Govt College for Women Lakhan Majra

Govt College for Women Lakhan Majra Leading Higher Education Institute for girls in Lakhan Majra. Offers B.A., B.Sc., B.Com. courses.

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का आयोजनराजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में आज प्राचा...
10/09/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में आज प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ‘युवा उद्यमी यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवा उद्यमी यात्रा’ की पहल की गई है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता से संबंधित अवसरों एवं संसाधनों की जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के इंटर्नशिप सेल एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (Department of Industries & Commerce) तथा National Skill Development Corporation (NSDC) के सहयोग एवं समन्वय से किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता एवं स्वरोजगार की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध स्वरोजगार की संभावनाओं तथा उद्योग जगत से जुड़ने के विभिन्न माध्यमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उद्यमिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा ने कहा कि आज के बदलते दौर में युवाओं को केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित न रहकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा National Skill Development Corporation के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल युवाओं को उद्यमिता एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजनराजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में आज दिन...
03/09/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में आज दिनांक 03 सितंबर 2026 को प्राचार्या श्रीमती इन्दु सपरा के कुशल निर्देशन में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए “ओरिएंटेशन कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संकायों की प्रथम वर्ष की छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश, संस्कृति, संसाधनों, सुविधाओं तथा विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती इन्दु सपरा के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। उन्होंने नवप्रवेशी छात्राओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती। निरंतर सीखने की प्रवृत्ति व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ने, उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा भविष्य में दूसरों का मार्गदर्शन करने में सक्षम बनाती है।
प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को अपने सपनों एवं लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर उन्हें साकार करने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में प्राप्त नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे कदमों और निरंतर प्रयासों से धीरे-धीरे हासिल की जाती है। आत्मविश्वास, लगन एवं सतत प्रयास के साथ आगे बढ़ने पर व्यक्ति अपने सपनों को अवश्य साकार कर सकता है।
तत्पश्चात वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को गत सत्र के दौरान महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विभागाध्यक्षों एवं विभिन्न समितियों के प्रभारियों ने प्रथम वर्ष की छात्राओं को अपने-अपने विभागों के पाठ्यक्रम एवं समितियों की गतिविधियों से परिचित कराया। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विषय चयन, समय-सारणी, क्रेडिट प्रणाली एवं परीक्षा प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
छात्राओं को कक्षाओं के संचालन की पद्धति, महाविद्यालय के नियम-कानून, नैतिक आचार-संहिता, विद्यार्थियों से अपेक्षाओं तथा विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के महत्व से भी अवगत कराया गया।

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में “पौधा अपनाएँ, शपथ लें” अभियान आयोजितलाखन माजरा, 2 सितंबर 2026:राजकीय महिला महाव...
02/09/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में “पौधा अपनाएँ, शपथ लें” अभियान आयोजित

लाखन माजरा, 2 सितंबर 2026:
राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा, रोहतक में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “Adopt a Plant & Take an Oath – पौधा अपनाएँ, शपथ लें” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समग्र मार्गदर्शन महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा ने किया।

कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन इको क्लब एवं सामाजिक आउटरीच समिति द्वारा किया गया, जबकि इसका समन्वय डॉ. प्रदीप मान एवं परवीन पुनिया ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा ने सभी छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को पौधों को अपनाने, उनकी सुरक्षा एवं नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों ने पौधे अपनाते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधों को टैग किया गया, ताकि प्रत्येक पौधे की पहचान एवं उसकी वृद्धि की निरंतर निगरानी और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर समय-समय पर ध्यान दिया जाएगा।

प्राचार्या महोदया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करना ही इस पहल की वास्तविक सफलता है। उन्होंने सभी छात्राओं एवं स्टाफ को इस हरित अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

“एक पौधा • एक संकल्प • एक हरित भविष्य” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

साइबर ठगी एवं नशा मुक्ति पर छात्राओं को किया जागरूकलाखन माजरा, 02 सितंबर 2026। राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा (रोह...
02/09/2026

साइबर ठगी एवं नशा मुक्ति पर छात्राओं को किया जागरूक
लाखन माजरा, 02 सितंबर 2026। राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा (रोहतक) में आज यूथ रेडक्रॉस सोसायटी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में साइबर ठगी से बचाव एवं नशा मुक्ति विषय पर विस्तारपूर्वक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु स्प्रा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति सजग रहने तथा साइबर अपराध से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लाखन माजरा थाना प्रभारी एएसआई प्रवीण कुमार ने छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, साइबर अपराध से बचाव के उपायों तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के संबंध में भी छात्राओं को जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय की 113 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की प्रभारी डॉ. मनीषा बेदी एवं डॉ. बलजीत, आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर अनीता अमानी एवं डॉ. अंजली मान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर अनीता अमानी ने मुख्य वक्ता, प्राचार्या, उपस्थित प्राध्यापकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई-1 एवं इकाई-2 की स्वयंसेविकाओं ने पोषण पखवाड़ा एवं ‘सांझी रोटी’ की समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से भोजन किया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं ने आपसी सहयोग, समानता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सामूहिक भोजन की इस गतिविधि में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वे काफी उत्साहित नजर आईं।

