Sunil Kumar Singh BJP

Sunil Kumar Singh BJP प्रदेश परिषद सदस्य,भाजपा (उत्तर प्रदेश)

EDUCATED YOUTH LEADER WHO IS COMMITTED TO SERVE SOCIETY

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी द्वारा  हमारे अभिभावक आदरणीय नागेंद्र जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता...
01/06/2026

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी द्वारा हमारे अभिभावक आदरणीय नागेंद्र जी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

भारतीय जनता पार्टी, चित्रकूट द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्...
23/05/2026

भारतीय जनता पार्टी, चित्रकूट द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सहभागिता की।

Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh Bhupendra Singh Keshav Prasad Maurya MYogiAdityanath Narendra Modi Pankaj Chaudhary

20/05/2026
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयो...
13/05/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती Aparna Bisht Yadav जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति शांति 🙏 🙏
Aparna Bisht YadavBharatiya Janata Party (BJP)

📌 मोदी-शाह के वो 5 दिग्गज — जिन्होंने ढाह दिया बंगाल का अभेद किला! 📌बंगाल... वो धरती जहाँ ममता दीदी का राज था।वो किला जि...
05/05/2026

📌 मोदी-शाह के वो 5 दिग्गज — जिन्होंने ढाह दिया बंगाल का अभेद किला! 📌

बंगाल... वो धरती जहाँ ममता दीदी का राज था।
वो किला जिसे 2021 में भी कोई नहीं तोड़ पाया।
लेकिन आज — 4 मई 2026 को — वो किला ढह गया।
बीजेपी 195 सीटों पर आगे चल रही है, और टीएमसी मुख्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है।

लेकिन ये जीत अचानक नहीं आई। ये एक सोची-समझी, बूथ-दर-बूथ लड़ी गई जंग थी। और इस जंग के पाँच असली शिल्पकार थे...

📍नंबर 1 — अमित शाह | रणनीति का सेनापति 📍

अगर बंगाल की इस जीत को एक नाम देना हो, तो वो नाम है — अमित शाह।
जब बंगाल ने पहले चरण में वोट डाले, तो ममता दीदी कालीघाट से और अमित शाह सॉल्ट लेक (Salt Lake) के वॉर रूम से रियल-टाइम डेटा ट्रैक कर रहे थे। शाह ने बंद कमरे में बैठकर बूथ-लेवल फीडबैक की समीक्षा की 🔸उत्तर बंगाल पर खास नज़र रखी, जो बीजेपी के लिए सबसे अहम इलाका था।
🔸शाह ने खुद 15 दिन बंगाल में कैंप किया। 29 रैलियाँ कीं, 11 रोड-शो किए — 23 ज़िलों को कवर किया। (

यही है अमित शाह का तरीका — दिल्ली से निर्देश नहीं, मैदान में उतरकर जंग।

📍 नंबर 2 — सुनील बंसल | संगठन का कौटिल्य 📍

सुनील बंसल बीजेपी का असली 'बूथ मैनेजर' हैं। जिन्होंने बंगाल के लिए "डर हटाओ, भरोसा जगाओ" का नारा गढ़ा। उनकी रणनीति थी —
🔸 बड़ी रैलियाँ नहीं, छोटी-छोटी बैठकें।
🔸53 विधानसभा क्षेत्रों में 12,000 से ज़्यादा नुक्कड़ सभाएँ हुईं।
🔸1 लाख 65 हज़ार छोटी बैठकों के ज़रिए सीधे मतदाताओं से , खासकर महिलाओं से संवाद किया गया।
👉 जब ममता दीदी की रैलियाँ शोर मचा रही थीं, बंसल का काडर चुपचाप हर घर तक पहुँच रहा था।

📍 नंबर 3 — भूपेंद्र यादव | चुनाव प्रभारी, मैदान का मोर्चेदार

भूपेंद्र यादव को पार्टी ने बंगाल चुनाव का प्रभारी बनाया और बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी। पहले चरण की मतगणना के दिन शाह के साथ वॉर रूम में बैठकर यादव ने हर सीट की निगरानी की।
मतगणना की सुबह ही यादव कोलकाता के बीजेपी दफ्तर पहुँच गए — यह दिखाने के लिए कि पार्टी का हर बड़ा नेता बंगाल के साथ खड़ा है।

