Bagheli Media

Bagheli Media JAI SHREE RAM Rewa is formerly the capital of the princely state of Rewa and former state of Vindhya Pradesh in central India.
(1)

It is an important city in the North Eastern part of Madhya Pradesh state of India bordering Allahabad, Mirzapur and Banda Districts of Uttar Pradesh and Satna and Sidhi Districts of Madhya Pradesh. It is the administrative center of Rewa District and Rewa Division. The City lies about 420 kilometres (261 mi) northeast of state capital Bhopal and 130 kilometres (81 mi) south of the city of Allahabad. Rewa derives its name from another name for Narmada River.

03/06/2026

रीवा वायरल वीडियो का सच आया सामने! महिला ने आरोपों को बताया पूरी तरह 'फेक' और भ्रामक 🚨 | छवि धूमिल करने की थी साजिश?

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के पीए (PA) से जोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित वीडियो विवाद में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है! कथित पीड़ित बताई जा रही महिला ने स्वयं सामने आकर इस पूरे नैरेटिव को सिरे से खारिज कर दिया है। 🛑

महिला के बयान के मुख्य बिंदु:

10 साल पुराना पारिवारिक रिश्ता: महिला ने स्पष्ट किया कि उनके और पीए के बीच पिछले 10 वर्षों से भाई-बहन जैसे गहरे पारिवारिक संबंध हैं।

तीसरे पक्ष की घिनौनी चाल: उनके बीच हुए एक बेहद मामूली और निजी मतभेद का फायदा उठाकर किसी तीसरे व्यक्ति ने दुर्भावना के तहत वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे गलत संदर्भ में वायरल कर दिया। 📱❌

होटल और पुलिस प्रताड़ना के दावे झूठे: महिला ने होटल में किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार और पुलिस द्वारा परेशान किए जाने के दावों को 'पूर्णतः असत्य' बताया है।

सभी शिकायतें वापस: संवादहीनता के कारण जो गलतफहमी हुई थी, वह अब आपसी बातचीत से सुलझ चुकी है और महिला ने अपने सारे आवेदन वापस ले लिए हैं।

महिला ने अपनी और अपने पारिवारिक मित्र की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाले शरारती तत्वों और सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (IT Act) करने की बात कही है। यह मामला साफ करता है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती! 🧐

इस पूरे घटनाक्रम और सोशल मीडिया ट्रायल पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर साझा करें! 👇

रीवा वायरल वीडियो का सच आया सामने! महिला ने आरोपों को बताया पूरी तरह 'फेक' और भ्रामक 🚨 | छवि धूमिल करने की थी साजिश?पूरी...
03/06/2026

रीवा वायरल वीडियो का सच आया सामने! महिला ने आरोपों को बताया पूरी तरह 'फेक' और भ्रामक 🚨 | छवि धूमिल करने की थी साजिश?

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/all-allegations-of-hotel-scandal-completely-false!-woman/cid18782110.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के पीए (PA) से जोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित वीडियो विवाद में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है! कथित पीड़ित बताई जा रही महिला ने स्वयं सामने आकर इस पूरे नैरेटिव को सिरे से खारिज कर दिया है। 🛑

महिला के बयान के मुख्य बिंदु:

10 साल पुराना पारिवारिक रिश्ता: महिला ने स्पष्ट किया कि उनके और पीए के बीच पिछले 10 वर्षों से भाई-बहन जैसे गहरे पारिवारिक संबंध हैं।

तीसरे पक्ष की घिनौनी चाल: उनके बीच हुए एक बेहद मामूली और निजी मतभेद का फायदा उठाकर किसी तीसरे व्यक्ति ने दुर्भावना के तहत वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे गलत संदर्भ में वायरल कर दिया। 📱❌

होटल और पुलिस प्रताड़ना के दावे झूठे: महिला ने होटल में किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार और पुलिस द्वारा परेशान किए जाने के दावों को 'पूर्णतः असत्य' बताया है।

सभी शिकायतें वापस: संवादहीनता के कारण जो गलतफहमी हुई थी, वह अब आपसी बातचीत से सुलझ चुकी है और महिला ने अपने सारे आवेदन वापस ले लिए हैं।

महिला ने अपनी और अपने पारिवारिक मित्र की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाले शरारती तत्वों और सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (IT Act) करने की बात कही है। यह मामला साफ करता है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती! 🧐

इस पूरे घटनाक्रम और सोशल मीडिया ट्रायल पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर साझा करें! 👇

रीवा में खाकी पर बड़ा दाग! महिला बस ऑपरेटर का गंभीर आरोप- 'हर महीने मांगते हैं ₹2000 की एंट्री' 🚨 नियमों की धौंस या खुली...
03/06/2026

रीवा में खाकी पर बड़ा दाग! महिला बस ऑपरेटर का गंभीर आरोप- 'हर महीने मांगते हैं ₹2000 की एंट्री' 🚨 नियमों की धौंस या खुली वसूली?

