21/09/2025
आज ब्रह्मकुंज कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्राम प्रतिनिधि श्रीमती मंजू नेगी जी और ग्राम प्रधान श्री हेम आर्य जी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टेपिंग स्टोन्स अकादमी के बच्चों ने अद्भुत नृत्य और बैंड का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर सभी उपस्थित जन मंत्रमुग्ध हो गए।
कॉलोनी की महिलाओं ने गणेश वंदना और भजन गाकर समा बांध दिया, जबकि विभिन्न स्थानों से आए बच्चों ने अपने नृत्य से सबका दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था, जिन्हें कॉलोनी वासियों ने सम्मानित किया और बधाई दी।
इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों और उपस्थित जनों ने अपने विचार व्यक्त किए और इस सफल आयोजन के लिए कॉलोनी वासी श्री आरेन्द्र मिश्रा, श्री दीपक बिष्ट,
श्री यमन जोशी , श्री हरिश्चंद्र कोहली ,श्री विनोद कुमार ,श्री जगदीश भट्ट , श्री सुरेश कुमार ,श्री पूरन टम्टा ,श्री हरीश चंद्र जी ,श्री घनश्याम राम जी ,श्रीमती संध्या आर्या, श्रीमती ममता बिष्ट, श्रीमती दीपा टम्टा, श्रीमती मनीषा मिश्रा और सभी भाग लेने वाले बधाई के पात्र हैं। यह समारोह न केवल एक सम्मान का प्रतीक था, बल्कि समुदाय की एकता और सहयोग का भी एक अद्भुत उदाहरण था।