Mahakaal Sena Association

Mahakaal Sena Association समर्पण निर्माण संस्कृति �

जिस वीर के साहस के आगे डर भी झुक गया,जिसने स्वाभिमान के लिए हर संघर्ष को स्वीकार किया…ऐसे महान योद्धा महाराणा प्रताप जी ...
09/05/2026

जिस वीर के साहस के आगे डर भी झुक गया,
जिसने स्वाभिमान के लिए हर संघर्ष को स्वीकार किया…
ऐसे महान योद्धा महाराणा प्रताप जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏🙏🚩

भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाई जाने वाली बुद्ध पूर्णमा के अवसर पर आपको हार...
01/05/2026

भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाई जाने वाली बुद्ध पूर्णमा के अवसर पर आपको हार्दिक बधाई व शुभ कामनाएं।
#भगवान_गौतम_बुद्ध #बुद्ध_पूर्णिमा

19/04/2026

पावन अक्षय तृतीया के दिव्य अवसर पर अवतरित हुए भगवान परशुराम — धर्म, शौर्य और न्याय के अद्वितीय प्रतीक।

उनका जीवन सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध उठी हर आवाज ही सच्चा धर्म है
🙏 आइए, इस पावन दिन पर धर्म और सत्य के पथ पर चलने का संकल्प लें।
जय श्री भगवान् परशुराम! 🔱
जय श्री महाकाल 🔱

सिखों के द्वितीय गुरुगुरु अंगद देव जीमहाराज जी के पावन प्रकाश पर्व परकोटि-कोटि नमन उनकी दी हुई शिक्षा, सेवा, और विनम्रता...
18/04/2026

सिखों के द्वितीय गुरु
गुरु अंगद देव जी
महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर
कोटि-कोटि नमन
उनकी दी हुई शिक्षा, सेवा, और विनम्रता का मार्ग हम सभी के जीवन को सदैव आलोकित करता रहे।
“गुरु की बाणी और सेवा का मार्ग ही सच्चे जीवन का आधार है।”
इस पावन अवसर की
ढेर सारी शुभकामनाएं

महान गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, ज्योतिर्विद, नालन्दा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, आर्यभटीयम् जैसे अनेकों ग्रन्थों के रचयिता,...
14/04/2026

महान गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, ज्योतिर्विद, नालन्दा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, आर्यभटीयम् जैसे अनेकों ग्रन्थों के रचयिता, पाटलिपुत्र में प्रथम वेधशाला के संस्थापक, शाकद्वीपीय ब्राह्मण आर्यभट्ट जी के अवतरण दिवस की समस्त देशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं।
#आर्यभटृट

तुम किताबों के सामने झुक जाओ,ये तुम्हारे सामने दुनिया झुका देगी।भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंत...
14/04/2026

तुम किताबों के सामने झुक जाओ,
ये तुम्हारे सामने दुनिया झुका देगी।
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर आपको हार्दिक हार्दिक बधाई!
संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता, दलित उत्थान के अजेय योद्धा को कोटि-कोटि नमन! 🙏🇮🇳

13/04/2026

13 अप्रैल 1919, अमृतसर का जलियांवाला बाग। जहां बैसाखी के दिन हजारों निहत्थे भारतीयों पर अचानक पहुंचे ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर ने बिना चेतावनी गोली चलाने का आदेश दिया। कुछ ही मिनटों में खुशियों का वह मैदान चीखों और लहू से भर गया। संकरे रास्तों और ऊँची दीवारों के बीच फंसे लोग भाग भी न सके। सैकड़ों लोग शहीद हुए। हजारों घायल पड़े तड़पते रहे। यह केवल एक नरसंहार नहीं था, बल्कि भारतीय आत्मा पर किया गया गहरा आघात था। इसी घटना ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और देशभर में आज़ादी की ज्वाला और प्रबल हुई। जलियांवाला बाग आज भी उन बलिदानों की मौन गवाही देता है, जिन्होंने हमें आज़ादी दिलाई।

07/04/2026

सिख पंथ के नौवें गुरु, 'हिन्द दी चादर' गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
उनका तप, त्याग और बलिदानमय जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़ा होना और सत्य, धर्म व मानवता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहना ही सच्ची साधना है।

02/04/2026

संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।"

प्रभु श्री राम जी के अनन्य भक्त,भक्ति,शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ।

#हनुमान_जन्मोत्सव #महाकाल

Address

DESRAJ COLONY
Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahakaal Sena Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category