Ukd salt

Contact the organization

Ukd salt आधिकारिक पेज 📃
📍(विधानसभा सल्ट-49)
क्षेत्र हित सर्वोपरि
"जय पहाड़ - जय पहाड़ी"

30/09/2026
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्याल्दे के छात्रसंघ चुनाव मेंउत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF...
29/09/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्याल्दे के छात्रसंघ चुनाव में
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) के प्रत्याशी हिमांशु जी के अध्यक्ष पद पर विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 💐

यह जीत छात्र शक्ति और युवा नेतृत्व की जीत है।
आशा है कि हिमांशु जी छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

जय पहाड़, जय पहाड़ी!
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) — सल्ट

     #यूथ
28/09/2026

#यूथ

22/09/2026

सल्ट देवायल क्षेत्र से सामने आई यह घटना राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एंबुलेंस की खराब स्थिति और समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध न होने के कारण एक मरीज ने कथित तौर पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खामियाजा आखिर कब तक आम जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ेगा? उत्तराखंड क्रांति दल सरकार से मांग करता है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और पर्वतीय क्षेत्रों में एंबुलेंस, अस्पताल तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल मजबूत किया जाए। पहाड़ की जनता को सिर्फ घोषणाएं नहीं, समय पर इलाज और जीवन बचाने वाली स्वास्थ्य व्यवस्था चाहिए।

कुमाऊँ संकल्प यात्रा और संवाद बैठक से जुड़े मुख्य विवरण:कुमाऊँ संकल्प यात्रा - प्रमुख बिंदु नेतृत्व: राज्य आंदोलनकारी एव...
17/09/2026

कुमाऊँ संकल्प यात्रा और संवाद बैठक से जुड़े मुख्य विवरण:
कुमाऊँ संकल्प यात्रा - प्रमुख बिंदु
नेतृत्व: राज्य आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ नेता श्री काशी सिंह ऐरी।
स्थान: हल्द्वानी (आज आयोजित संवाद बैठक में गहन चर्चा हुई)।
यात्रा की शुरुआत: 11 अक्टूबर से।
समापन एवं महाजनसभा: 24 अक्टूबर को हल्द्वानी में एक विशाल महाजनसभा के साथ यात्रा का समापन होगा।
उद्देश्य: कुमाऊँ मंडल के जनमुद्दों, राज्य आंदोलनकारियों के अधिकारों और क्षेत्रीय विकास पर संवाद स्थापित करना।
हल्द्वानी: वरिष्ठ नेता व राज्य आंदोलनकारी श्री काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में आज हल्द्वानी में 'कुमाऊँ संकल्प यात्रा' की संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ। यह यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होगी और 24 अक्टूबर को हल्द्वानी में एक विशाल महाजनसभा के साथ संपन्न होगी।
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के क्षेत्रीय मुद्दों, भू-कानून, और पर्वतीय क्षेत्रों के अधिकारों के लिए जन-जागरण अभियान चलाना है।
यात्रा की मुख्य रूपरेखा
नेतृत्व: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी।
शुभारंभ: 11 अक्टूबर
समापन: 24 अक्टूबर (हल्द्वानी में विशाल महाजनसभा)
क्षेत्र: कुमाऊँ मंडल के प्रमुख गाँव, कस्बे और शहर।
प्रमुख मुद्दे व संकल्प
सशक्त भू-कानून व मूल निवास: हिमाचल की तर्ज पर सख्त भू-कानून और मूल निवास 1950 की सीमा लागू करने की मांग।
पलायन नियंत्रण: पर्वतीय गाँवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार व मूलभूत सुविधाओं का विकास।
जल, जंगल, जमीन का अधिकार: राज्य के संसाधनों पर स्थानीय निवासियों का प्राथमिकता से अधिकार सुनिश्चित करना।
जनसंवाद: आम जनता, युवाओं और महिलाओं से सीधा संपर्क कर उनकी स्थानीय समस्याओं को उठाना।

15/09/2026

आखिरी सांस तक उत्तराखंड क्रांति दल के साथ रहेंगे - माननीय शिव सिंह रावत जी (कुमाऊँ प्रभारी सैनिक प्रकोष्ठ)
एक तरफ जहां सोशल मीडिया के दौर मे तरह तरह के विवादित बयानबाजी की जाती है वहीं उक्रांद के कर्मठ नेता व कार्यकर्ता सदैव दल हित व पहाड़ हित को सर्वोपरि मानते हुई वर्षों से अपना कार्य कर रहे हैं 🙏
यही युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं

#सल्ट #यूकेडी #यूथ #पॉलिटिक्स #लोकतंत्रबचाओ

14/09/2026

#सल्ट #यूकेडी #यूथ #पॉलिटिक्स

Address

Almora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ukd salt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ukd salt:

Shortcuts

Share