Adv Sunita Ranga

Adv Sunita Ranga Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Adv Sunita Ranga, Chamber No. 516, Block-2, Distt. Session Court, Rewari.

03/10/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा तो देखो होना ही होना चाहिए।

लेकिन इनके पीछे ताकत किसकी है? भारत सरकार की है। माननीय प्रधानमंत्री जी की है, माननीय गृह मंत्री जी की है।

हम तो ये कहते हैं कि इन सबकी जवाबदेही है। आज नहीं तो कल, सबकी जवाबदेही होगी।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गौरव का स्वर्णिम क्षण! 🥇मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल ...
30/09/2026

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गौरव का स्वर्णिम क्षण! 🥇

मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को रोमांचक शूट ऑफ में पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने LA 2028 ओलंपिक के लिए मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी में कोटा स्थान भी हासिल कर लिया है, जहां यह स्पर्धा पहली बार ओलंपिक का हिस्सा बनेगी।

चिकिथा और साहिल को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। देश को आप दोनों पर गर्व है।

ये तस्वीर दिल्ली की जज राजनी रंगा की है..एक 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में दोषी (Sumit Shakya) को उसकी बाकी प्राकृति...
30/09/2026

ये तस्वीर दिल्ली की जज राजनी रंगा की है..
एक 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में दोषी (Sumit Shakya) को उसकी बाकी प्राकृतिक जिंदगी जेल में बिताने की सज़ा सुनाने के बाद उन्होंने बच्ची के नाम जो लिखा, उसे हर किसी को पढ़ना चाहिए।

बच्ची ने अदालत से कहा था-
“जब तक अंकल बूढ़े न हो जाएँ, तब तक उन्हें जेल में ही रखा जाए।”

जज ने उसे जवाब दिया-

“बेटा, इस अदालत ने तुम्हारी बात सुनी है। जिस आदमी को तुम ‘अंकल’ कहती थीं, वह अब कभी आज़ाद नहीं घूमेगा। वह उसी पिंजरे में बूढ़ा होगा और उसी में मरेगा।

तुम इस अदालत की देखी हुई सबसे बहादुर छोटी लड़की हो। तुमने चुप रहने के बजाय सच बताया और तुम्हारी हिम्मत की वजह से वह अब किसी दूसरे बच्चे को नुकसान नहीं पहुँचा पाएगा।

यह अदालत तुम्हारा बचपन वापस नहीं दे सकती, लेकिन यह वादा कर सकती है कि तुम्हारी बात सुनी गई है।

अब बेटा, अपनी जिंदगी जियो। स्कूल जाओ। दोस्त बनाओ। हँसो। खेलो। सपने देखो। यह अदालत तुम्हारी हिम्मत को हमेशा याद रखेगी।”

दिल्ली हाई कोर्ट ने भी इस संदेश को “message of encouragement” माना और DLSA को इसे प्रिंट करके बच्ची या उसके परिवार तक पहुँचाने का निर्देश दिया है।

कानून की सख्ती के बीच इंसानियत से भरे ये शब्द भी याद रखे जाने चाहिए..

29/09/2026

यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए।

ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं।

आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है।

SDM से फ़ोन पर मैंने यही कहा - मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है। ख़ुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि "हाउस नंबर 0" बेघरों के लिए है। फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया।

यह SIR नहीं - यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है।

ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे। पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा।

26/09/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन।

यह जनसैलाब बता रहा है कि अब वोट चोरी नहीं चलेगी। लोकतंत्र और जनता के मताधिकार से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। जवाबदेही तय करनी होगी, इस्तीफा देना होगा।

मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं!कल तक जो मीडिया ज्ञानेश कुमार के बचाव में था, वही अब उन पर सवाल उठा रहा है।Ind...
25/09/2026

मामला जितना सीधा दिख रहा है, उतना है नहीं!

कल तक जो मीडिया ज्ञानेश कुमार के बचाव में था, वही अब उन पर सवाल उठा रहा है।

Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम-से-कम 14 बार आपत्ति दर्ज की।

अब सवाल सिर्फ ज्ञानेश कुमार का नहीं है।

चेहरा बदलेगा या व्यवस्था?
सवाल यही है।

क्योंकि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की सबसे बड़ी ताकत सत्ता नहीं, जनता का भरोसा है।

22/09/2026
मीडिया से सवाल है—जमुई की इस घटना पर इतनी खामोशी क्यों?हर पीड़ित की आवाज़ बराबर उठनी चाहिए।दोषियों पर जल्द और कानून के म...
22/09/2026

मीडिया से सवाल है—जमुई की इस घटना पर इतनी खामोशी क्यों?
हर पीड़ित की आवाज़ बराबर उठनी चाहिए।

दोषियों पर जल्द और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की मांग है।
अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।

"इस इंस्टिट्यूट में जातिवाद होता है"यह बयान IIT Bombay की एक स्टूडेंट का है और वो यह Director के सामने बोल रही है। अब भी...
21/09/2026

"इस इंस्टिट्यूट में जातिवाद होता है"

यह बयान IIT Bombay की एक स्टूडेंट का है और वो यह Director के सामने बोल रही है। अब भी नहीं मानोगे मनुवादी लोग?

दलित बच्चे की जान जातिवाद की वजह से गई इसमें कोई शक नहीं। उस प्रोफेसर को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए, ताकि example सेट हो कि कोई दलित बच्चों की जान न ले सके।

IIT Bombay के छात्र खुद कह रहे हैं कि institute में जातिवाद है। लेकिन कुछ घरो मे घूस कर बैठे मनुवादी लोग कह रहे हैं "नहीं, ऐसा हो ही नहीं सकता। वो पढ़ने में कमजोर था, इसलिए आत्महत्'या कर ली।"

अरे! जब पीड़ित खुद बोल रहा है, छात्र खुद बोल रहे हैं तो तुम कौन होते हो सच को झुठलाने वाले?

जातिवाद को नकारना बंद करो रे भक्चोन्हरो

20/09/2026

BJP वाले अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते हैं
देश के युवाओं को अंधभक्त बनाते हैं

Address

Chamber No. 516, Block-2, Distt. Session Court
Rewari
123401

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Sunita Ranga posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share