17/07/2026
*पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी जनाब अकील अख्तर साहब ने साहिबगंज जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर साहब का किया भव्य स्वागत।*
पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी जनाब अकील अख्तर साहब ने साहिबगंज जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जनाब मोहम्मद जाकिर साहब के निजी आवास, दुर्गापुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जनाब मोहम्मद जाकिर ने कहा, "मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब, AIMIM के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं एमएलसी मिर्जा रियाजुल हसन अफांदी साहब, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर साहब तथा पूर्व विधायक जनाब अकील अख्तर साहब का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं। उनके विश्वास और सहयोग के कारण मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।"
उक्त मौके पर युवा नेता अफीफ अमसल, मोसाब्बार आलम, मोहम्मद सैयबान, हैदार अली, मासूद आलम , पूर्व पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद , पूर्व जिला सचिव मीथीलेश ठाकुर, अहमदुल्लाह शेख सहित अन्य मौजूद थे।