Rudraprayag Police "Welcome to Kedarnath"

Rudraprayag Police  "Welcome to Kedarnath" about the information related to Rudraprayag Police

एक बार फिर से बच्चों के चेहरे की  #स्माइल वापस लाई आॅपरेशन स्माइल टीम।रोजाना की तरह से आज भी यानि सोमवार 5 फरवरी 2018 को...
05/02/2018

एक बार फिर से बच्चों के चेहरे की #स्माइल वापस लाई आॅपरेशन स्माइल टीम।

रोजाना की तरह से आज भी यानि सोमवार 5 फरवरी 2018 को रुद्रप्रयाग पुलिस की आॅपरेशन स्माइल टीम मिशन पर निकल पड़ी और आज का लक्ष्य तय किया गया था अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व गुप्तकाशी यानि 3 थानों का इलाका। फिर से वही चेकिंग, पूछताछ और सत्यापन की कार्यवाही। ऊखीमठ थाने इलाके के अन्दर काकड़ागाड़ पहुँचे ही थे कि दिख गये फिर से कुछ मासूम। पूछने पर प्यारे से नाम मालूम हुए, दुर्गा(12 वर्ष) तुलसी(10वर्ष) और नवीन(13 वर्ष) तीनों बच्चे सुबह से बाजार में घूम रहे थे। आस-पास अच्छे से पूछ-ताछ कर बच्चों के पिता श्री श्याम बहादुर को उनके घर भनसेरी गांव में सूचना देकर बुलवाया गया। जो कि देर शाम पहुँच पाये। इस पर बच्चों के पिता को समझाकर व कठोर चेतावनी देकर CWC से समन्वय स्थापित कर बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द किया गया।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा छात्रों को किया  #यातायात नियमों के पालन किये जाने के सम्बन्ध में जागरूक।पुलिस अधीक्षक रुद...
05/02/2018

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा छात्रों को किया #यातायात नियमों के पालन किये जाने के सम्बन्ध में जागरूक।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग श्री श्रीधर प्रसाद बडोला एवं उपनिरीक्षक यातायात श्री साजिद हमीद द्वारा आज दिनांक 05-02-2018 को राजकीय इण्टर कॉलेज रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं व अपने अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन किये जाने की शपथ भी दिलाई गई।

*बच्चों_के_मासूम_चेहरों_पर_ #स्माइल_ लाने का कार्य कर रही है रुद्रप्रयाग पुलिस की   SMILE TEAM.....आज दिनांक 04-02-2018 ...
04/02/2018

*बच्चों_के_मासूम_चेहरों_पर_ #स्माइल_ लाने का कार्य कर रही है रुद्रप्रयाग पुलिस की SMILE TEAM.....
आज दिनांक 04-02-2018 को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की #आपरेशन स्माइल टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक बच्चों की ढूंढ -खोज क्रमश:कस्बा घोलतीर एवं नगरासू में की गई। कस्बा घोलतीर में पूछ-ताछ के दौरान नाबालिग कुमारी शोभा (उम्र-11 वर्ष) व कुमारी आरती (उम्र-13 वर्ष) दोनों पुत्री कमल बहादुर, निवासी- ग्राम-जुमला, जिला-जुमला, नेपाल को घोलतीर बाजार में आलू बेचने ले जाते हुए देखा गया। बालिकाओं द्वारा बताया गया कि वे खेतों में काम कर आलू आदि सब्ज़ी उगाकर बाज़ार में बेचते हैं, उन्होंने बताया कि उनके पिता कहीं बाहर गए हुए हैं, और वे अपने मामा के साथ मवाणा गांव में रहते हैं, इस पर टीम द्वारा आस-पास पूछताछ कर इनके मामा राम सिंह पुत्र पदम सिंह का मोबाइल नंबर लेकर सम्पर्क कर बुलाया गया। राम सिंह से इस प्रकार बच्चों से काम करने का कारण पूछने उसने बताया कि बच्चे बिना बताए ही घर से चले गए और मेरे द्वारा भी इनकी ढूंढ-खोज की जा रही थी।इस पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा बच्चों के मामा रामसिंह को कठोर चेतावनी देकर CWC से समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों को उनके मामा राम सिंह के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार कस्बा नगरासू में ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा होटल-ढाबों में पूछ-ताछ व चेकिंग की गई तो दो नाबालिग बच्चे हरीश पुत्र दल बहादुर, निवासी ग्राम रान्सुली, तहसील-मादमा, जिला-कालीकोट, आँचल-कंगाली, नेपाल, (उम्र-16 वर्ष) व सज्जन सिंह पुत्र मेघ बहादुर, निवासी-ग्राम व जिला-कालिकोट,आँचल कंगाली, नेपाल (उम्र-14 वर्ष) को नीलकंठ होटल में काम करते देखने पर होटल स्वामी से कारण पूछने पर होटल मालिक गिरीश सेमवाल द्वारा बताया गया कि इनका चाचा जो कि कर्णप्रयाग रहता है, इन दोनों को यहां काम पर को छोड़ गया है। इस पर टीम द्वारा बच्चों के चाचा धन बहादुर पुत्र श्री सुख बहादुर निवासी ग्राम रान्सुली, तहसील मादमा, जिला, कालीकोट, नेपाल को कर्णप्रयाग से बुलवाकर बच्चों से श्रम न करवाने की कठोर चेतावनी दी गयी। CWC से समन्वय कर बच्चों को उनके चाचा के सुपुर्द किया गया। इस प्रकार से जनपद पुलिस द्वारा बच्चों के चेहरे पर 😊 लाये जाने के कार्य को सार्थक किया जा रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आपरेशन स्माइल टीम में उपनिरीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद, आरक्षी सुधीर, आरक्षी बीरेन्द्र, आरक्षी मनेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी संतोषी देवली व टेक्निकल टीम में आरक्षी राकेश व आरक्षी पवन पुण्डीर सम्मिलित हैं।

