Harinder Malik Bjp Panchkula, Haryana

Harinder Malik Bjp Panchkula, Haryana MC Councillor Ward Number 9 sector 19 Panchkula, Haryana

हरियाणा की राजनीति के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Gyan Chand Gupta जी को जन्मदिन की हार्दिक ब...
25/05/2026

हरियाणा की राजनीति के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Gyan Chand Gupta जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका कुशल नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा की शक्ति प्रदान करें।
Bharatiya Janata Party (BJP) 🙏🏻 Gian Chand Gupta

Government Senior Secondary School Sector 19 Panchkula का सभी स्ट्रीम में 100% परीक्षा परिणाम रहना पूरे क्षेत्र के लिए ग...
19/05/2026

Government Senior Secondary School Sector 19 Panchkula का सभी स्ट्रीम में 100% परीक्षा परिणाम रहना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रिंसिपल Smt. Nirmal Dull, समस्त अध्यापकगण, मेहनती छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि हमारे ये होनहार विद्यार्थी भविष्य में अपने विद्यालय, माता-पिता, पंचकूला एवं देश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। 🇮🇳

पंचकूला के लोकप्रिय मेयर श्यामलाल बंसल जी द्वारा भाजपा प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य विजय महोत्सव में सम्मिलित...
16/05/2026

पंचकूला के लोकप्रिय मेयर श्यामलाल बंसल जी द्वारा भाजपा प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य विजय महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामयी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी सुमन सैनी जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता जी सहित सभी सम्मानित पार्षद साथियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं परिवारजनों से आत्मीय भेंट हुई। पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और विजय का अद्भुत उत्सव देखने को मिला।
कार्यक्रम में पंजाबी संगीत जगत के महान गायक Gurdas Maan जी ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा पंडाल देशभक्ति, संस्कृति और उत्साह के रंग में रंग गया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 🙏🏻 Bharatiya Janata Party (BJP)

आप सभी देवतुल्य जनता, सभी मातृशक्ति, बहनों  कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं चुनाव में दिन-रात मेहनत करने वाले हर साथी का ...
14/05/2026

आप सभी देवतुल्य जनता, सभी मातृशक्ति, बहनों कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं चुनाव में दिन-रात मेहनत करने वाले हर साथी का मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ।

आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और सहयोग से हम सबको यह ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है । यह जीत आप सभी की मेहनत और विश्वास की जीत है।

मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि जनसेवा एवं विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
धन्यवाद।
“यह जीत जनता के विश्वास की जीत है,
यह जीत विकास और सेवा के संकल्प की जीत है।”
वार्ड नं. 9
आपका अपना
हरेंद्र मलिक 🚩
Bharatiya Janata Party (BJP)

10/05/2026

आज इस चुनाव रूपी महायज्ञ में अपने अमूल्य मत के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने वाले सभी माता-बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं सम्मानित परिवारजनों का मैं हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ।
पिछले 15 दिनों में सुबह-शाम, धूप-छांव हर परिस्थिति में आपने जो अपार स्नेह, आशीर्वाद, विश्वास और साथ मुझे दिया, वह मेरे लिए ऊर्जा, प्रेरणा और शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत रहा है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यही प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद आने वाली 13 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक ऐतिहासिक, शानदार और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
आप सभी आदरणीय परिवारजनों का पुनः दिल से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏🏻

10/05/2026
09/05/2026

आदरणीय परिवारजन,
आपके स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के फलस्वरूप मुझे पुनः भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 9, सेक्टर-19 पंचकूला से पार्षद प्रत्याशी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि आप सभी परिवारजनों के विश्वास और प्रेम की जीत है।
पिछले 5 वर्षों में आपके मार्गदर्शन और सहयोग से वार्ड के विकास हेतु निरंतर कार्य करने का प्रयास किया। हर परिस्थिति में आपने जो स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद दिया, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करता हूँ।
चुनाव प्रचार के दौरान आप सभी से मिल रहा अपार प्यार, उत्साह और समर्थन मेरे लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। आपका यही विश्वास मुझे वार्ड के विकास के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। हमारा संकल्प है कि वार्ड नंबर 9 को विकास, स्वच्छता और सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जाए।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कल 10 मई को होने वाले चुनाव में
➡️ पार्षद पद हेतु कमल के फूल के सामने 4 नंबर का बटन दबाकर
मुझे पुनः सेवा का अवसर प्रदान करें।
➡️ मेयर पद हेतु 3 नंबर के सामने कमल का बटन दबाकर श्री श्याम लाल बंसल जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
आपका प्यार, आपका आशीर्वाद और आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
आपका अपना
हरेंद्र मलिक
पार्षद प्रत्याशी, वार्ड नंबर 9
भारतीय जनता पार्टी

Address

Panchkula

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Harinder Malik Bjp Panchkula, Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Harinder Malik Bjp Panchkula, Haryana:

Share