Amar Srivastav

Amar Srivastav प्रदेश उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत

वि०हि०म० गौ रक्षा
जिला उपाध्यक्ष

MD - S.I groups

सपने। रहस्यमय, विस्मयकारी, आँखे खोल देनेवाले और कभी कभी भयानक नरक का अनुभव कराने वाले। ज्यादातर लोग यहीं सोचते हैं की मे...
02/04/2016

सपने। रहस्यमय, विस्मयकारी, आँखे खोल देनेवाले और कभी कभी भयानक नरक का अनुभव कराने वाले। ज्यादातर लोग यहीं सोचते हैं की मेरे सपने का मतलब क्या हैं? What Does My Dream Mean ? विज्ञान इसी सवाल के जवाब की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं. आज यहाँ हम सपनों के बारे में कुछ ऐसी बाते जानेंगे जो अपने न कभी देखी होगी और न ही सुनी होगी। सपनो के बारे में कुछ अनसुने तथ्य Dream Facts in Hindi. सपने के दौरान आप पढ़ नहीं सकते और टाइम नहीं नहीं बता सकते जब आप तय नहीं कर पा रहे हो की आप सपना देख रहे हैं या नहीं देख रहे हैं उस वक्त कुछ पढने की कोशिश कीजिये। दुनिया में ज्यादातर लोग ऐसी अवस्था के दौरान कुछ भी पढने में सक्षम न होने का दावा करते हैं। ऐसी ही अवस्था के दौरान घडी देखने पर समय का सही अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। जितनी भी बार आप घडी देखेंगे उतनी बार आपको अलग ही टाइम दिखेगा। और घडी देखने के लिए अपना हाथ आगे लायेंगे तब आपका हाथ आपको हिलता हुआ लगेगा। होश में रहते हुए दिखाई देनेवाला सपना (LUCID DREAMING) दुनिया में LUCID DREAMING का अभ्यास करनेवाली एक पूरी उप संस्कृति हैं। अलग अलग तकनीकों के इस्तेमाल से यह लोग सपनों को नियंत्रित कर के अदभुत चीजों का अनुभव करते हैं। जैसे की उड़ना,दीवालों के बीच से गुजरना,अलग आयाम में चले जाना और यहाँ तक की समय में पीछे चले जाना। किसी घटना का उसके होने से पहले ही सपने में दिख जाना कई बार लोग कोई सपना देखते हैं और बाद में ठीक वैसी ही घटना उनके वास्तविक जीवन में होती हैं। आप कहेंगे की आप को भविष्य की एक झलक मिल गयी या वह केवल एक संयोग हो सकता हैं। लेकिन वास्तविक जीवन में भी कई लोगो के साथ ऐसी विचित्र घटनाएँ हो चुकी हैं। नींद में अचानक झटके के साथ जाग जाना – खड्डे में गिरने जैसा अनुभव होना कई बार सपना देखते वक्त लोग महसूस करते हैं की वह चलते चलते अचानक किसी खड्डे में गिर गए या जोर से किसी चीज़ से टकरा गए। ऐसा होने पर वे झटके के साथ नींद में से जाग जाते हैं और गभरा जाते हैं। नींद में लकवा मार जाना (SLEEP PARALYSIS) SLEEP PARALYSIS को दूसरे शब्दों में नरक का अनुभव भी कह सकते हैं। वह एक डरावने सपने जैसा ही हैं। दुनिया में कई लोग इसका भयानक अनुभव करते हैं। इस अवस्था में मुख्य दो चीज़े महसूस होती हैं। एक हैं हिलने में असमर्थता और दूसरी