30/03/2022
*मान्यवर पालकों और प्यारे विद्यार्थी-गण,*
जयहिंद |
यह बहुत ही हर्ष का विषय हैं कि भारत के माननीय " प्रधान मंत्री " *श्री नरेन्द्र मोदी* *_01/04/2022_* को भारत के होनहार छात्र एवं छात्राओं को उनके मन की बात को सांझा करने के लिए भारत के समस्त गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पालकों , शिक्षकों , शिक्षाविदों विद्यार्थियों के समक्ष आ रहें हैं । विगत दो वर्षों में कारोना महामारी से फैले अवसादो के कारण सभी के मन में भविष्य को लेकर एक डर से सभी आशंकित हैं । अब जबकि विश्व ऑफलाइन एवं सामान्य स्थिति में आ चुका है, परीक्षाएं भी ऑफलाइन आयोजित होंगी। अतः सबके मन में एक ही सवाल हैं कि बच्चें कैसा प्रदर्शन करेंगे ! इन्हीं सारी उधेड़बुन को सरल, सहज एवं आसान उपाय के तरीकों से *माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी* आप सब से रूबरू होंगे । आपसे संवाद करेंगे और आपके बहुत टेढे-मेढे असमंजस्य युक्त प्रश्नों के जवाब और आपकी समस्या का समाधान बहुत आसानी से दूर करेंगे । तो फिर क्या सोचना है ! हम सब मिलकर दिनांक 1/4/2022 को प्रातः 10.30 बजे से देश के प्रधान मंत्री जी के साथ उपरिथित हों । देश के बच्चों के लिए , उनके सुनहरे भविष्य के लिए श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विविध विधियों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , आत्म निर्भर भारत , नई शिक्षा नीति , स्वच्छता का संदेश , पर्यावरण संरक्षण , विविधता में एकता , आज़ादी का अमृत महोत्सव की यादों को ताजा करते हुए बोर्ड कक्षाओं में अध्यनरत बालक एवं बालिकाओं की जिज्ञासा को समझते हुए उनके मन के अन्दर चल रहे उथल-पुथल को सरलता पूर्वक शांत करेंगे । इस प्रकार के सुनहरे सुअवसर का लाभ हर विद्यार्थी, पालक, शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों को अवश्य उठाना है । भारत सरकार के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम DD ONE , न्यूज चैनल , यू ट्यूब आदि पर प्रसारित किया जायेगा जिसका लाभ अवश्य उठायें ।
*विनीत*
*प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-वृंद*
*JNV सुरेन्द्रनगर GUJARAT*