Rath Development Authority राठ विकास अभिकरण

Rath Development Authority राठ विकास अभिकरण राठ विकास अभिकरण..स्वरोजगार की ओर अग्रसर

28/11/2021

आखिर घसियारियों का अपमान क्यों कर रह हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोेदियाल

देहरादूनः हाल के वर्षों में पार्टी में आए एक बड़े खालीपन के साथ ही फं्रट लाइन नेताओं में मचे घमासान के बीच प्रदेश कांग्रेस के मुखिया के पद तक पहुंचे गणेश गोदियाल आखिर घस्यारियांे का अपमान क्यों कर रहे हैं। इस तरह के कृत्य के अधिकार उन्हें किसने दिया। यह सवाल श्रीनगर विधान सभा से उठकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय है। लोगों का कहना है कि यहां हर परिवार की मां बहनें खेतीबाड़ी से जुड़ी हैं। यह कार्य बहुत मुनाफे वाला भले ही ना हो लेकिन यह खेत खलियान हमारी संस्कृति और संस्कारों के साथ ही हमारी जड़ों का अहसास करती हैं। ऐसे मंे इस तरह के अपमान पर सवाल स्वाभाविक हैं।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के मुखिया इन दिनों सहकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना के विरोध स्वरूप जगह-जगह दीवारों पर स्लोगन पुतवा रहे है।

जिसमें लिखे गए श्लोगन हमारे ग्रामीण समाज की मातृशक्ति को अपमानित करने जैसा हैं। यानी हमारे घर गांव में हर परिवार मंे पालूत पशुओं के घास काटा जाता है। खेतीबाड़ी से भी यह कार्य जुड़ा हुआ है। स्वावंलबन की यह व्यवस्था हमारे पुरखों से चली आ रही है। और आज भी उसे कोई नकार नहीं सकता। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जिस तरह से अपने क्षेत्र में घसियारियों को तुच्छ ठहराने वाले श्लोगन दीवारों को पर पुतवा रहे हैं, उस कृत्य की सर्वथा निंदा होना स्वाभाविक है।

स्वयं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तो उनकी बात सिरे से खारिज कर चुके हैं। वह कहते हैं कि मैंने भी घास काटा है लोग मुझे घस्यारा कहते हैं तो इसमें बुरा मानने वाली बात क्या है। पुरखों से पहाड़ों में यह व्यवस्था चली आ रही है।

गत दिवस सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के गांव में घसियारी किट वितरित करने पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं किट लेने पहुंची। गांव में शत प्रतिशत लोगों ने घसियारी किट के लिए आवेदन किया है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में 24000 महिलाओं तक कि यह किट वितरित करना उनका लक्ष्य है। एक माह के अंदर ही हर घर में किट पहुंच जाएगी

स्वयं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के गांव बहेड़ी में भी ग्रामीणों ने घसियारी किट के विरोध पर हैरानी जताई और इसे अपना अपमान बताया। ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना गांव के आखिरी व्यक्ति के हितों से जुड़ी हुई है, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सिपहसलारों की बुद्धि पर जरूर तरस आनी चाहिए जो उन्हें सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए गांव की घसियारियों का तक अपमान करने की सलाह दे रहे हैं।
जरा भी जमीर यदि कांग्रेस मुखिया का बचा है तो उन्हें अपनी इस हरकत पर शर्मिंदगी जताते हुए पहाड़ी की मातृशक्ति से माफी मांगी चाहिए।

आज दिनाँक 16 अप्रैल को राठ विकास अभिकरण के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार के माननीय सहकारिता मंन्त्री डा धनसिंह रावत जी ने र...
16/04/2021

