Kumar Raja

Kumar Raja झारखंडी मूलवासी
Politics & Fitness |President-Ranchi District Congress| Ex National VP & State Prez | Jharkhand Congress

झारखण्ड राज्य के मूलनिवासी डॉ. कुमार राजा वर्तमान में रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष है। इनके राजनैतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2006 में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया के रांची महानगर के अध्यक्ष रूप में शुरू हुई थी, साथ ही अपने कॉलेज के समय से ही यह कई तरह के छात्र आंदोलन और जन समस्याओं के मुद्दों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आये है। आत्मविश्वासी और अडिग व्यक्तित्व होने के कारण ही ना सिर्फ इन्होने झार

खण्ड जैसे पिछड़े राज्य में शिक्षा के अधिकार का अधिनियम लागू करवाने के प्रयास में अहम भूमिका निभाई, बल्कि यहाँ के गरीब आदिवासी और पिछड़े वर्गो से सामंजस्य स्थापित कर उन्हें इस अधिनियम के बारे में अवगत कराकर जागरूक किया, और उनके बच्चों को इस अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में दाखिला भी करवाया। जिसके बाद यह लगातार कई जन समस्याओं और विवादित मुद्दों में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिए जिसे सरकार दरकिनार कर दिया करती थी।

कुमार राजा का जन्म झारखण्ड राज्य के रांची जिले में दिनांक 1 मई 1984 को एक मध्यम वर्गीय घर में हुआ था। इनके पिता बिजय कुमार बर्मन पेशे से व्यव्यसायी हैं। उसके साथ ही कई तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन भी करते आये हैं। इनकी माता का नाम श्रीमती गीता बर्मन है। इनकी एक छोटी बहन है। इन्होने अपने मैट्रिक की डिग्री गुरुनानक स्कूल से ली थी और इंटरमीडिएट की शिक्षा ज़ेवियर कॉलेज से ली थी जिसके पश्चात बीकॉम की पढ़ाई के लिए इन्होने अपना दाखिला पुणे यूनिवर्सिटी में करवाया।लेकिन, झारखण्ड के लोगों की बदहाली देख कर और अपने बुनियादी सुविधाओं के लिये संघर्ष करते देखा, तब जल्द ही इन्होने अपनी पढ़ाई पूर्ण कर वापस अपने राज्य झारखण्ड लौट आये।

और अपने स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिये रांची विश्वविद्यालय में दाख़िला लिया, साथ ही साथ जनता और खास तौर से छात्रों के अधिकार से जुड़े आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई। इन सब के दौरान ही यह अपने बचपन की दोस्त पूजा गौतम से परिणय सूत्र में बंध गये, इनकी एक संतान भी है। रोजमर्रा के ज़िन्दगी व्यस्त होने के बावजूद भी इनमे पढ़ने की ललक और जिज्ञासा हमेशा से रही है जिसके लिए इन्होंने अपने राज्य के किसानों के सहायता हेतु अपना दाखिला कोल्हान युनिवर्सिटी में करवाया और वहां, रांची जिले के किसान ग्रामीण बैंक के केस स्टडी पर पीएचडी की और डॉक्टरेट की मानक उपाधि प्राप्त की।

Wishing you a very Happy Birthday meri jaan.God bless!singhania
22/05/2026

Wishing you a very Happy Birthday meri jaan.
God bless!singhania

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव,बड़े भाई विनय सिन्हा दीपू और दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रवि भाई के साथ शानदार भोजन का लु...
22/05/2026

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव,बड़े भाई विनय सिन्हा दीपू और दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रवि भाई के साथ शानदार भोजन का लुत्फ उठाते हुए।

आज कांग्रेस भवन में आयोजीत महानगर के अंतर्गत आने वाली ब्लॉक की बैठक में झारखण्ड प्रदेश कोंग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध...
21/05/2026

आज कांग्रेस भवन में आयोजीत महानगर के अंतर्गत आने वाली ब्लॉक की बैठक में झारखण्ड प्रदेश कोंग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बड़े भाई अभिलाष साहू जी का स्वागत किया।
उम्मीद करते है आपके अनुभव से संगठन और मजबूत होगा।
शुभकामनायें !