📍 नंबर 4 — धर्मेंद्र प्रधान | ज़मीन का जोड़ने वाला मास्टरमाइंड 📍

धर्मेंद्र प्रधान ने बार-बार बंगाल का दौरा किया — यहाँ तक कि जब शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया, तब प्रधान उनके साथ मौजूद थे।
पश्चिम बंगाल को नौ ज़ोन में बाँटा गया था और प्रत्येक ज़ोन की ज़िम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान, नित्यानंद राय, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे वरिष्ठ नेताओं को दी गई थी।

📍नंबर 5 — शुभेंदु अधिकारी | बंगाल का बेटा, बंगाल का योद्धा 📍

और पाँचवाँ और सबसे अहम चेहरा — वो शख्स जो कभी ममता का दाहिना हाथ था, और आज उनके किले को तोड़ रहा है — शुभेंदु अधिकारी।

वो बूथ-लेवल तैयारियों की निगरानी करते, स्थानीय काडर को मोबाइल करते और संगठनात्मक रणनीति पर मज़बूत पकड़ बनाए रखते। उनके समर्थक कहते हैं — वो अनुशासित और व्यवस्थित नेता हैं, जो नाम, गाँव और पुरानी शिकायतें असाधारण सटीकता से याद रखते हैं।
🔸नंदीग्राम और भवानीपुर — दोनों मोर्चों पर अधिकारी ने ममता को चुनौती दी।

एक तरफ ममता का कालीघाट था और दूसरी तरफ मोदी-शाह का वॉर रूम।
640 रैलियाँ, प्रधानमंत्री मोदी के 19 जनसभाएँ, अमित शाह के 29 — यह सिर्फ चुनाव प्रचार नहीं था, यह एक पूरी सेना का अभियान था। और आज उसी अभियान का नतीजा — बंगाल का अभेद किला ढह गया।
🌟 मोदी की गारंटी... बंगाल ने माना। 🌟



Dharmendra Pradhan Sunil Bansal Suvendu Adhikari Bhupender Yadav BJP Amit Shah

28/04/2026
23/04/2026

बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025-2026

23/04/2026

*बोर्ड परीक्षा में शान्ती देवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत*

चित्रकूट। आज दिनाँक 23-04-2026 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । इस परीक्षा में विद्यालय के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा । इस परीक्षा में शान्ती देवी इंटर कालेज पहाड़ी से हाई स्कूल में 85 एवं इंटरमीडिएट में 60 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की , जिसमें गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी छात्र छात्राएं परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
*हाई स्कूल में 85 में से 51 परीक्षार्थी ससम्मान* तथा शेष 34 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । इसी प्रकार *इंटरमीडिएट में 60 में से 35 ससम्मान* तथा शेष 25 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये।
कक्षा 10 में नितेश कुमार ने 91.16%, राजशेखर पाण्डेय ने 90.6% तथा मयंक पाण्डेय ने 88.5% अंक अर्जित कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार इंटरमीडिएट में *अंशिका देवी* ने *92.2% अंक प्राप्त कर *जनपद में तृतीय स्थान* व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित सिंह ने 87.0% द्वितीय तथा नैतिक सिंह ने 86.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
सभी छात्र/छात्राओं ने इस सफलता के लिए अपने गुरूजनों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक जी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्रों के लिए कक्षाओं के अतिरिक्त समय देकर उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया ।
सभी सफल छात्र छात्राओं का विद्यालय के प्रबंधक जी , प्रधानाचार्य जी द्वारा मुंह मीठा कराया गया तथा बधाई दी गई।
विद्यालय के संरक्षक श्री चुनकू राम पटेल, प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री शिवबरन त्रिपाठी , प्रेरक श्री मनोज त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र/छात्राओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत अपने पहाड़ी मंडल में दिनांक 04और 05 को प्रशिक्षण कार्यशाला में शान्त...
09/04/2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत अपने पहाड़ी मंडल में दिनांक 04और 05 को प्रशिक्षण कार्यशाला में शान्ती देवी इण्टर कॉलेज में शामिल हुआ ।जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।

Address

Karwi
210206

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sunil Kumar Singh BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sunil Kumar Singh BJP:

Share