आज दिनाँक 16 अप्रैल को राठ विकास अभिकरण के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार के माननीय सहकारिता मंन्त्री डा धनसिंह रावत जी ने राठ विकास अभिकरण पशुधन वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , माननीय मंन्त्री डा धनसिंह रावत जी ने 33 बकरी पालकों बकरियाँ वितरित की व सभा को सम्वोधितकरते हुए थलीसैंण की इण्टर लाकिंग रोड ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को एक्स रे मशीन , चोपडाकोट - चौथान के सभी गाँवों को सडक से जोडने का काम व मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढाने के लिए सबका साथ सबका विकास के नारे पर भारत व उत्तराखण्ड सरकार कृतसंकल्पित है , सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है व 70 सालों के विकास कार्यों को अपनी सरकार के पाँच सालों के कार्यों की तुलना करने बात कही । विनसर महादेव के लिए पाँच करोड स्वीकृत कर दैडा गाँव को सडक मार्ग से जोडने की बात कही । सहकारिता के क्षेत्र में सैकडों योजनाओ की स्वीकृति दिलाकर इस क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार से जोडा गया ।
कार्यक्रम में राठ विकास अभिकरण के सदस्य श्री महेश जी , साँसद प्रतिनिधि श्री जे पी मंममगाई , मण्डल अध्यक्ष थलीसैंण श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ,मण्डल अध्यक्ष श्रीनगर श्री मनवरसिह , जिला सहायक निबंन्धक सहकारी समिति , पशुचिकित्साधिकारी पौडी ने भी अपने विचार व्यक्त किये । निकटवर्ती सभी पंचायत प्रतिनिधि व महिलाएं कार्यक्रम मे शिरकत की ।

02/04/2021
19/03/2021

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहें है, हमारे धन ‘दा’

कल दिनांक 04/02/21को उत्तराखण्ड राज्य विकास समिति ग्रामीण विकास एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत राठ विकास अभिकर...
05/03/2021

कल दिनांक 04/02/21को उत्तराखण्ड राज्य विकास समिति ग्रामीण विकास एवं एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत राठ विकास अभिकरण के माध्यम से ग्राम्य एवं पंचायती राज संस्थान रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में प्रथम प्रशिक्षण दल के रूप में विकास खण्ड पावौ की कृषक महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर ग्राम्य विकास ने उत्तराखण्ड सरकार के माननीय मंन्त्री जी क्षेत्र से आई महिलाओं को नमन करते हुए संस्थान की ओर से सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवो से विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं के उत्पाद पैदा कर आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी , साथ ही उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र रावत व सहकारिता मन्त्री डा धनसिह रावत के सहकारिता विजन व अनेकों कल्याणकारी योजानाओं की विस्तृत जानकारी दी व डा धनसिंह रावत जी का सम्पूर्ण संस्थान की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम समापन पर पावौ की महिलाओं द्वारा संगीत / चौफला नृत्य / झुमेलो व साँस्कृतिक परम्परा को जींवत रखने के लिए साँस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करके प्रशिक्षण को रंगमय बना दिया , कार्यक्रम में राठ विकास अभिकरण के सी ईओ श्री पी एस पोखरिया , पर्यवेक्षक आनन्द रावत , कार्यक्रम दल के सहयोगी श्री विनोद सिंह , संस्थान के सभी प्रशिक्षण कर्मचारी व स्वायत्त सहकारिताओं के सदस्य शामिल थे । सभी महिलाओं ने डा धनसिह रावत जी को साधुवाद दिया और भविष्य मे इस प्रकार के प्रशिक्षण पर बल देने की मांग की ।

द्वितीय प्रशिक्षण दल विकास खण्ड खिर्सू को रुद्रपुर  रवाना करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री रमेश मन्द्रवाल जी एवं श्री महेश जी...
05/03/2021

द्वितीय प्रशिक्षण दल विकास खण्ड खिर्सू को रुद्रपुर रवाना करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री रमेश मन्द्रवाल जी एवं श्री महेश जी सदस्य राठ विकास अभिकरण

01/03/2021

सहकारिता से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं 8 मार्च #अंतरराष्ट्रीय #महिला #दिवस # पर एक हजार महिला समूहों को वितरित किया जाएगा 5 -5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण.

27/02/2021

उत्तराखण्ड में घास लेने जंगल जाने वाली महिलाओं की परेशानी दूर करने के लिए शुरू हुई #मुख्यमंत्री #घस्यारी #कल्याण #योजना यह योजना पहाड़ की महिलाओं के जीवन को बदलने में कारगर साबित होगी।

Address

Thalisain
Pauri Garhwal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rath Development Authority राठ विकास अभिकरण posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rath Development Authority राठ विकास अभिकरण:

Share