14/05/2026
हरियाणा के पानीपत जिले के हमारे कुराना गांव के बस अड्डे पर 19 वर्षीय ITI छात्र तनिष्क उम्र 19 वर्ष जिसकी बेरहमी से सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
एक युवा, जिसके सपने अभी शुरू ही हुए थे…
एक मां का इकलौता बेटा…
एक बहन का सहारा…
परिवार का चिराग…
तनिष्क अपने स्वर्गीय पिता की फोटो के साथ 🥺
आज हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया 💔
अगर दोनों के बीच कोई मनमुटाव या विवाद था, तो उसे बातचीत और समझदारी से सुलझाया जा सकता था। परिवार वाले, बड़े-बुजुर्ग और गांव के जिम्मेदार लोग बैठकर समझौता करवा सकते थे।
लेकिन आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि लोग एक पल में किसी की जिंदगी खत्म कर देते हैं।
हर झगड़े का समाधान हत्या नहीं होता।
सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया है कि लोग तमाशाबीन बनकर खड़े रहे हत्यारा उसको मौत के घाट उतार कर चलता बना ।
अगर समय रहते समझदारी दिखाई जाती, तो आज एक घर उजड़ने से बच सकता था।
समाज को यह समझना होगा कि
बातचीत, धैर्य और समझौता ही हर विवाद का सबसे बड़ा समाधान है,
क्योंकि गुस्से में लिया गया एक गलत फैसला कई जिंदगियां बर्बाद कर देता है। 🙏
आखिर हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है?
क्या अब गुस्सा, बदला और अहंकार इंसानियत से बड़ा हो गया है?
आज का युवा छोटी-छोटी बातों पर हिंसा को समाधान समझने लगा है। सोशल मीडिया पर बदमाश फुकरा बनने की सोच व होड़ युवाओं के दिमाग को जहरीला कर रही है।
जिस उम्र में बच्चों को पढ़ाई, करियर और परिवार का सहारा बनना चाहिए, उस उम्र में वे हत्या और अपराध की खबरों में नजर आ रहे हैं।
बच्चों को अच्छे संस्कार दीजिए…
आज सबसे ज्यादा जरूरत सिर्फ पढ़ाई की ही नहीं,
बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार, सही सोच और इंसानियत सिखाने की है। मां-बाप को यह भी ध्यान रखना होगा कि
उनका बच्चा कहीं गलत संगत, गंदी सोसायटी या गलत माहौल में तो नहीं पड़ रहा। क्योंकि कई बार एक गलत दोस्त, एक गलत आदत और सोशल मीडिया का गलत प्रभाव पूरी जिंदगी बर्बाद कर देता है।
आज Instagram की रील्स, दिखावा, गैंगस्टर कल्चर और झूठी शान युवाओं के दिमाग पर असर डाल रही है। बच्चे कब गुस्से, अहंकार और गलत रास्ते की तरफ मुड़ जाते हैं, परिवार को पता ही नहीं चलता।
जरूरत है कि माता-पिता सिर्फ कमाने तक सीमित न रहें,
बल्कि उनकी संगत और मानसिक स्थिति को समझें।
क्योंकि जब बच्चे घर से संस्कार, धैर्य और सम्मान सीखते हैं,
तो वे कभी किसी की जिंदगी बर्बाद करने का रास्ता नहीं चुनते।
अपने बच्चों को समय दीजिए।
अच्छे-बुरे की पहचान सिखाइए।
गलत संगत और गलत सोच से बचाइए।
क्योंकि एक गलती सिर्फ एक जिंदगी नहीं, पूरा परिवार तबाह कर देती है।
तनिष्क के पिता पहले ही इस दुनिया में नहीं हैं। अब घर में सिर्फ मां और बहन बची हैं। सोचिए उस मां पर ताउम्र क्या बीतेगी जिसने अपने इकलौते बेटे को खो दिया। एक परिवार की पूरी दुनिया उजड़ गई, खैर समाज कुछ समय बाद इस खबर को भूल जाएगा।
तनिष्क को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🥺
ईश्वर परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
ॐ शांति 🙏🏻
प्रशासन से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर ऐसी सजा दी जाए जो गांव-समाज के लिए उदाहरण बने।
क्योंकि अगर अब भी हम नहीं चेते…
तो कल कोई और तनिष्क इसी तरह हमसे छिन जाएगा।