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजनराजकीय महिला महाविद्य...
31/08/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेल एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा के समग्र मार्गदर्शन में 29 एवं 31 अगस्त को किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री सचिन दलाल, सहायक प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। प्रथम दिवस 29 अगस्त को छात्राओं के लिए रस्साकशी (Tug of War) को मुख्य खेल गतिविधि के रूप में आयोजित किया गया। इसके साथ ही योग गतिविधि का आयोजन किया गया तथा हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जीवन, उपलब्धियों एवं भारतीय खेलों में उनके योगदान पर प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे दिवस 31 अगस्त को छात्राओं के लिए रस्सी कूद (Skipping Rope), कैरम बोर्ड एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सभी गतिविधियों में पूरे उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने भी विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। शिक्षकों की सहभागिता ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया तथा उन्हें नियमित खेल एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन दो दिवसीय गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, शारीरिक तंदुरुस्ती एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रस्साकशी, योग, रस्सी कूद एवं कैरम बोर्ड जैसी गतिविधियों तथा मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने वाले वक्तव्य के माध्यम से कार्यक्रम को सार्थक एवं जीवंत बनाया गया। छात्राओं एवं संकाय सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कैंप आयोजितलाखन माजरा, रोहतक | 25 अगस्त 2026राजकीय मह...
25/08/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कैंप आयोजित

लाखन माजरा, रोहतक | 25 अगस्त 2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा के Electoral Club द्वारा दो दिवसीय मतदाता जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान छात्राओं को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी प्रत्येक पात्र छात्रा को अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाना चाहिए तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने छात्राओं को मतदान प्रक्रिया एवं मतदाता पंजीकरण, मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने संबंधी जानकारी देते हुए छात्राओं को जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर Electoral Club के सदस्य डॉ नवीन कुमार , डॉ मुकेश, सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कैंप का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय एवं जिम्मेदार भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में विश्व उद्यमिता दिवस एवं Gen-H Ideathon 2026 के तहत कार्यक्रम आयोजितलाखन माजरा, ...
21/08/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में विश्व उद्यमिता दिवस एवं Gen-H Ideathon 2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित

लाखन माजरा, रोहतक | 21 अगस्त 2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में विश्व उद्यमिता दिवस 2026 के अवसर पर छात्राओं में उद्यमिता, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा के मार्गदर्शन में छात्राओं को अपने रचनात्मक विचारों को व्यावहारिक रूप देने तथा रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में Gen-H Ideathon 2026 में छात्राओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पंजीकरण एवं सक्रिय सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किया गया। 21 अगस्त को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित Gen-H कार्यक्रम की महाविद्यालय में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई, जिसमें हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

छात्राओं को Ideathon के माध्यम से अपने नवीन एवं अभिनव विचार प्रस्तुत करने तथा उन्हें सामाजिक एवं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में नवाचार, उद्यमशीलता, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ अंजलि मान , डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नवीन, डॉ विनोद कुमार एवं डॉ परवीन पुनिया, सहायक प्राध्यापकों द्वारा किया गया।

उच्च शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितराजकीय महिला महाविद्...
20/08/2026

उच्च शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखनमाजरा में मनोविज्ञान विभाग द्वारा उच्च शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा उनके भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक कल्याण के प्रति महाविद्यालय के कर्मचारियों को जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सप्रा के संबोधन से हुआ। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर बल दिया।

डॉ. भूमिका दहिया, विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग ने शिक्षण कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों में तनाव, चिंता एवं भावनात्मक कठिनाइयों के संकेतों की पहचान तथा समय पर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों से संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए श्री विनोद कुमार, सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया तथा तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक कार्यस्थल वातावरण के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण के निर्माण में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया गया।
इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितलाखन माज...
19/08/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लाखन माजरा, रोहतक | 19 अगस्त 2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण एवं करियर योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 18 एवं 19 अगस्त 2026 को “Time Management and Goal Setting” (समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंदु सप्रा के मार्गदर्शन में iVolunteer तथा PwC के कॉरपोरेट वॉलंटियर्स के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समय का प्रभावी उपयोग करने, कार्यों की प्राथमिकताएँ निर्धारित करने, व्यावहारिक लक्ष्य तय करने तथा अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की बेहतर योजना बनाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को दैनिक कार्यों की योजना बनाने, समय की बर्बादी को कम करने तथा अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से अपने लक्ष्यों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं महाविद्यालय के समन्वय में श्री विजय सहारण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। iVolunteer की ओर से Shahnawaz Khan एवं Aritri Ghosh तथा PwC की ओर से Jvalin Dave ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं अनुभवों के माध्यम से विषय को सरल और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया।

महाविद्यालय में आयोजित सत्रों में जूलॉजी सहित विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार एवं श्री परवीन पुनिया, सहायक प्रोफेसर, भी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं को समझा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी पढ़ाई, व्यक्तिगत कार्यों तथा भविष्य की करियर योजनाओं को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमराजकीय महिला महाविद्यालय, ...
15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान में भाग लिया।

समारोह के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रस्तुतियों ने सभी में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना का संचार किया।

अपने संबोधन में प्राचार्या श्रीमती इंदु सपरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त आज़ादी की रक्षा करना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना हम सभी का दायित्व है।

Address

Gohana Road, Near Teshil Complex, Lakhan Majra
Rohtak
124514

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+911257256101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt College for Women Lakhan Majra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Govt College for Women Lakhan Majra:

Shortcuts

Share