03/09/2026
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा रांची के होटल रेडिशन ब्लू में ‘महिला किसान खुशहाली योजना–2026-27’ को लेकर State-Level Stakeholder Consultation Workshop का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा—
“हमारा लक्ष्य केवल महिला किसानों को आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें समेकित, टिकाऊ और जलवायु-अनुकूल कृषि प्रणाली से जोड़कर उनकी आय में स्थायी वृद्धि करना और आत्मनिर्भर बनाना है।”
कार्यशाला में महिला किसानों, SHGs, FPOs, NABARD, PRADAN, CINI, TRIF, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय एवं JSLPS से आए साथियों ने अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा किए। इन सुझावों से योजना को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जमीनी जरूरतों के अनुरूप बनाने में मदद मिलेगी।