी चूम गए वो मुस्कुराकर, सलाम है उन वीरों को जिन्होंने आजादी दिलाई खुद को मिटाकर।

मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल गिरफ्तारसहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के ब...
30/07/2026

मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल गिरफ्तार

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुढ़ी यमुना नदी के किनारे चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

बदमाश बाइक छोड़कर झाड़ियों की आड़ से दोबारा फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान जावेद पुत्र रईस, निवासी मोहम्मद माजरा रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार जावेद थाना मिर्जापुर का हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय गौकश है, जिसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुठभेड़ के दौरान उसका साथी जंगल की ओर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

18/06/2026

*⚡गौतस्करी पर सरसावा पुलिस का बड़ा प्रहार, छह आरोपी गिरफ्तार; दो पिकअप वाहनों से 11 गोवंश बरामद..*

*⚡एसएसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत सरसावा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई...*

सहारनपुर।। जनपद में गौतस्करी और गोवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिकअप वाहन और 11 गोवंश बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*👉🏻सतर्कता और चेकिंग अभियान के दौरान मिली बड़ी सफलता...*

थाना सरसावा पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोवंश को वाहनों के माध्यम से ले जाया जा सकता है, जिसके बाद पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इसी क्रम में ग्राम शेखपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली, जिसमें गोवंश बरामद होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*👉🏻छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप...*

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुमित, विशाल, सुमित, आनंद, नितिन और भानु शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

*👉🏻दो पिकअप वाहनों से बरामद हुए 11 गोवंश...*

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया, जिनसे कुल 11 गोवंश बरामद किए गए। बरामद गोवंश को सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों को भी कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि सतर्कता और लगातार अभियान के चलते इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

*👉🏻गौतस्करी के खिलाफ जारी रहेगा सख्त अभियान...*

जनपद पुलिस द्वारा गौतस्करी और गोवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस टीमों को लगातार सक्रिय रखा गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और गौतस्करी जैसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
(गौ रक्षा दल सहारनपुर)

Address

SAHARANPUR
Saharanpur
247001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गौरक्षक टीम कर्ण पंडित posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category