22/03/2026
दुनिया को राह दिखाने वाला बिहार ! बिहार दिवस पर लोजपा परिवार ने दी हार्दिक शुभकामनाएं !!
संसदीय बोर्ड मीडिया प्रभारी Prabhat Kumar
पटना:- 22 मार्च- बिहार दिवस के अवसर पर राज्यभर में उत्सव और गर्व का माहौल है।यह दिन बिहार की ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को याद करने का अवसर है,साथ ही वर्तमान विकास यात्रा का मूल्यांकन करने का भी।
बिहार की पहचान सदियों से ज्ञान और आध्यात्मिकता की भूमि के रूप में रही है।महान गणितज्ञ आर्यभट ने यहीं से विश्व को शून्य और खगोल विज्ञान की नई दिशा दी।स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का संबंध भी इसी धरती से रहा,जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतीक दशरथ मांझी ने अपने अदम्य साहस से पहाड़ काटकर रास्ता बनाकर यह साबित किया कि मेहनत से असंभव को संभव बनाया जा सकता है।
धार्मिक दृष्टि से भी बिहार का वैश्विक महत्व है ! गौतम बुद्ध को इसी धरती पर ज्ञान की प्राप्ति हुई,जिससे यह स्थान बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र बना।वहीं जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर का जन्म भी बिहार में हुआ,जिसने इसे आध्यात्मिक धरोहर के रूप में और समृद्ध किया।
प्राचीन काल में बिहार शिक्षा का केंद्र रहा है,जहां देश-विदेश से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते थे ! यह परंपरा आज भी राज्य की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।
वर्तमान समय में बिहार विकास के नए आयामों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है! एनडीए सरकार में विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के माध्यम से बिहार को अग्रतर विकसित राज्य बनाने हेतु सकारात्मक पहल की जा रही है !!
!!! जय लोजपा - जय एनडीए !!!
Chirag Paswan Lok Janshakti Party Hulas Pande अभिमन्यु कुमार Vikash Prakash Pandey #बिहार #बिहारी