भारतीय जनता पार्टी - मंडल पवई

  • Home
  • भारतीय जनता पार्टी - मंडल पवई

भारतीय जनता पार्टी - मंडल पवई Official Page BJP-Pawai

भारतीय जनता पार्टी मंडल पवई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण...
04/04/2026

भारतीय जनता पार्टी मंडल पवई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 02 से 03 अप्रैल 2026 तक संदीपनी उद्यान, पवई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रथम सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी द्वारा “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। वहीं द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष भास्कर पांडे द्वारा “हमारा वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास एवं विकास, कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

प्रमुख वक्ताओं में जयप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा ब्रजेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी तथा आईटी सेल प्रभारी ब्रजेन्द्र खम्परिया शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता पर विशेष बल दिया।

इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया, जनपद अध्यक्ष मोहिनी मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत मंडल महामंत्री प्रतीक ताम्रकार सहित मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

BJP Madhya Pradesh Prahlad Singh Lodhi MLA Pawai-58 Narendra Modi Brajendra Mishra VD Sharma BJP4Panna Gulab Madhu Soni Prateek Tamrakar Brajendra Khampariya BJP4Pawai

25/01/2026
25/01/2026

"लोकतंत्र की प्रबलता का आधार मत के उत्कृष्ट दान की पराकाष्ठा है"

देश को समृद्ध एवं यशस्वी मार्ग प्रशस्त करने हेतु कटिबद्ध सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

22/10/2025

नए भारत के चाणक्य और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, कुशल संगठनकर्ता, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

22/10/2025

Address

Pawai

Telephone

+919826285295

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय जनता पार्टी - मंडल पवई posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भारतीय जनता पार्टी - मंडल पवई:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share