आज दिनांक 04.02.2018 को  मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री उत्पल कुमार द्वारा श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प...
04/02/2018

आज दिनांक 04.02.2018 को मुख्य सचिव उत्तराखंड श्री उत्पल कुमार द्वारा श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ आयुक्त गढ़वाल श्री दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रहलाद नारायण मीणा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य श्री अजय कोठियाल एवं अन्य कार्यदायी संस्था/विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा विगत में दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 04-02-2018 क...
04/02/2018

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा विगत में दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 04-02-2018 को थाना ऊखीमठ पुलिस द्वारा स्थान कुण्ड में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 13 TA 0109 के मालिक मुकेश सिंह रावत पुत्र श्री कलम सिंह रावत निवासी ग्राम त्यूड़ी पो0 गुप्तकाशी थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग के कब्जे से 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व एक पेटी बीयर बरामद की गयी है। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण:-
उपनिरीक्षक श्री विनय कुमार
आरक्षी 23 ना0पु0 यूनुस बेग
जनपद रुद्रप्रयाग में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा लिया गया समस्त कार्मिकों का मासिक सम्मेलन तत्पश्चात ली गई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी(CR...
03/02/2018

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा लिया गया समस्त कार्मिकों का मासिक सम्मेलन तत्पश्चात ली गई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी(CRIME MEETING)

माह फरवरी के प्रथम शनिवार आज दिनांक 03.02.2018 को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समय 11:00 बजे से जनपद के समस्त कार्मिकों का मासिक सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान कतिपय कार्मिकों द्वारा अपनी समस्याएँ रखी गई जिनका तत्समय ही निराकरण कर लिया गया है। मासिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा समस्त कर्मियों को बताया गया कि वे अपने बच्चों के जन्मदिन अथवा स्वयं की शादी की सालगिरह हेतु अवकाश का उपभोग कर सकते हैं इस हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित कार्मिकों का अवकाश प्रार्थना पत्र अग्रसारित करते हुए समय से कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। साथ ही कतिपय कर्मचारियों को आगाह किया गया कि वे अनावश्यक रूप से अनुपस्थित होकर मेडिकल न भेजें। अपनी समस्याओं को समय से बतायें ताकि उनका निराकरण कर लिया जाये। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा कर्मचारियों को यात्रा भत्ते व चिकित्सा सम्बन्धी लम्बित बिलों का भुगतान किए जाने हेतु आंकिक को निर्देशित किया गया। साथ ही कार्मिको को निर्देशित किया गया कि वे अपने यात्रा सम्बन्धी बिल समय से अपने प्रभारी के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। थाना आकस्मिक निधि में प्राप्त धन को व्यय किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत CCTV कैमरे लगवाये जाने की कार्यवाही करें व व्यक्तिगत प्रयास करते हुए कैमरे लगवायें। मुख्य बाजार व आवाजाही के व्यस्ततम स्थानों पर कैमरे अवश्य लगाये जायें।
वर्तमान समय में जनपद में प्रचलित OPERATION SMILE में नियुक्त जनपद पुलिस की टीम को निर्देशित किया गया कि वे होटल ढाबों की चेकिंग करते हुए बच्चों का सत्यापन करते हुए नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किये जाने की कार्यवाही करें। साथ ही माता-पिता को जागरूक किया जाये कि वे अपने नाबालिग बच्चों को होटल ढाबों में काम करने हेतु न भेजें। मासिक सम्मेलन के पश्चात समस्त विवेचकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली गई जिसमें निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु Traffic volunteers के रूप में NCC के छात्रों को लिया जाये जो कि स्वेच्छा से आम लोगों को जागरूक करेंगे। इस सम्बन्ध में आवश्यक प्रयास करने हेतु दोनों पुलिस उपाधीक्षकों व समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि विद्यालय के प्रधानाचार्यों से समन्वय स्थापित करते हुए छात्र छात्राओं को यातायात जागरूकता सम्बन्धित शपथ दिलाई जाए। बच्चों को जागरूक किये जाने से ही उनके परिजन भी यातायात के प्रति जागरूक हो पायेंगे। साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अपने स्तर से प्रयास किये जायें। तत्पश्चात उनके द्वारा लम्बित विवेचनाओं से सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना में शीघ्र प्रगति लाते हुए समय से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री श्रीधर प्रसाद बडोला, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री अभय कुमार सिंह, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री सदावृक्ष, प्रतिसार निरीक्षक श्री दिनेश चन्द्र बडोला, निरीक्षक अभिसूचना श्री विमल प्रसाद, निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री कुॅवर सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष गुप्तकाशी श्री राजेन्द्र सिंह रौंतेला, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि श्री सुबोध कुमार ममगाईं, थानाध्यक्ष ऊखीमठ श्री होशियार सिंह पंखोली, वाचक श्री धीरज देवराड़ी, आशुलिपिक श्री नरेन्द्र सिंह रावत, समस्त विवेचकों सहित कुल 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज दिनांक 02.02.2018 को क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग श्री श्रीधर प्रसाद बडोला द्वारा जन जागरुकता अभियान के तहत कान्वेंट स्...
02/02/2018