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/rewa-bus-operator-allegation-police-extortion-complaint-sp/cid18779149.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

रीवा के समान थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। रतहरा की रहने वाली एक महिला बस संचालक, संजना शुक्ला ने सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर बीट प्रभारी आरक्षक पवन पाठक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

क्या है पूरा मामला?

अवैध वसूली का खेल: महिला ऑपरेटर का आरोप है कि आरक्षक द्वारा उनके बस स्टाफ से हर महीने 2 हजार रुपये की 'फिक्स एंट्री' मांगी जा रही थी।
विरोध पर प्रताड़ना: जब स्टाफ ने पैसे देने से मना किया, तो वैध रूट परमिट होने के बाद भी बसों को बीच रास्ते में रोकना और टाइम टेबल बिगाड़ना शुरू कर दिया गया।
झूठे केस की धमकी: आरोप है कि आरक्षक ने ड्राइवरों और कंडक्टरों को किसी भी झूठे क्रिमिनल केस में फंसाकर जेल भेजने की खुली धमकी दी है, जिससे पूरा स्टाफ दहशत में है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी आरती सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि सच सामने आने पर सख्त कार्रवाई होगी। लेकिन सवाल यह है कि सुरक्षा देने वाली पुलिस ही अगर व्यापारियों को डराने लगे, तो जनता कहाँ जाएगी?

इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी बात जरूर रखें! 👇

मऊगंज में कलेक्ट्रेट का महा-घेराव! पूर्व विधायक बन्ना ने प्रशासन को दी खुली चुनौती 🚨🔥मऊगंज जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को ...
03/06/2026

मऊगंज में कलेक्ट्रेट का महा-घेराव! पूर्व विधायक बन्ना ने प्रशासन को दी खुली चुनौती 🚨🔥

मऊगंज जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है! पूर्व कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह 'बन्ना' अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक सुस्ती पर जमकर बरसे।

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/mp/mauganj/mauganj-banna-protest/cid18779359.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

विपक्ष की मुख्य मांगें और तीखे सवाल:
1️⃣ NH-135 बना मौत का हाईवे: बराव बाईपास और मोटवा पहाड़ी जैसे 'ब्लैक स्पॉट' पर तुरंत स्पीड ब्रेकर और ओवरब्रिज बने, ताकि मासूमों की जान बचना बंद हो! 🛑
2️⃣ अवैध शराब और बिजली संकट: गांवों में जर्जर तार-खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं और आबकारी विभाग अवैध शराब के धंधे पर नकेल कसे। ⚡🍷
3️⃣ सीएम से माफी की मांग: मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दिए गए बयान की बन्ना ने कड़े शब्दों में निंदा की और माफी की मांग की।

पूर्व विधायक ने साफ लहजे में चेतावनी दी है—"अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पूरी मऊगंज विधानसभा की सड़कों पर चक्काजाम और उग्र आंदोलन होगा!" 💥

क्या मऊगंज प्रशासन इस चेतावनी के बाद जागेगा? आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताएं! 👇

🚨 रीवा लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! ब्यौहारी तहसील का घूसखोर बाबू ₹75,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार! 🚨पूरी खबर के लिए...
02/06/2026

🚨 रीवा लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! ब्यौहारी तहसील का घूसखोर बाबू ₹75,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार! 🚨

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/rewa-lokayuktas-big-action-babu-lallu-prajapati-a-bribe/cid18775852.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तहसील कार्यालय के बुड़वा वृत्त में पदस्थ खंड लेखक (बाबू) लल्लू प्रसाद प्रजापति को ₹75,000 की मोटी घूस लेते हुए धरदबोचा।

😱 एसडीएम कोर्ट के नाम पर मांगी थी घूस:
शिकायतकर्ता रमेश रजक का अपनी दुकान खाली कराने को लेकर किराएदार से विवाद चल रहा था, जिसकी फाइल ब्यौहारी तहसील न्यायालय भेजी गई थी। इसी का फायदा उठाकर भ्रष्ट बाबू लल्लू प्रजापति ने पीड़ित से कहा—"एसडीएम (SDM) साहब से तुम्हारे पक्ष में फैसला करा दूंगा, बदले में 1 लाख रुपए लगेंगे।" आखिरकार सौदा ₹75,000 में तय हुआ।

📸 फोटोकॉपी की दुकान पर बिछाया गया जाल:
लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर टीम ने पूरा जाल बुना। शातिर बाबू ने पैसे लेने के लिए पीड़ित को एसडीएम कार्यालय के ठीक बाहर एक फोटोकॉपी की दुकान पर बुलाया था। जैसे ही बाबू ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, वैसे ही सादे कपड़ों में तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया!

