AISF Jharkhand

AISF Jharkhand Against Imperialism, Against Attempts to Silence Students We raised our voices."Inquilab Zindabad"..!

23/07/2026

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए AISF के छात्रों के साथ गुंडागर्दी करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ता।

संघर्ष, समानता और वैज्ञानिक सोच के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए AISF सदैव छात्रों और युवाओं की आवाज़ बनकर खड़ा रहा है। "...
22/07/2026

संघर्ष, समानता और वैज्ञानिक सोच के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए AISF सदैव छात्रों और युवाओं की आवाज़ बनकर खड़ा रहा है। "दार्शनिकों ने दुनिया की केवल व्याख्या की है, असली उद्देश्य उसे बदलना है" — कार्ल मार्क्स का यह विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर संघर्ष की प्रेरणा देता है। आइए, शिक्षा, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।

22/07/2026
22/07/2026

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AISF कार्यकर्ताओं के साथ ...
22/07/2026

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AISF कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की जाती है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाना हर नागरिक का अधिकार है। छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। AISF छात्रों के अधिकारों, लोकतंत्र और शांतिपूर्ण आंदोलन की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगा।

21/07/2026

20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र पर एक गंभीर सवाल है। छात्र अपने अधिकारों की मा...
21/07/2026

20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के साथ जो हुआ, वह बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र पर एक गंभीर सवाल है। छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर हाथों में फूल और किताबें लेकर शांतिपूर्ण ढंग से पहुँचे थे, लेकिन इस सरकार ने एक शांतिपूर्ण विरोध को टकराव में बदल दिया।

हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो छात्रों की आवाज़ दबाए। हमें शिक्षित, संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व चाहिए, न कि ऐसा शासन जो लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करे।

हम अपने भविष्य को सुरक्षित देखना चाहते हैं। महात्मा गांधी, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, भगत सिंह और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना हमारी जिम्मेदारी है।

अब तक हम केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे, लेकिन कल छात्रों के साथ जो व्यवहार हुआ, उसे देखकर लगता है कि सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। इसलिए हम मोदी सरकार से भी इस्तीफ़े की मांग करते हैं।

— शिरीन फ़ैज़ी

इंकलाब ज़िंदाबाद!
कॉमरेड एकता ज़िंदाबाद!

Address

Albert Ekka Chowk
Ranchi
834001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AISF Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share