24/01/2022
आज दिनांक: 24 जनवरी, 2022 को बुड़ौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केनरा बैंक ब्रांच बुड़ौली के सौजन्य से 'केनरा विद्या ज्योति स्कीम' के अंतर्गत 73वें गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में हरविंदर यादव 'ब्रांच मैनेजर' उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्राध्यापक विजय कुमार के संचालन एवं अनिल कुमार के संयोजन में अध्यक्षता प्राचार्य राजकुमार 'जलवा' ने की।
इस अवसर पर कक्षा छठी से आठवीं की वार्षिक परीक्षा-2021 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनुसूचित जाति की प्रतिभाशाली छात्राओं प्रिया, बिनिता एवं मनिषा को केनरा विद्या ज्योति स्कीम' के तहत बैंक की ओर से ढाई-ढाई हजार (2500/-प्रति छात्रा) रूपए , तथा कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं भावना एवं मोनिका को पांच-पांच हजार रुपए की राशि चेक के माध्यम से भेंट की गई।
शाखा प्रबंधक ने बैंक द्वारा जारी स्कीम के बारे में विस्तार से बताया। प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सभी छात्राओं एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए केनरा बैंक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है...
संबंधित छायाचित्र...