Uttarakhand Kranti Dal Sahaspur

Uttarakhand Kranti Dal Sahaspur उत्तराखंड क्रांति दल

यूकेडी के संरक्षक, वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ आंदोलनकारी श्री शक्तिशैल कपरवान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏💐आज यूकेड...
02/06/2026

यूकेडी के संरक्षक, वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ आंदोलनकारी श्री शक्तिशैल कपरवान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏💐
आज यूकेडी कार्यालय में कपरवान जी का जन्मदिन बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और "जनता की आशाओं का केंद्र उत्तराखंड क्रांति दल" संगोष्ठी विषय पर चर्चा की गई।

राज्य मिलने के साथ ही साथ हमें मिला पलायन, बेरोजगारी, दुघर्टना युक्त सड़कें ,अस्पतालों के नाम पर रेफर सेंटर, बाघ,भालू, ब...
02/06/2026

राज्य मिलने के साथ ही साथ हमें मिला पलायन, बेरोजगारी, दुघर्टना युक्त सड़कें ,अस्पतालों के नाम पर रेफर सेंटर, बाघ,भालू, बंदर, लंगूर, धांधली,सामाजिक असुरक्षा लड़खड़ाती कानून व्यवस्था, लिव इन रिलेशन जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी।
और जिसकी कल्पना की थी वो मिला ही नहीं इसलिए इस बार राज्य जननी उक्रांद को वोट से सपोर्ट करेंगे।।
Uttarakhand kranti dal pachhuwadun Uttarakhand Kranti Dal प्रकाश भट्ट Ganesh Prasad Kala अतुल बेंजवाल अनजान Jitendra Singh Panwar Yashpal Negi

31/05/2026

प्रेस विज्ञप्ति
उत्तराखंड क्रांति दल का सदस्यता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
सेलाकुई/देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) पछुवादून द्वारा सहस्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर, राजावाला एवं सेलाकुई क्षेत्र में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती ने की।
इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं, युवाओं एवं पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदेश के संसाधनों पर स्थानीय लोगों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों का यूकेडी से जुड़ना आवश्यक है।
सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को यूकेडी की विचारधारा एवं राज्य आंदोलन की विरासत से अवगत कराया तथा प्रदेश हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय महामंत्री श्री गणेश प्रसाद काला, केंद्रीय संगठन मंत्री श्री खैरवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री अतुल बेंजवाल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विपिन अंथवाल, निरंजन चौहान, पंकज रावत, नीरज सती, सुमित राणा, सपना चौहान, मोहन सिंह रावत, एबल सिंह, देवेंद्र सिंह, रेनू, रेखा राणा, संगीता, विद्या स्वामी, गोदांबरी देवी, सुलोचना देवी, ज्योति चौहान, सरोज भट्ट, सूरज सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, श्याम लाल डोभाल, रमेश भट्ट, पी.पी. जुयाल, नरेश कुमार, सुखविंदर सिंह, मनीष कुमार, महिपाल सिंह, नागेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, रविंद्र बिष्ट, वीरेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह बुटोला, संतान सिंह, हरेंद्र रावत, संदीप गोदियाल, विनोद सिंह कटियाल, बहादुर थापा, भजराम, प्रेम सिंह नेगी, हरिकृष्ण नौटियाल, राम प्रसाद भट्ट, राजवीर सिंह रावत, पृथ्वी सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, इंदर सिंह चौहान, नावेद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
जारीकर्ता:
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी), पछुवादून इकाई
देहरादून,

31/05/2026
29/05/2026

उत्तराखंड सरकार में कुछ लोग सिर्फ दिखावे के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और पूरे सिस्टम का मज़ाक बना रहे हैं।

कुछ लोग नकली ट्रेंड बना रहे हैं — शाम को लग्ज़री गाड़ियों में घूमते हैं, और फिर सुबह मीडिया को बुलाकर तथाकथित इलेक्ट्रिक स्कूटर और साइकिल चलाते हुए प्रचार करवाते हैं।

यह जागरूकता नहीं, सिर्फ एक दिखावा है।

लोग समझदार हैं। उन्हें बेवकूफ़ मत बनाइए।

कब तक ये दिखावा करते रहेंगे लोग?

बस जनता को बेवकूफ़ बनाते रहो।
एक-दो दिन के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर या साइकिल इस्तेमाल करने का क्या फायदा?
अगर सच में बदलाव लाना है, तो रोज़ इस्तेमाल करो।
सिर्फ फोटो खिंचवाना और प्रचार करना जागरूकता नहीं होता।
लोग सब समझते हैं।

Uttarakhand kranti dal pachhuwadun Uttarakhand Kranti Dal Jitendra Singh Panwar Ganesh Prasad Kala अतुल बेंजवाल अनजान प्रकाश भट्ट Yashpal Negi

उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा उत्तराखंड के हित, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है।जल, जंगल, जमीन, रोजगार और मूल न...
25/05/2026

उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा उत्तराखंड के हित, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है।
जल, जंगल, जमीन, रोजगार और मूल निवास के मुद्दों पर उक्रांद की आवाज हमेशा बुलंद रही है।
आज जरूरत है कि उत्तराखंड की जनता अपने हकों के लिए एकजुट होकर क्षेत्रीय शक्ति को मजबूत करे।
उत्तराखंड बचाना है तो उत्तराखंडियत को जगाना होगा।
उक्रांद ही राज्य की असली आवाज है, जो हर उत्तराखंडी के सम्मान और भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। 🚩

24/05/2026

आज का हर घर चर्चा, हर घर चर्चा का कार्यक्रम साईं लोक कारबारी 🙏उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक कार्यकारिणी द्वार सदस्यता अभियान चलाये गए और मातृ शक्ति सैन्य शक्ति युवा शक्ति ने ईश अभियान को सफल बनाया और इस अभियान का हिसा बने और उत्तराखंड उत्तराखंड क्रांति दल को मज़बूत करने के लिए संकल्प लिया ।
जय भारत जय उत्तराखंड
#उत्तराखंड_क्रांति_दल

18/05/2026

अपील संघर्ष को गति देने की, अपील उत्तराखंड को बचाने की, अपील अपनों से अपनों के सहयोग की, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को वो उत्तराखंड सौंप सकें जिसका सपना हमारे शहीदों ने देखा था। आपका १ रुपया हमारे लिए आपकी उत्तराखंड के प्रति प्रतिबद्धता और उत्तराखंड क्रांति दल से उत्तराखंड के संर्वांगीण विकास की उम्मीदों का द्योतक है।

Address

Selaqui Dehradun
Rishikesh
248197

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Kranti Dal Sahaspur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share