17/05/2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला सागर के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा ध्वज वंदन, दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यसंस्कृति, जनसेवा के मूल्यों तथा आगामी संगठनात्मक योजनाओं को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा संगठन को नई गति और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर सागर सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े जी, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर जी, कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल पटेल जी, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत जी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी जी,पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू जी, शहडोल संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया जी, निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार जी, प्रदर्शनी प्रभारी श्री निकेश गुप्ता जी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।