Thana Thalisain Pauri Garhwal

Thana Thalisain Pauri Garhwal Thana Thalisain police

20/03/2025

सार्वजनिक स्थानों पर #शराब_पीकर_हुड़दंग करने वाले 13 #व्यक्तियों के विरुद्ध "ऑपरेशन मर्यादा" के तहत पौड़ी पुलिस की #चालानी_कार्यवाही।

दिनांक 19.03.2025 को जनपद में चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कण्व आश्रम रोड एवं डिग्री कॉलेज रोड कोटद्वार के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग कर रहे 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

20/03/2025
22/02/2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी #श्री_लोकेश्वर_सिंह के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस #लगातार कर रही #चोरी की #घटनाओं का #पर्दाफाश।

घर का #ताला_तोड़कर सोने के जेवर और नगदी #चोरी करने वाले #चोर को पौड़ी पुलिस ने चोरी किए ्रतिशत_माल सहित ोचा।

दिनांक 15.02.2025 को मगन सिंह, निवासी-कुनैथ ने थाना थलीसैंण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर मेरी पत्नी के सोने के गहने (एक गुलबंद, एक बुलाक) कुछ पैसें, जरूरी कागजात आदि सामान चोरी कर दिया है। इस सूचना के आधार पर थाना थलीसैंण पर मु0अ0सं0- 08/25, धारा- 305/331(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर श्री त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण व प्रभारी उपनिरीक्षक थलीसैंण श्री सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण व आसपास लोगों से की गयी पूछताछ से जुटायी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर, सीसीटीवी कैमरों को चैक कर तकनीकी सहायता व कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर मंगल सिंह को शत प्रतिशत माल के साथ दिनांक 21.02.2025 को जसपुर तिराह, थलीसैंण से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

22/02/2025
22/02/2025

सरेआम #सड़क पर #हंगामा करना #युवकों को #पड़ा_भारी, #हवालात में रहकर #सारी_रात_गुजारी।

हुड़दंग कर #शांति_व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध #एसएसपी_पौड़ी द्वारा #सख्त_कार्यवाही के #दिये हैं #निर्देश।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर लोक शान्ति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत रात्रि चीता कर्मगणों द्वारा रात्रि गश्त की जा रही थी इस दौरान श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ युवकों द्वारा सरेआम गुण्डागर्दी व आपस में गाली-गलौच की जा रही थी। चीता कर्मियों द्वारा हंगामा कर रहे युवकों को काफी समझाने का प्रयास कर उन्हें घर जाने के लिये कहा गया लेकिन युवक नहीं माने और हंगामा करते रहे। जिस पर पुलिस कर्मियों द्वारा सरेआम गुण्डागर्दी व हंगामा कर रहे युवकों को कोतवाली श्रीनगर ले जाया गया। हंगामा कर रहे 05 युवकों 1.बृजेश भंडारी, 2. प्रेम बहादूर, 3-रघुवीर, 4. रोहन,5-अमित को धारा-170 बी.एन.एस.एस के तहत गिरफ्तार किया गया।

14/02/2025

पौड़ी पुलिस ने #ऑपरेशन_मर्यादा” के तहत #हुड़दंगियों को सिखाया सबक, ्यक्तियों के विरुद्ध की कड़ी #चालानी कार्यवाही।

#देवभूमि में धार्मिक स्थलों पर #अमर्यादित आचरण करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी #श्री_लोकेश्वर_सिंह के निर्देशन में लगातार हो रही सख्त कार्यवाही ।

जिसके क्रम में जनपद पौड़ी के कोतवाली #कोटद्वार, #सतपुली व #थलीसैण द्वारा चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले कुल 17 व्यक्तियों (कोटद्वार 12, सतपुली 03, थलीसेण-02) के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा“मिशन मर्यादा" के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

14/02/2025

#विदेशी_महिला का #फोन छीनने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए थे सख्त निर्देश।

दिनांक 13.02.2025 को एक विदेशी महिला श्वेतलाना निवासी- मास्को, हाल निवासी-योगविद्या स्कूल लक्ष्मणझूला ने थाना लक्ष्मणझूला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि वह रात्रि योग प्रेमवर्णी आश्रम लक्ष्मणझूला के पास बैठी थी इसी दौरान एक अज्ञात युवक द्वारा वादिनी का मोबाइल फोन एप्पल XR छीनकर भाग गया। जिस सम्बन्ध में थाना लक्ष्मणझूला पर तत्काल मु0अ0सं0- 05/25 धारा 304 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक श्री रवि सैनी के नेतृत्व में उक्त आरोपित अज्ञात युवक की तलाशी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा वादिनी द्वारा बताए गए अभियुक्त के हुलिया/पहनावा के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरे चेक कर मुखबिर की सूचना पर हुलिये से मिलते जुलते एक युवक जिसका नाम हिमांशु उर्फ त्रिलोक पुलिस हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी हुआ मोबाइल फोन एप्पल XR बरामद हुआ जिस पर अभियुक्त को मय मोबाइल के गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया है। अभियुक्त नशे करने का आदी है जिस कारण नशे की पूर्ति हेतु उसके द्वारा मोबाइल झपटने की घटना को अंजाम दिया गया।

Address

Thalisain
Pauri Garhwal
246285

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thana Thalisain Pauri Garhwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share