07/08/2026
📢 विशेष सूचना एवं बधाई संदेश 📢
सभी सम्मानित CPLO साथियों को सस्नेह नमस्कार! 🙏
आशा है आप सभी सकुशल और ऊर्जावान होंगे।
अथक प्रयास, अटूट लगन और आप सभी के निरंतर विश्वास के बाद आज हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का क्षण है। दिन-रात की कड़ी मेहनत रंग लाई है और हमारी अपनी एसोसिएशन का आधिकारिक पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया है।
हमारी संस्था अब "ऑल पंचायत सीपीएलओ एसोसिएशन" के नाम से सुसज्जित एवं पंजीकृत हो चुकी है।
📌 पंजीकरण विवरण:
* एसोसिएशन का नाम: ऑल पंचायत सीपीएलओ एसोसिएशन
* पंजीकरण संख्या: 01255
यह सफलता हम में से प्रत्येक साथी के समर्पण और सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में, हम सब मिलकर और भी अधिक एकजुटता व निष्ठा के साथ प्रयास करेंगे ताकि हम सभी CPLO साथियों को जल्द से जल्द हर कदम पर सफलता मिले।
आप सभी को आपकी अपनी "ऑल पंचायत सीपीएलओ एसोसिएशन" के पंजीकरण की हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 💐💐💐
एकजुटता ही हमारी शक्ति है! ✊
धन्यवाद,
संजीत हूडा
*सचिव*
*ऑल पंचायत सीपीएलओ एसोसिएशन*