आज कांग्रेस भवन में आयोजीत महानगर के अंतर्गत आने वाली ब्लॉक की बैठक में झारखण्ड प्रदेश कोंग्रेस के नवनियुक्त संगठन महासच...
21/05/2026

आज कांग्रेस भवन में आयोजीत महानगर के अंतर्गत आने वाली ब्लॉक की बैठक में झारखण्ड प्रदेश कोंग्रेस के नवनियुक्त संगठन महासचिव मित्र सुनीत शर्मा का स्वागत किया।
उम्मीद करते है आपके अनुभव से संगठन और मजबूत होगा।
शुभकाननाएं!

राँची महानगर कांग्रेस कमिटी के अंदर आने वाले ब्लॉक अध्यक्षॉ की बैठक संपन्न।बढ़ते तेल डीजल के मूल्य और मेहँगाई पर आंदोलन क...
21/05/2026

राँची महानगर कांग्रेस कमिटी के अंदर आने वाले ब्लॉक अध्यक्षॉ की बैठक संपन्न।
बढ़ते तेल डीजल के मूल्य और मेहँगाई पर आंदोलन के खिलाफ चरबद्ध आंफोलान पर चर्चा हुई।
SIR के प्रकिर्या में अपने लोगो की सहभागिता और नज़र रखना जरूरी, इस बात पी सभी ने ज़ोर दिया।

आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में महानगर कांग्रेस के तरफ से उन्हें श्...
21/05/2026

आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में महानगर कांग्रेस के तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आधुनिक भारत के शिल्पकार श्री राजीव गांधी जी के राष्ट्र को दिए योगदान और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

📍 राँची

जहां देश के गरीब जनता मेहँगाई से चितकार कर रही,वहीं मोदी जी विदेश में मेलोडी खिला रहे हैं।प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा ब...
20/05/2026

जहां देश के गरीब जनता मेहँगाई से चितकार कर रही,वहीं मोदी जी विदेश में मेलोडी खिला रहे हैं।
प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया, कांग्रेस का यह चरबद्ध आंदोलन चलता रहेगा जब तक इस देश की जनता को महंगाई से निजात नहीं मिलता ।

Sweet 16 of togetherness 🖤Cheers 🍻
19/05/2026

Sweet 16 of togetherness 🖤
Cheers 🍻

18/05/2026

नागपुरी सिनेमा " सेरेंग " देखने लोहरदग्गा सांसद बड़े भाई श्री सुखदेव भगत जी के साथ पहुंचा,स्थानीय कलाकार, स्थानीय डायरेक्टर, स्थानीय टेक्नीशियन के द्वारा बनाई गई शानदार फिल्म।
यह सिनेमा मैं देखने गया था अपने झारखंडी भाइयों को सपोर्ट करने,लेकिन पूरी सिनेमा अच्छी इंटरटेनमेंट के लिए देखा।
शानदार कहानी,शानदार स्क्रीनप्ले, बैकग्राउंड स्कोर एडिटिंग सब कुछ देखने लायक था।
कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है मुझे लगता आप सभी सिनेमा जरूर देखें पूरे झारखंड के साथियों से अपील है की जाइए और परिवार के साथ देखे।
आप सभी के जिले में सिनेमा आ रही है, जरूए देखे।

17/05/2026

ईंधन के साथ सभी ज़रूरत की चीज़े महंगी होती है, देश को झेलना पड़ेगा महंगाई का दंश।
भूखमरी के हालत में आ जायेंगे रोज़ कमाने खाने वाले लोग, नहीं है सरकार की तैयारी।

Address

Ranchi

Telephone

+918292400001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kumar Raja posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kumar Raja:

Share

Category