SDM Phagi Dudu

SDM Phagi Dudu Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SDM Phagi Dudu, Government Official, Phagi.

उपखण्ड फागी किसान रजिस्ट्री शिविरों का हुआ शुभारंभ,  किसानों को मिली 11 अंकों की विशिष्ट पहचान - शिविर में ग्रामीणों को ...
07/02/2025

उपखण्ड फागी
किसान रजिस्ट्री शिविरों का हुआ शुभारंभ, किसानों को मिली 11 अंकों की विशिष्ट पहचान - शिविर में ग्रामीणों को अन्य विभागीय योजनाओं का भी मिल रहा लाभ

उपखण्ड फागी के ग्राम पंचायत लदाना शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आर...
07/02/2025

उपखण्ड फागी के ग्राम पंचायत लदाना शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं उपचार सहित पशु पालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभांवित किया जा रहा है।

उपखण्ड फागी में ग्राम पंचायत लदाना में  दिनांक 05-02-2025 को  किसान रजिस्ट्री शिविर में पहले दिन आये 202 आवेदन,  शिविर म...
07/02/2025

उपखण्ड फागी में ग्राम पंचायत लदाना में दिनांक 05-02-2025 को किसान रजिस्ट्री शिविर में पहले दिन आये 202 आवेदन, शिविर में ग्रामीणों को अन्य विभागीय योजनाओं का भी मिल रहा लाभ

उपखण्ड फागी में  ग्राम पंचायत लदाना से किसान रजिस्ट्री शिविरों का हुआ शुभारंभ,  किसानों को मिली 11 अंकों की विशिष्ट पहचा...
07/02/2025

उपखण्ड फागी में ग्राम पंचायत लदाना से किसान रजिस्ट्री शिविरों का हुआ शुभारंभ, किसानों को मिली 11 अंकों की विशिष्ट पहचान - शिविर में ग्रामीणों को अन्य विभागीय योजनाओं का भी मिल रहा लाभ

राज्य सरकार के निर्देशानुसार भारत रत्न स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में पंचायत समिति में अटल...
26/12/2024

राज्य सरकार के निर्देशानुसार भारत रत्न स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में पंचायत समिति में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवम दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शिविर में अतिक्रमण हटाने, रास्तों की साफ-सफाई, जन्म प्रमाण पत्र अद्यतन, आधार-जनाधार अद्यतन, पेयजल सप्लाई, पेंशन संबंधित कूल 48 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें से 42 का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवम शेष 06 के लिए उपखण्ड अधिकारी ने अविलंब निस्तारण के निर्देश दिए।

आज पंचायत समिति परिसर फागी में सक्षम दूदू अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 241 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र...
24/12/2024

आज पंचायत समिति परिसर फागी में सक्षम दूदू अभियान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 241 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, 08 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 02 दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित की गई। 50 वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगजनों की पेंशन चालू की गयी। 04 कन्यादान योजना के लाभार्थियों को चिन्हित कर आवेदन करवाये। लाभार्थियों एवं परिजनों ने प्रशासन इस पहल का आभार जताया।

कल दिनांक 24 12 2024 को पंचायत समिति परिसर फागी में सक्षम दूदू अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिव्यांगजनों का चिन्हीक...
23/12/2024

कल दिनांक 24 12 2024 को पंचायत समिति परिसर फागी में सक्षम दूदू अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण करने, स्वावलंबन पोर्टल पर दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनवाने, UDID कार्ड बनवाने, सरकारी योजनाओं यथा सुखद दांपत्य योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि का लाभ दिलाने एवं अंग उपकरण वितरण करने इत्यादि कार्य किये जायेंगे।

23/12/2024

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर
विचारोतेजक/प्रेरणादायी कार्यशाला का किया आयोजन।
उपखण्ड क्षेत्र फागी में प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की पीपीटी के माध्यम से की प्रदर्शनी

23/12/2024

उपखण्ड क्षेत्र फागी में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विचारोतेजक/प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया । उपखण्ड अधिकारी श्री राकेश कुमार ने प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों के बारे में बताया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज दिनांक 23.12.2024 को उपखंड फागी के पंचायत...
23/12/2024

राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज दिनांक 23.12.2024 को उपखंड फागी के पंचायत समिति समाचार में विचारोतेजक/ प्रेरणादायी कार्यशाला (Dessemination Workshop) का आयोजन किया गया। जिसमें उपखंड क्षेत्र से पधारे सेवा निवृत अधिकारी/कर्मचारियों को माला में साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों, ज्ञानधारा योजना एवं रास्ता खोलो अभियान की PPT के माध्यम से प्रदर्शनी की गयी। उपखंड अधिकारी श्री राकेश कुमार चौधरी ने उपखंड प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया। उपस्थित सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

सुशासन सप्ताह का हुआ आगाज फागी उपखण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत हुई हाथों हाथ कार्यवाह...
21/12/2024

सुशासन सप्ताह का हुआ आगाज फागी उपखण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत हुई हाथों हाथ कार्यवाही

आमजन की शिकायतों का किया जा रहा हैं अविलम्ब निस्तारण

सुशासन सप्ताह का हुआ आगाज फागी उपखण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत  हुई हाथों हाथ कार्यवा...
21/12/2024

सुशासन सप्ताह का हुआ आगाज फागी उपखण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत हुई हाथों हाथ कार्यवाही 50 सालों के अतिक्रमण को हटाया
ग्राम पंचायत निमेड़ा में जनसुनवाई में ग्राम निमेड़ा तालाब की पाल के नीचे अतिक्रमण के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए 50 सालों के अतिक्रमण को हटवाया मौके पटवार हल्का श्योजीराम चिंदौला व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे
अब श्रीमान जिला कलक्टर महोदय के पार्क विकास अभियान के तहत उक्त स्थल पर पार्क एवं community toilet बनाया जायेगा

Address

Phagi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDM Phagi Dudu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share