मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उद्योग विभाग, बिहार सरकार

  • Home
  • India
  • Patna
  • मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उद्योग विभाग, बिहार सरकार

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उद्योग विभाग, बिहार सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है जो राज्य में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना और रोजगार के अवसरों में वृद्धि को समर्पित है।

विभा देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "विभा रेडीमेड गारमेंट्स" के नाम से रेडीम...
29/03/2025

विभा देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "विभा रेडीमेड गारमेंट्स" के नाम से रेडीमेड वस्त्र निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। सलवार सूट, कुर्ता और स्कूल ड्रेस तैयार कर उन्होंने बाजार में अपनी पहचान बनाई। उनके उद्यम से 5 लोगों को रोजगार मिला है, और वे अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार कर अधिक ग्राहकों तक पहुंचने की योजना बना रही हैं।

सीताराम महतो ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "शिवबाबा एंटरप्राइजेज" के नाम से आटा,...
29/03/2025

सीताराम महतो ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "शिवबाबा एंटरप्राइजेज" के नाम से आटा, सत्तू और बेसन उत्पादन का व्यवसाय शुरू किया। उच्च गुणवत्ता वाले अनाज उत्पादों के माध्यम से उन्होंने बाजार में अपनी पहचान बनाई। उनके उद्यम से 5 लोगों को रोजगार मिला है।

विपिन कुमार राम ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "एम एस एंटरप्राइजेज" के नाम से पीव...
29/03/2025

विपिन कुमार राम ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "एम एस एंटरप्राइजेज" के नाम से पीवीसी फुटवियर निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। किफायती और टिकाऊ जूते-चप्पल तैयार कर उन्होंने बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके उद्यम से 4 लोगों को रोजगार मिला है।

सुशांत कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "सुशांत इंजीनियरिंग वर्क्स" शुरू किया...
29/03/2025

सुशांत कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर अररिया में "सुशांत इंजीनियरिंग वर्क्स" शुरू किया, जहां वे अस्पताल बेड और ट्रॉली का निर्माण कर रहे हैं। गुणवत्ता के चलते उन्होंने बाजार में पहचान बनाई और कई लोगों को रोजगार दिया। अब वे अपने उत्पादों की आपूर्ति बड़े अस्पतालों तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

बिनीता देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर बीज प्रसंस्करण व्यवसाय शुरू किया। शादी के बाद अधू...
29/03/2025

बिनीता देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर बीज प्रसंस्करण व्यवसाय शुरू किया। शादी के बाद अधूरी पढ़ाई और आर्थिक संकट के बावजूद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का फैसला किया। अब वे न सिर्फ अपने परिवार की स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि 5 अन्य लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।

करीमा खातुन ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर किशनगंज में लकड़ी फर्नीचर निर्माण का व्यवसाय शुरू...
29/03/2025

करीमा खातुन ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की सहायता लेकर किशनगंज में लकड़ी फर्नीचर निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। महोगनी और शीसम से आधुनिक फर्नीचर बनाकर उन्होंने बाजार में पहचान बनाई। उनके व्यवसाय से 10 लोगों को रोजगार मिला है, और वे ऑनलाइन बिक्री से अपने उत्पाद देशभर में पहुंचाने की योजना बना रही हैं।

अल्का कुमारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया और रोहतास ज...
28/03/2025

अल्का कुमारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू किया और रोहतास जिले में "जय बजरंगबली इंटरप्राइजेज" नामक सरसों तेल उत्पादन इकाई स्थापित की। उन्होंने शुद्धता और गुणवत्ता से स्थानीय बाजार में भरोसा बनाया। उनकी इकाई पांच लोगों को रोजगार दे रही है।

किशनगंज निवासी प्रीति कुमारी को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इन पैसों से उन्ह...
28/03/2025

किशनगंज निवासी प्रीति कुमारी को मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इन पैसों से उन्होंने रेडिमेड वस्त्र निर्माण शुरू किया और 5 लोगों को रोजगार प्रदान किया। उनका लक्ष्य ऑनलाइन बिक्री के जरिए व्यवसाय विस्तार करना है। उनकी सफलता ने उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाई।

नीतू कुमारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता लेकर रेडीमेड वस्त्र निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। ...
28/03/2025

नीतू कुमारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता लेकर रेडीमेड वस्त्र निर्माण का व्यवसाय शुरू किया। किशनगंज की नीतू ने अपनी दक्षता और समर्पण से उच्च गुणवत्ता वाले किफायती कपड़े तैयार किए। उनके व्यवसाय ने 10 लोगों को रोजगार दिया और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाई।

नीलम कुमारी निषाद ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर रेडिमेड वस्त्र निर्माण का व्य...
28/03/2025

नीलम कुमारी निषाद ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर रेडिमेड वस्त्र निर्माण का व्यवसाय शुरू किया और अपने सपनों को साकार किया। किशनगंज निवासी नीलम ने न्यूनतम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े तैयार किए। उनके व्यवसाय ने 15 लोगों को रोजगार दिया है और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

रानी देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 9.97 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त की और झाड़ू उत्पादन का व्यवसाय शुरू कि...
28/03/2025

रानी देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से 9.97 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त की और झाड़ू उत्पादन का व्यवसाय शुरू किया। किशनगंज निवासी रानी देवी ने न्यूनतम लागत पर झाड़ू तैयार किए, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक पहुंच रहे हैं। उनके व्यवसाय ने 4 लोगों को रोजगार दिया है और क्षेत्रीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाया है।

उफ़रा रहमान ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बांका जिले में बेकरी व्यवसाय शुरू किया। उद्योग विभाग के मार्गदर्शन से उन्ह...
28/03/2025

उफ़रा रहमान ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बांका जिले में बेकरी व्यवसाय शुरू किया। उद्योग विभाग के मार्गदर्शन से उन्होंने पावरोटी, रस्क आदि का उत्पादन शुरू किया। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए, वे अपने भाई के साथ व्यवसाय चला रही हैं और भविष्य में विस्तार व रोजगार सृजन का लक्ष्य रखती हैं।

Address

तकनीकी विकास निदेशालय, उद्योग विभाग, विकास भवन, द्वितीय तल
Patna
800015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उद्योग विभाग, बिहार सरकार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share