05/11/2025
प्रिय बिहारवासियों,
नमस्कार!
मैं, दांगी सुभाष कुमार, भारतीय लोक चेतना पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, आप सबको हृदय से नमन् करता हूँ।
बिहार, हमारी मातृभूमि, ज्ञान, परिश्रम और संस्कार की धरती है। लेकिन आज हमारा बिहार वह विकास नहीं देख पा रहा, जिसका वह हकदार है। युवाओं को रोजगार चाहिए, किसानों को सम्मान चाहिए, और आम जनता को सुशासन चाहिए।
अब समय आ गया है कि हम जात-पात और लालच की राजनीति से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य के लिए वोट करें। हमारा सपना है — “विकसित बिहार, सशक्त बिहार”।
हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वाभिमान के चार स्तंभों पर नया बिहार बनाएँगे।
तो आइए, इस बार वोट दें विकास को,
वोट दें ईमानदारी को,
वोट दें — भारतीय लोक चेतना पार्टी को!
जय बिहार!
जय भारत!