06/05/2026
रहसपुर मदरसा में छात्र-छात्राओं एवं सम्मानित मौलाना साहबों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दीनि तालीम (धार्मिक शिक्षा) के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस बैठक में लोकप्रिय झारखंड के aimim नेता सह पूर्व विधायक जनाब अकिल अख्तर साहब जी ने उपस्थित होकर छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया तथा मौलाना साहबों के साथ मिलकर दीनि तालीम को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है, और दीनि तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।