⚖️ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज:
आरोपी बाबू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है।

💬 आपका क्या कहना है? सरकारी दफ्तरों में बैठे ऐसे घूसखोर बाबुओं के खिलाफ क्या और सख्त कानून होना चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें!
👉 ऐसी ही हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए अभी फॉलो करें:

🚨 रीवा में बड़ा बवाल! "पंडित जी पायलागू" वीडियो पर भड़का आक्रोश, महिला ने कान पकड़कर मांगी माफी! 🚨रीवा में सोशल मीडिया प...
02/06/2026

🚨 रीवा में बड़ा बवाल! "पंडित जी पायलागू" वीडियो पर भड़का आक्रोश, महिला ने कान पकड़कर मांगी माफी! 🚨

रीवा में सोशल मीडिया पर जातिगत और आपत्तिजनक टिप्पणी का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में अमिलकी गांव की कथित निवासी दामिनी पटेल (भोली) द्वारा ब्राह्मण समाज के पूरी तरह सामाजिक और धार्मिक बहिष्कार की बात कही गई, जिसके बाद विप्र समाज और विभिन्न संगठनों में भारी गुस्सा है।

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/pandit-ji-paylagu-rewa-news/cid18775519.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

⚠️ वीडियो में महिला ने क्या कहा?
धार्मिक अनुष्ठान, कथा, भागवत और शादी-विवाह पूरी तरह बंद करें।
ब्राह्मण समाज के नेताओं को वोट न दें और उनकी दुकानों से खरीदारी का बहिष्कार करें।
मंदिरों में जाना और किसी को प्रणाम या 'पायलॉगू' कहना बंद करें।

🔥 विरोध बढ़ा तो बदला रुख:
चौतरफा विरोध और कानूनी कार्रवाई के डर के बीच अब इसी महिला का एक दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कैमरे के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए पूरे समाज से हाथ जोड़कर माफी मांग रही है।

🚔 रीवा एसपी गुरुकरण सिंह का कड़ा रुख:
मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा एसपी ने साफ किया है कि साइबर सेल वीडियो की सत्यता और महिला की सही पहचान की जांच कर रही है। रीवा पुलिस पहले ही भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे चुकी है।

💬 आपका क्या कहना है? सिर्फ माफी मांग लेने से क्या बात खत्म हो जाती है, या ऐसे भड़काऊ वीडियो बनाने वालों पर जेल की कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें!
👉 ऐसी ही बड़ी और सटीक खबरों के लिए अभी फॉलो करें:

शिक्षा का नया सवेरा - ब्राइट फ्यूचर एकेडमी हाई स्कूल, पड़रा रीवा! 📚✨"उड़ान" एक नई सोच के साथ, हम लाए हैं आपके बच्चों के ल...
02/06/2026

शिक्षा का नया सवेरा - ब्राइट फ्यूचर एकेडमी हाई स्कूल, पड़रा रीवा! 📚✨

"उड़ान" एक नई सोच के साथ, हम लाए हैं आपके बच्चों के लिए बेहतरीन भविष्य का अवसर। बड़ी इमारतों के पीछे मत भागिए, शिक्षा की गुणवत्ता को चुनिए!

हमारी खास पेशकश (Special Offers):

✅ नर्सरी से UKG: एडमिशन बिल्कुल फ्री (सिर्फ रजिस्ट्रेशन फीस)! 👶
✅ कक्षा 1 से 10: एडमिशन फीस में भारी 70% की छूट! 📉
✅ सुविधा: यह लाभ केवल 31 जुलाई तक उपलब्ध है।
📍 पता: बृजमोहन पार्वती धाम, दीनदयाल कॉलोनी, पड़रा, रीवा (म.प्र.)
⏰ कार्यालय समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
📞 संपर्क करें: 8839093412 / 9993222269

अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए आज ही प्रवेश दिलाएं!

