05/09/2026
भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न
05 सितंबर 2026 | पटना
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के वाणिज्य प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार, पटना में प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, उनके जिलास्तरीय प्रभावी क्रियान्वयन, संगठनात्मक समन्वय एवं व्यापक जनसहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, उद्यमियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में संगठनात्मक सक्रियता, जवाबदेही एवं अनुशासन पर भी गंभीर चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों से अपने निर्धारित दायित्वों का नियमित एवं सक्रिय रूप से निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मर्यादा, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अमृतेष कुमार गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता नरेश महतो, प्रदेश सह-संयोजक राजेश्वर प्रसाद (राजेश), राजीव कुमार सिंह, संजीव कुमार पाल, कृष्ण कुमार आजाद, नागेंद्र बाबा, अशोक कुमार पाठक, अजय गुप्ता, सुशील कुमार सिंह एवं अंजनी कुमार गुप्ता; कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता तथा प्रवक्ता आनंद मिश्रा पराशर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रभारी विक्रमादित्य प्रसाद विक्रम, गोविंद बंसल, राकेश कुमार, रामजी प्रसाद जायसवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रज मोहन केशरी, विष्णु कुमार (बिट्टू सोनी), नीरज कुमार, पीयूष राज, मनोज कुमार साह एवं आयुष राज सिंह; जिला संयोजक गौरव कुमार, मनोज परमार, पंकज कुमार, सूर्य नारायण गुप्ता, ज्योतिष कुमार, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार एवं आलोक रंजन कुमार; जिला सह-संयोजक कमलेश कुमार सिंह, रवि भूषण कुमार, संजीत कुमार, चंदन गुप्ता, रवि राज एवं छोटेलाल यादव तथा सदस्य नवकांत सिंह एवं अजीत वर्मा सहित कुल 41 पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध, अनुशासित एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने तथा सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
सेवा, संगठन और जनसहभागिता के संकल्प के साथ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।