MD firoz press reporter

MD firoz press reporter जनकपुर रोड पुपरी पत्रकार फिरोज़ की ज़ानिब ख़बर सबसे पहले आपके मोबाइल स्क्रीन पर 100% सर्च

27/02/2022
Bolkaffara
06/12/2021

Bolkaffara

05/10/2021

बाजपट्टी सीतामढ़ी :- पंचायत समिति क्षेत्र सं 11 से मो० एजाज़ ने,किया नामांकन :-

आगामी पंचायत चुनाव 2021 क्षेत्र स० 11 से पंचायत समिति पद पर समाजसेवी सह युवाओं की पहली पसंद भाई मो० एजाज़ ने,आज दिनांक 5/10/21 को अपने दर्जनों समर्थक के साथ अपने गांव हसनपुर बरहड़वा बेलहिया पंचायत से चलकर बाजपट्टी ब्लॉक पहुँचे। और अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। आपको बताते चले कि क्षेत्र स० 11 से पंचायत समिति पद, पर कुल उम्मीदवारों की स० 05 है, जिसमें मो० मोख्तार आलम,मशकूर रज़ा, ज़शिम अख़्तर,अशरफ अली सितारे, मो० एजाज़ मौजूद है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित और लोगो की पहली पसंद वाला चेहरा मो० एज़ाज़ को बताया जा रहा है,मीडिया से हुई बातचीत में मो० एजाज़ ने कहा कि राजनीति में सेवा के लिए आया हूं। आम जनता की सेवा करना और उनका हक एवं अधिकार दिलाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। हमारे समाज के लोग अगर मुझे अपना एक एक कीमती वोट देकर,जिताने का काम करेंगे! तो मैं वादा करता हूं, की नेता,नही आपका बेटा, बनकर हमेशा लोगो के दुःख सुख में शामिल होने का काम करूंगा, और समाज में, दबेकुचले,लोगों की आवाज बनकर उभरने का काम करूंगा वहीं क्षेत्र के विकास की नीति को सदन में पारित कराना मेरा लक्ष्य होगा। पंचायत स्तर पर आंत्रिक स्वस्थ के०,पंचायत से अलग लोगो को पंचायत से जोड़ने का काम क्षेत्र स० 11 के अंर्तगत आने वाले सभी क्षेत्रों में पंचायत भवन का निर्माण,गरीब परिवार के लोगो का नाम राशनकार्ड में जोड़ने का काम,तथा आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र वृद्धा पेंसन,मनरेगा आदि की व्यवस्था स-समय पंचायत में ही उपलब्ध करवाने का प्रयास करूंगा,मैं अपने ग्रामीणों मतदाताओं का सर कभी झुकने नही दूंगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सरकारी योजनाओं का लाभ आदि,के लिए साप्ताहिक बैठक कर नियमित रूप से एक कमिटी का गठन कर लोगों को जागरूक करूँगा। पंचायत में,साफ़ सफ़ाई के प्रति लोगो को जागरूक करूँगा।
मौके पर मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो० अरमान अली, मो अलीम उर्फ आरजू,मनीष कुमार,राजा कुमार, बबलू नय्यर,मो० फ़िरोज़ मो रेहान,मो० इस्तेखार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

02/09/2021

THE VOICE OF BIHAR
Sharing a photo with brother Salman Sagar the king of journalism, News Editors of Sitamarhi District Sagar Today is such a picture that we all know that, whatever news is viral by him, it rains like and share comments, in today's time, the people of Bihar get love and affection. Used to be. You should like Salman Sagar's page even more and keep working to promote him like this.

(पुपरी पत्रकार फ़िरोज़)

