10/08/2026
🌸 नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल 🌸
आज नई दिल्ली स्थित ‘द इम्पीरियल’ होटल में आयोजित ‘We Women Want’ कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद का प्रभावी मंच बना।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए कालका विधायक एवं Chairperson, Women Empowerment Committee, हरियाणा विधानसभा, आदरणीय श्रीमती Shakti Rani Sharma जी एवं राज्यसभा सांसद, हरियाणा, आदरणीय श्री Kartikeya Sharma जी को हार्दिक साधुवाद एवं बधाई।
महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों जनप्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि नारी शक्ति का सशक्तिकरण केवल महिला हित का विषय नहीं, बल्कि सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का आधार है।
कार्यक्रम में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को और मजबूत करने जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
श्रीमती शक्ति रानी शर्मा जी द्वारा हरियाणा विधानसभा महिला सशक्तिकरण संबंधी विषय समिति की Chairperson (अध्यक्ष) के रूप में महिला सशक्तिकरण के विषयों को प्राथमिकता देना और श्री कार्तिकेय शर्मा जी द्वारा राज्यसभा में महिलाओं से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने की प्रतिबद्धता निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘नारी शक्ति’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए ऐसे प्रयास महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और नेतृत्व की नई संभावनाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
🌺 नारी शक्ति का सम्मान — सशक्त समाज की पहचान।
🇮🇳 महिला सशक्तिकरण — विकसित भारत की मजबूत नींव।
शक्ति रानी शर्मा जी एवं कार्तिकेय शर्मा जी को इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल के लिए हार्दिक साधुवाद।