Manish Grover

Manish Grover Welcome to Manish Grover's official page (former MLA, Rohtak, Minister Of State For Cooperation)

सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध।
06/09/2026

सफाई कर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध।

आईटीआई स्टाफ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर धन्यवाद जताया। इनकी वरिष्ठता सूची का इशू था, जिसे सरकार के अधिकारियों से बात...
06/09/2026

आईटीआई स्टाफ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर धन्यवाद जताया। इनकी वरिष्ठता सूची का इशू था, जिसे सरकार के अधिकारियों से बातचीत करके समाधान करवाने का काम किया। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और आप सभी से अपील करता हूं कि आईटीआई में आने वाले छात्र-छात्राओं को स्किल करके राष्ट्र व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करें।।

भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रोहतक शहर में बीती रात आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सां...
05/09/2026

भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रोहतक शहर में बीती रात आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ इस पावन पर्व की खुशियां साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म के मार्ग पर चलने, सत्य का साथ देने, कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करने और समाज के कल्याण के लिए निरंतर कर्म करने की प्रेरणा देता है।।
🙏 जय श्री कृष्ण! राधे राधे! 🙏
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #राधेराधे #श्रीकृष्ण #सनातनसंस्कृति #भारतीयसंस्कृति

लोक आस्था और श्रद्धा के पावन पर्व 'गोगा नवमी' पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं।।
05/09/2026

लोक आस्था और श्रद्धा के पावन पर्व 'गोगा नवमी' पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं।।

गुरु केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और सफलता की राह दिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही हमारे सपनों...
05/09/2026

गुरु केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और सफलता की राह दिखाते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही हमारे सपनों को उड़ान मिलती है।
इस शिक्षक दिवस पर सभी सम्माननीय शिक्षकों को सादर नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 💐
#शिक्षकदिवस #गुरुवंदना #गुरु #शिक्षक #सम्मान

कलानौर स्थित पवित्र गद्दी बाबा ईश्वर शाह जी की गौशाला के पवित्र प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व के शुभ मौके पर गौ माता की से...
04/09/2026

कलानौर स्थित पवित्र गद्दी बाबा ईश्वर शाह जी की गौशाला के पवित्र प्रांगण में जन्माष्टमी पर्व के शुभ मौके पर गौ माता की सेवा करने का सौभाग्य मिला। इस दौरान गौशाला के प्रांगण में पौधारोपण भी किया और संतों का आशीर्वाद लिया।।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana Nayab Saini Dr. Archana Gupta

टिंचु सचदेवा जी की याद में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए बेटा हिमांशु ग्रोवर, साथ ...
04/09/2026

टिंचु सचदेवा जी की याद में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए बेटा हिमांशु ग्रोवर, साथ में टिंचु के पिता जी और हमारे भाई सीताराम सचदेवा जी और अन्य शहरवासी।।

04/09/2026

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म के मार्ग पर चलने, सत्य का साथ देने, कर्म करते रहने और अन्याय के विरुद्ध सदैव खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव एवं मानवता को मजबूत करने का संकल्प लें।
🙏 जय श्री कृष्ण! 🙏

बेटे हिमांशु ग्रोवर ने आज पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग की ट्रॉफी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शिरकत की। क्रिकेट को हां- नशे ...
03/09/2026

बेटे हिमांशु ग्रोवर ने आज पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग की ट्रॉफी के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शिरकत की। क्रिकेट को हां- नशे को ना अभियान के तहत पंचकूला में हुए ट्रॉफी लॉन्चिंग कार्यक्रम में हरियाणा के ऊर्जावान और लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी जी, मशहूर गायक मासूम शर्मा जी, पूर्व क्रिकेटर जोगेंद्र शर्मा जी, हमारे भाई श्री सतीश नांदल जी के सुपुत्र संचित नांदल जी सहित कई कलाकारों और खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की।।
Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Haryana Narendra Modi Manohar Lal Nayab Saini Dr. Archana Gupta

कांग्रेस के तीन विधायक, फिर भी रोहतक की जनता पानी को तरसे, ₹40 करोड़ का हिसाब दें विधायक : मनीष कुमार ग्रोवररोहतक नगर नि...
03/09/2026