28/08/2021

पुपरी सीतामढ़ी।
संवाददाता फ़िरोज़ की रिपोर्ट।

मुश्लाधार बारिस से धान की फसल को लाभ तो,गली मोहल्लों में जल जमाव की समस्या।
---------------------------------------
पुपरी आस पास के क्षेत्रों में हुई मुश्लाधार बारिस से जहाँ एक ओर गली मोहल्लों में जल,जमाव कीचड़ जैसी समस्या हुई,वही दूसरी ओर धान की फसल को मिलेगा लाभ। परन्तू, बारिस अगर ऐसे ही होती रही तो बाढ़ आने की शाम्भावना दुगुनी हो जाएगी। वर्तमान में नेपाल से सटे बिहार के लगभग सभी इलाके में पानी का जलस्तर खतरों के निशान से ऊपर बताया जा रहा है, ऐसे में अगर बारिस होती रही तो,बाढ़ आना तय है,सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी प्रखंड स्तिथ संधवाड़ा नदी,पुपरी में बुधनद नदी,में पानी का स्तर बारिस के अनुसार कभी कम तो कभी ज्यादा हो रहा है। बाजपट्टी संधवाड़ा समूह नदी,में जलस्तर की वृद्धि के कारण इन दो, महीनों में दो,बार नदी का पानी बाजपट्टी पेट्रोल पंप के बगल से सीतामढ़ी पुपरी स्टेट,हाइवे को पार कर बरहरवा,मदारीपुर के इलाकों में पहुँच चुकी है, पिछले महीने,हुई बारिस में नदी, उफ़ान पर आगई,जिससे बाजपट्टी पेट्रोल पंप के बगल से और लाइन होटल,के आगे से पानी की तेज बहाव के कारण स्टेट हाइवे,क्षतिग्रस्त हो,गई थी जिसे, पानी कम हो जाने के तुरंत बाद ही मरम्मत करवाया गया,अब फिर से हो रही बारिस उसी ओर इशारा कर रही। पुपरी कर्पूरी चौक मधुबनी बस स्टैंड से,पुपरी पी०एच०सी० तक रोड पर बने बड़े, बड़े गड्ढ़े, ऊपर से जलजमाव की स्तिथि, लोग अपनी गाड़ी ले जाने से पहले सतर्क हो जाते हैं, क्योंकि उसे पता होता है, की गाड़ी का चक्का न जाने कब किस गड्ढ़े, में चला जाये,वैसे भी पुपरी शहर के लगभग सभी जगहो,पर जल जमाव की समस्या दिखाई,दे रही है,पुपरी बाजार से आप चाहे जिस ओर जाए,किसी भी सोसायटी में प्रवेश करने से पहले आपको पानी,कीचड़,गढ्ढों, का मज़ा लेना ही पड़ेगा। झझीहट,गॉव पुपरी गांव गिंगयही गांव,बेदौल, गांव हो,या फिर नारायणपुर,हरियरपुर चारो तरफ एक ही जैसी समस्याओ से आपको गुजरना पड़ेगा ।

26/08/2021

आपसभी की दुवाओं की वजह से ही आज संजना भारती हिंदी पत्रिका में,मेरी पहली ख़बर छपी है/ अब मैं स्थाई रूप से संजना भारती में ख़बर दूंगा।

26/08/2021

सीतामढ़ी जिला में अपराधियों ने मचाया कोहराम कही गोली मारी तो कही लूट ?

सीतामढ़ी पुपरी :- बीते मंगलवार की रात लगभग 09 बजे रात को सीतामढ़ी पुपरी स्टेट हाइवे,बछारपुर कब्रिस्तान के अपराधीयों ने बाजपट्टी स्वस्थ केंद्र के क्लर्क चंदन ठाकुर की बाइक हीरो स्प्लेंडर BR30-3275 पिस्टल का भय दिखाकर लूट ली,वही जेब मे रखे पर्स और मोबाइल भी छीन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुपरी थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुँच छानबीन शुरू कर दी। वही चंदन ठाकुर ने पुपरी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई,है जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात वह अपना ड्यूटी कर बाजपट्टी से पुपरी राजबाग़ वार्ड 09 अपने घर लौट रहे थे,तभी घात लगाए अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर मोटरसाइकिल सहित मोबाइल और जेब में रखे पैसे लूटकर फ़रार हो,गए पुपरी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच हमने शुरू कर दी,है विषेस अभियान चला कर घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वही बछारपुर चौक पर स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहाँ पर हमेशा लूटपाट जैसी घटना होती रहती है,कुछ महीने पहले ही आवापुर चौक के एक स्वर्ण व्यवसाई की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसकी बाइक और दुकान का समान सहित लाखों की लूट कर फरार हो गए। जिससे स्थानीय लोगो मे दहसत का माहौल है।
वही विधिव्यावस्था के मद्देनजर पुपरी थाना ने,पहले से ही बछारपुर मौलानागर आवापुर स्टेट हाइवे,पर दो चौकीदार की प्रनियुक्ति भी कर रखी है। रात में भी चौकीदार मौजूद रहते है,साथ ही पुपरी थाना की गस्ती टीम भी शहर में घूमकर निगरानी करते दिखाई देते,है दिन में टाइगर मोबाइल की टीम अपाचे बाइक पर सवार होकर पुपरी बाजार समेत पुपरी आसपास का चक्कर लगाते है। फिर भी ऐसी घटनाये होती रहती है। पुलिस के नाक के नीचे से अपराधी घटना को अंजाम देकर निकल जाते है। अब सवाल उठता है,की आख़िर किस तरह और किसकी मिलीभगत से ऐसी घटनाएं हो रही है,जिसे अंजाम देने के बाद अपराधी पकड़ा भी नही जाता । क्या इनसभी के पीछे पुलिस खुद जिम्मेवार है। या अपराधी शातिर

पुपरी पत्रकार फिरोज़ की रिपोर्ट।

08/06/2021

BIHAR FIRST MUSLIM GIRL IN GOPALGANG
_________________________________
हथुआ/गोपालगंज के रतनचक पंचायत के खानसामा टोला गांव की असलम अंसारी की बेटी #रजिया_सुल्ताना ने BPSC के रिजल्ट में DSP के लिए चयन पर बधाई!
रजिया बिहार की प्रथम #मुस्लिम #महिला DSP बनी ।

Address

Pupri
843320

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MD firoz press reporter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to MD firoz press reporter:

Share