आज दिनांक 02.02.2018 को क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग श्री श्रीधर प्रसाद बडोला द्वारा जन जागरुकता अभियान के तहत कान्वेंट स्कूल नगरासू में छात्र-छात्राओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से सुरक्षा, महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों से सुरक्षा Atm ठगी व साइबर अपराध, फड़ फेरी वालों द्वारा किये जाने वाले अपराधों से सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री कुॅवर सिंह बिष्ट सहित विद्यालय प्रबंधन के सदस्य व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

आज दिनांक 31 जनवरी 2018 को क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग श्री श्रीधर प्रसाद बडोला द्वारा थाना अगस्तमुनि में कस्बा अगस्तमुनि...
31/01/2018

आज दिनांक 31 जनवरी 2018 को क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग श्री श्रीधर प्रसाद बडोला द्वारा थाना अगस्तमुनि में कस्बा अगस्तमुनि के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ जन सहभागिता गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें यातायात प्रबंधन, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, एटीएम फ्रॉड आदि विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि श्री सुबोध कुमार ममगाईं, उपनिरीक्षक प्रशिक्षु सुश्री ज्योति पंवार भी मौजूद रहे।

जनपद रुद्रप्रयाग में वर्तमान में  चल रहे जनजागरुकता अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री अभय कुमार सिंह द्वारा आ...
31/01/2018

जनपद रुद्रप्रयाग में वर्तमान में चल रहे जनजागरुकता अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री अभय कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 31-1-2018 को चौकी फाटा में नशा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभावों एवं उनसे मुक्ति पाये जाने, यातायात व्यवस्था में सुधार व यातायात नियमों की जानकारी, साइबर क्राइम, ONLINE ठगी, मोबाईल फोन के माध्यम से होने वाली ठगी, फर्जी काॅल्स तथा सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों व व्यापारियों के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह रावत, चौकी में नियुक्त पुलिस बल सहित स्थानीय लोग व व्यापारी मौजूद रहे। उनके द्वारा अभियान की सराहना की गई।

आज दिनांक 29-01- 2018 को थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष गुप्तकाशी श्री राजेन्द्र सिंह रौंतेला के नेतृत्व में थान...
29/01/2018

आज दिनांक 29-01- 2018 को थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष गुप्तकाशी श्री राजेन्द्र सिंह रौंतेला के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम, एसडीआरएफ व फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा गुप्तकाशी स्थित डॉ जैक्सीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में आपदा प्रबंधन, अग्नि से सुरक्षा व बचाव, आग बुझाने के तरीके, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम एवं प्राथमिक चिकित्सा, एटीएम फ्रॉड, सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत तौर पर अलग-अलग रूप से जानकारी दी गई तथा संबंधित विषयानुरूप डेमो भी दिया गया जिसके प्रचार प्रसार हेतु विद्यार्थियों को अपने-अपने अभिभावकों व पारिवारिक जनों को जानकारी देने हेतु बताया गया। विद्यालय प्रबंधन व छात्र-छात्राओं द्वारा उक्तानुसार समस्त डेमो व जनजागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। तथा निकट भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

थानाध्यक्ष ऊखीमठ श्री होशियार सिंह पंखोली द्वारा आज थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंकों की चेकिंग करते हुए बैंक अधिक...
29/01/2018

थानाध्यक्ष ऊखीमठ श्री होशियार सिंह पंखोली द्वारा आज थाना ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत स्थित बैंकों की चेकिंग करते हुए बैंक अधिकारियों व कार्मिकों के साथ वार्ता की गई। साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों का ऑन द स्पाॅट वैरिफिकेशन (सत्यापन) भी किया गया।

आज दिनांक 29.01.2018 को थानाध्यक्ष सोनप्रयाग श्री बिरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा कस्बा रामपुर में स्थानीय लोगों को नशे एवं ड...
29/01/2018

आज दिनांक 29.01.2018 को थानाध्यक्ष सोनप्रयाग श्री बिरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा कस्बा रामपुर में स्थानीय लोगों को नशे एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव, ऑनलाइन ठगी, झूठी काॅल के माध्यम से ठगी, एटीएम फ्राॅड के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए इनसे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय द्वारा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की सराहना की गई।

Address

Rudraprayag
Rudraprayag
246171

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rudraprayag Police "Welcome to Kedarnath" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share