रूम के अंदर शैतान की उपस्थिति महसूस करना। यह सपने की तरह महसूस नहीं होता हैं लेकिन 100 % सच्चा लगता हैं। REM (rapid-eye-movement) sleep disorder इस तरह की अवस्था में ज्यादातर पूरा शरीर paralyze हो जाता हैं। और लोग सपने से बाहर आकर प्रतिक्रिया करते हैं। कई लोगो ने इस अवस्था में अपना हाथ तोडा हैं,फर्नीचर को नुकसान पहुँचाया हैं और कुछ लोगो ने तो अपना घर ही जला दिया हैं। Sexual dreams बहुत से वैज्ञानिको ने इस अवस्था का नाम “nocturnal pe**le tumescence” दिया हैं। हम में से ज्यादातर लोग इसे महसूस करते हैं। इसलिए इसके बारे में ज्यादा चर्चा करने की जरुरत नहीं हैं। नींद में चलने वाले लोग Sleepwalking एक बहुत ही दुर्लभ और संभावित खतरनाक नींद विकार है। REM (rapid-eye-movement) sleep disorder का एक चरम रूप है। इसमें लोग केवल सपनों के बाहर जाकर प्रतिक्रिया ही नहीं करते बल्कि रात को असली रोमांच पर भी निकल जाते हैं। कई बार लोग नींद में चलते चलते कई किलोमेटर्स दूर भी चले जाते हैं। सपने देखने की आदत कुछ लोगो को सपने देखना बहुत अच्छा लगता हैं। वो चाहते होते हैं की वह नींद से कभी जगे ही नहीं। उन्हें दिन के दौरान भी सपना देखना अच्छा लगता हैं। कुछ लोग तो ज्यादा सपने देखने के लिए शक्तिशाली दवाईयाँ भी लेते हैं। पालतू जानवर भी सपना देखते हैं आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी लेकिन आपके पालतू जानवर कुत्ता या बिल्ली भी अच्छी तरह से सपने देखते हैं। आप ने कई बार देखा होगा की आप का कुत्ता या बिल्ली नींद में अपने पंजे चला रहे है या फिर शोर कर रहे हैं या किसी चीज़ का पीछा कर रहे हैं। आप हमेशा सपना देखते हैं लेकिन याद नहीं रख पाते ज्यादातर लोगो का मानना हैं की वे सपना नहीं देखते हैं। लेकिन यह सच नहीं हैं। हम सब सपने देखते हैं लेकिन हम में से 60 % लोग उन्हें याद नहीं रख पाते हैं। अंधे लोग भी सपना देखते हैं जो लोग अंधे पैदा नहीं हुए होते वैसे अंधे लोग सपने में तस्वीरे देख सकते हैं। लेकिन जो पैदा ही अंधे हुए हैं वैसे लोगो का सपना दिलचस्प होता हैं। ऐसे लोग सपने में कुछ भी नहीं देख सकते हैं फिर भी उन्हें सपने आते हैं। उनके सपनों में वह आवाज सुन सकते हैं और अलग अलग इन्द्रियों को महसूस कर सकते हैं। सपने में हम सिर्फ वही चेहरे देख सकते हैं जिन्हें पहले से जानते हैं यह साबित हो चूका हैं की सपनों में हम केवल वही चेहरे देख सकते है जिन्हें हमने पहले से ही देखा हुआ हो। इस लिए अगर आप ने बस में किसी डरावनी बूढी महिला की शक्ल पहली बार भी देखी हो तो वह भी रात को आप के सपने में आ सकती हैं। सपनों में हर कोई रंगों को नहीं देख सकता दुनिया में 12 % लोग ऐसे होते हैं जो BLACK & WHITE में सपने देखते हैं।

साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे मे...
01/04/2016

साइंस आज हमें बहुत सी बातों को समझने और समस्याओं को सुलझाने में मदद करता है। लेकिन आज भी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में इसके पास कोई जवाब नहीं है। हम इन घटनाओं को सुपरनेचुरल का दर्जा दे देते हैं और यहीं से इनके रहस्य के जवाब को खोजने का रास्ता भी बंद हो जाता है। धरती के रहस्मय इन स्थानों के बारे में तरह-तरह की किवदंतियां प्रचलित हैं। फिलहाल इन रहस्य को सुलझाने में मानव मस्तिष्क आज भी कमजोर नजर आता है।
वेनचेस्टर मिस्ट्री हाउस : सारा विनचेस्टर ने यह विशाल हवेली 18 वीं सदी में बनवाई थी। इसके पीछे यह मान्यता प्रचलित है कि वह अपने पति और बच्चे की मौत के बाद विचलित थीं। वह बहुत ही अधिक परेशान थीं और इसके चलते उन्होंने आत्माओं और भूतों की शांति उन्होंने यह विशाल हवेली बनवाई थी। एक आत्मा ने उसे बताया कि उनका परिवार श्रापित है और उसने इस स्थान पर एक विशाल हवेली बनवाने की सलाह दी और कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो तुम्हारी भी जल्द मौत हो जाएगी। सारा ने इस सलाह के बाद यह बिल्डिंग बनवाई। इस बिल्डिंग की डिजाइन बेहद विचित्र है। इसमें बेल टॉवर हैं और सारा हर रात आत्माओं को बुलाने के लिए इन्हें बजाती थी। बिल्डिंग में एक विशेष रूम है, जहां सारा आत्माओं से बात करती थी। यहां आने वाले कई लोगों ने बताया कि बिल्डिंग में विचित्र रोशन दिखाई देती हैं और आवाजें आती रहती हैं। -
बरमूडा का त्रिभुज : आपने बरमूडा के बारे में जरूर सुना होगा। यह स्थान उत्तरी अटलांटिक सागर में स्थित है। कई प्लेन और शिप यहां से गुजरते हुए रहस्यमय ढंग से गायब हो चुके हैं। इसके बाद इनका पता तक नहीं चला। वैज्ञानिक यहां के खराब मौसम को दुर्घटना का कारण बताते हैं, लेकिन बहुत से लोग इन घटनाओं के पीछे कोई सुपरनेचुरल कारण मानते हैं
मैकमर्डो ड्राइ वैली : यह अंटार्टिका में स्थित है जहां बर्फ नहीं है। यह इलाका एक रेगिस्तान है, जहां यह झरना बहते हुए लाल रंग का दिखाई देता है। जब आप इसे देखेंगे तो लगेगा कि घाटी से खून बह रहा है। इस झरने को लोग ब्लड फॉल्स कहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार इस वैली का पर्यावरण मंगल ग्रह से मिलता जुलता है।

30/03/2016

क्या आप निबु के बारे में जानते हैं ये बातें?-
नींबू या नींबू पानी के ज्यादा सेवन से आपके दांतों में बहुत ज्यादा एसिड पहुंच जाता है। इसके चलते आपके दांत सेंसेटिव हो जाते हैं।
इसके अलावा इससे सीने में जलन, छाले और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

19/03/2016

क्या आप जानते हैं आप का पसन्दीदा चाकलेट कहा से बनना शुरू हुआ था?
चॉकलेट: ये एक ऐसी चीज है जो बच्चो से लेकर बूढ़ों तक सबको बहुत पंसद है।
क्या आपको पता है इतनी पसंदीदा चॉकलेट कब और कहा बनी थी।
हम आपको बता दें कि सबसे पहले 1902 में स्कॉटलैंड में चॉकलेट बनाई गई थी। इस चॉकलेट को किंग एडवर्ड के राज तिलक के समय विशेष तौर पर बनवाया गया था। इसको बनाने के लिए कोको पाउडर के साथ कोकोनट और कैरेमल भी मिलाया गया था। सबसे पुरानी चॉकलेट स्कॉटलैंड में एक बक्से में मिली थी।
साल 2008 से अभी तक यह चॉकलेट सेंट एंड्रयूज प्रिजर्वेशन ट्रस्ट में रखी हुई है।

19/03/2016

शिव लिंग का क्या अर्थ है--
शिवलिङ्ग (शिवलिंग), का अर्थ है भगवान शिव का आदि-अनादी स्वरुप।
शून्य, आकाश, अनन्त, ब्रह्माण्ड और निराकार परमपुरुष का प्रतीक होने से इसे लिंग कहा गया है।
स्कन्द पुराण में कहा है कि आकाश स्वयं लिंग है। धरती उसका पीठ या आधार है और सब अनन्त शून्य से पैदा हो उसी में लय होने के कारण इसे लिंग कहा है |
वातावरण सहित घूमती धरती या सारे अनन्त ब्रह्माण्ड (ब्रह्माण्ड गतिमान है) का अक्ष/धुरी (axis) ही लिंग है।
पुराणो में शिवलिंग को कई अन्य नामो से भी संबोधित किया गया है-
जैसे : प्रकाश स्तंभ/लिंग, अग्नि स्तंभ/लिंग, उर्जा स्तंभ/लिंग, ब्रह्माण्डीय स्तंभ/लिंग |

Address

Rasra
221712

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amar Srivastav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Amar Srivastav:

Share

Category