छुहिया घाटी लूटकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश! बदमाशों की एक बेवकूफी और सीधे पहुंचे जेल! 🚨पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें...
02/06/2026

छुहिया घाटी लूटकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश! बदमाशों की एक बेवकूफी और सीधे पहुंचे जेल! 🚨

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/rewa-chhuhiya-ghati-loot-case-three-criminals-arrested/cid18774553.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

रीवा के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में आधी रात को इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। शहडोल के रहने वाले एक दंपती अपनी बीमार पत्नी को लेकर सड़क किनारे बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और डरा-धमकाकर नकदी व दस्तावेज लूट लिए।

😱 ट्विस्ट ऐसा कि पुलिस भी हैरान रह गई:
लूटपाट करते समय इन शातिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि इन्होंने अपने ही मोबाइल से वारदात का LIVE VIDEO रिकॉर्ड कर लिया! लेकिन यही 'डिजिटल सबूत' इनके गले का फंदा बन गया।

⚡ गोविंदगढ़ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन:
शिकायत मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और मड़वा गांव के तीनों आरोपियों—शिव सागर पटेल (23), इसहाक खान (18) और नीरज यादव (21) को धरदबोचा!

🏍️ क्या-क्या हुआ जब्त?
वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (MP-17-MD-1618)
लूटी गई नकदी और 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
कुल मशरूका कीमत: ₹78,600 से अधिक!

न्यायालय के आदेश पर तीनों लुटेरों को सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। रीवा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं!

🚨 रीवा में प्रशासनिक बेलगाम नौकरशाही! डिप्टी सीएम के आदेश को डीन ने दिखाया ठेंगा! 🚨पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें :...
01/06/2026

🚨 रीवा में प्रशासनिक बेलगाम नौकरशाही! डिप्टी सीएम के आदेश को डीन ने दिखाया ठेंगा! 🚨

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/deputy-cms-attitude-neutralized-in-the-home-district-dean/cid18770108.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के अपने ही गृह जिले रीवा के संजय गांधी अस्पताल (SGMH) पर प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह से लड़खड़ाता नजर आ रहा है।

🔥 बर्न यूनिट में तड़प रहे मरीज: डिप्टी सीएम ने जब बर्न यूनिट का औचक निरीक्षण किया, तो वहां भीषण गर्मी में आग से झुलसे मरीज बिना एसी और कूलर के तड़पते मिले। गुस्साए परिजनों ने खुद डिप्टी सीएम को सीधे खरी-खोटी सुना दी!

🛑 फटकार के बाद भी नाफरमानी: जनता का आक्रोश देख डिप्टी सीएम ने भरे वार्ड में डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत एसी दुरुस्त करने को कहा। लेकिन हद तो यह है कि इस आदेश के 2 दिन बीत जाने के बाद भी बंद पड़े एसी चालू नहीं हुए!

⚠️ डीन बनाम डिप्टी सीएम की अंदरूनी जंग: सूत्रों की मानें तो लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीन अब डिप्टी सीएम की आंखों में खटक रहे हैं, लेकिन भोपाल (मुख्यमंत्री सचिवालय) में सीधी पैठ होने के कारण डिप्टी सीएम चाह कर भी उन्हें हटा नहीं पा रहे हैं। वहीं, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साइकिल स्टैंड का अवैध वसूली वाला ठेका निरस्त करने का आदेश भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

👇 आपकी इस पूरी बदहाली और प्रशासनिक मनमानी पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और रीवा के इस सिस्टम की पोल खोलने के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!

01/06/2026

🚨 विंध्य में महा-बवाल! यूपी से 'रीवा चलो' का आह्वान, पुलिस हाई अलर्ट पर! 🚨

पूरी खबर के लिए बायो में लिंक देखें : https://www.rewanewsmedia.com/rewa/manish-patel-youtuber-bail-rejected-rewa-social-media/cid18769129.htm

हमारे whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए ज्वाइन करे : https://chat.whatsapp.com/DURMdPSq7dJ9m8CWUdLa8P

यूट्यूबर मनीष पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोर्ट से चौथी बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद विंध्य क्षेत्र में माहौल गरमा गया है।

🔥 यूपी से 'रीवा चलो' अभियान: मनीष पटेल के समर्थन में उत्तर प्रदेश के संगठनों और कुछ गुटों ने सोशल मीडिया पर 'रीवा चलो' का बिगुल फूंक दिया है, जिससे क्षेत्र में भारी भीड़ जुटने की आशंका है।

🛑 सोशल मीडिया पर नफरत का खेल: वॉट्सएप और फेसबुक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा 'जातिगत और आर्थिक बहिष्कार' की भड़काऊ अपीलें शेयर की जा रही हैं।

⚠️ रीवा एसपी गुरुकरण सिंह की खुली चेतावनी: पुलिस की साइबर सेल हर संदिग्ध ग्रुप और अकाउंट पर पैनी नजर रख रही है। किसी भी जाति विशेष को निशाना बनाने वाले मैसेज या एडिटेड वीडियो फॉरवर्ड किए तो सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी!

👇 आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और रीवा पुलिस की इस एडवाइजरी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।

JAI SHREE RAM

Address

Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bagheli Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bagheli Media:

Share