14/04/2026
"आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र रामपुर द्वारा भारतीय संविधान के रचियता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ!!
इस अवसर पर बाबासाहेब के राष्ट्र एवं भारतीय संविधान निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और सभी ने उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।समाज सुधार,शोषित, वंचित एवं पीड़ित वर्ग के उत्थान हेतु बाबा साहेब का योगदान अविस्मरणीय है,उनके महान विचार,सिद्धांत और आदर्श सदैव हमें जीवन में प्रेरित करते रहेंगे!!
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री राकेश डोगरा जी बतौर मुख्यथिति विशेष रूप से उपस्थित रहे,उन्होंने डॉ. अंबेडकर जी के महान विचारों,सामाजिक समरसता,जीवन दर्शन, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए!!
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष रामपुर श्री नरेश चौहान जी,ननखड़ी मंडलाध्यक्ष श्री जिया लाल जी,सराहन मंडलाध्यक्ष श्री महेंद्र जैन जी,तीनों अनुसूचित जाति मोर्चो अध्यक्षों रामपुर मंडल श्री सुरेंद्र कुमार जी,सराहन मंडल श्री अमोलक राम जी, ननखड़ी मंडल श्री हरदयाल जी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मोर्चो के मंडल पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहें!!