कांग्रेस के तीन विधायक, फिर भी रोहतक की जनता पानी को तरसे, ₹40 करोड़ का हिसाब दें विधायक : मनीष कुमार ग्रोवर

रोहतक नगर निगम एरिया में कांग्रेस के तीनों विधायकों का हिस्सा, सरकार से मिलते हैं पांच-पांच करोड रुपए

ग्रोवर बोले, ताश खेलने वालों के लिए विधायक बतरा के पास 21 लाख रुपए, लेकिन पानी के लिए नहीं

बोले, मुख्यमंत्री और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं, दिल्ली रोड पर दो जलघरों के लिए पहले ही हो चुका है पत्र व्यवहार

रोहतक, 3 सितंबर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने रोहतक में पानी के मुद्दे पर कांग्रेस के स्थानीय विधायकों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने रोहतक विधानसभा के विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक और गढ़ी-सांपला-किलोई के विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल किया कि कांग्रेस के विधायक लंबे समय से जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सरकार ने इन तीनों विधायकों को करीब 40 करोड रुपए की राशि दी , लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं कर सकें। लोगों को बताएं कि यह 40 करोड रुपए की राशि पानी पर क्यों नहीं खर्च की। रोहतक विधायक बतरा ताश खेलने वाले लोगों के लिए 21 लाख रुपए दे सकते हैं लेकिन लोगों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने पर खर्च नहीं कर सकते।
ग्रोवर गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर वह स्वयं मुख्यमंत्री हरियाणा से बात कर चुके हैं तथा जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड क्षेत्र में दो नए जलघर बनाने की मांग को लेकर उनके द्वारा पहले ही पत्र लिखे जा चुके हैं, ताकि क्षेत्र की बढ़ती आबादी के अनुसार पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि 2014 से पहले 10 वर्षों तक हरियाणा में कांग्रेस की सरकार रही और रोहतक जिले की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक रहे और वर्तमान में भी चारों सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले तीन- से चार योजनाओं के दौरान रोहतक जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को पांच-पांच करोड रुपए आवंटित हुए थे और यह लगभग ₹40 करोड़ की विकास राशि उपलब्ध हो चुकी है। कांग्रेस के विधायक जनता को बताएं कि इस राशि में से पानी, बूस्टर, पाइपलाइन, सीवर और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर कितना पैसा खर्च किया गया ? ग्रोवर ने कहा कि रोहतक नगर निगम सिर्फ एक विधायक का क्षेत्र नहीं है। रोहतक नगर निगम का क्षेत्र रोहतक विधानसभा के साथ-साथ गढ़ी-सांपला-किलोई और कलानौर विधानसभा क्षेत्रों के हिस्सों को भी कवर करता है। इसलिए पानी और सीवर जैसी शहर की बेहद जरूरी समस्याओं को लेकर तीनों विधायकों की सामूहिक जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने भारत भूषण बतरा, शकुंतला खटक और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा कि वे जनता को बताएं कि पिछले वर्षों में उन्होंने रोहतक शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कितने प्रस्ताव दिए, कितने बूस्टर बनवाए और कितने नए जलघर या जलापूर्ति प्रोजेक्ट मंजूर करवाए ?
ग्रोवर ने कहा कि भाजपा सरकार रोहतक की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है। हाउसिंग बोर्ड, खोखरा कोट, सलारा मोहल्ला, आदर्श नगर में बूस्टिंग और बूस्टर स्टेशन बनवाने का काम किया। राहड़ रोड तालाब में पानी निकासि का मेगा प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाया। वह स्वयं मुख्यमंत्री, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। दिल्ली रोड पर दो जलघरों के लिए पहले ही पत्र लिखे जा चुके हैं और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रयास जारी हैं।
उन्होंने कहा कि हिसार रोड आईडीसी में जलघर तैयार हो चुका है और जल्द इसका उद्घाटन होगा। इस मौके पर मार्केट कमेटी रोहतक के अध्यक्ष अशोक चौधरी, समाजसेवी पवन आहूजा, मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष रॉकी सहगल, व्यापारी नेता गुलशन निझावन मौजूद रहे।

Address

Rohtak

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manish Grover posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manish Grover:

Shortcuts

Share