11/08/2025
शाहिद कुरैशी उज्जैन संभाग संयोजक एवं हमीद मंसूरी जिला संयोजक रतलाम बनाएं गए।
रतलाम दिनांक 11/08/2025 को जानकारी देते हुए प्रदेश सह संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सैय्यद अमजद अली ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के आखिल भारतीय मार्गदर्शक श्री इंद्रेश कुमार जी,मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री मोहम्मद अफ़ज़ाल जी की सहमति से प्रदेश संयोजक श्री फारुख खान जी ने मंच का विस्तार करते हुए। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उज्जैन संभाग संयोजक पद पर श्री शाहिद कुरैशी जी को व रतलाम जिला संयोजक पद पर श्री हमीद मंसूरी जी को मनोनीत किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनीत होने पर।मंच के प्रदेश सह संयोजक सैय्यद अमजद अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री इफ्तेखार पठान,यूसुफ़ खान,अरशद अली,कुतुब भाई,अजमद नूर,मनोज पांचाल,अब्बास बोहरा,हबीब भाई आदि ने श्री शाहिद कुरैशी, श्री हमीद मंसूरी का साफ़ा बाँधकर मुंह मीठा कराकर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार माना।
उक्त जानकारी एहसान रहमानी दी।
Shahid Qureshi