18/07/2026
न्यूयॉर्क सिटी में नेल्सन मंडेला पर दिए गए एक भाषण के दौरान मेयर जोहरान ममदानी ने भारतीय कार्यकर्ता उमर खालिद की लंबे समय से जारी कैद पर सवाल उठाया। ममदानी ने अपने संबोधन में कहा, “हमें दिल्ली में उमर खालिद की कैद के छठे वर्ष में प्रवेश करने तक इंतजार क्यों करना पड़ रहा है ?” उन्होंने उमर खालिद को “राजनीतिक कैदी” बताते हुए कहा कि उन पर आतंकवाद के वही “गढ़े हुए आरोप” लगाए गए हैं, जैसे कभी नेल्सन मंडेला पर लगाए गए थे। उमर खालिद भारत में CAA-NRC नागरिक कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त 2019 में हिरासत में लिए गए थे। UAPA के मामले में लंबे समय से जेल में बंद हैं।