Public Point

Call Website

Public Point ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस
02/10/2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस

02/10/2026

यह जो निर्माण कार्य आप देख रहे हैं यह तब हुआ है जब नदी में करंट कम हुआ है, वाटर डिस्चार्ज कम हुआ है। अजय कुमार लल्लू पूर्व विधायक

विभागीय मंत्री, स्थानीय सांसद सहित तमाम शासन - सत्ता के लोग कह रहे है कि यह बँधा 3 लाख क्यूसेक वाटर ही रोक सकता है। यह झूठ और छलावा है। जबकि वाल्मीकिनगर बैराज का डेटा कहता है कि 2002 से अब तक अनेक समयों में नदी के भीतर 6 - 6 लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज हुए है।

असल में बंधे के टूटने की घटना मंत्री और मुख्यमंत्री की असंवेदशीलता है जिस सच्चाई से लोगों को गुमराह करने की भाजपाई कवायद जारी है।
मनोज सिंह नेताजी पूर्व जिला अध्यक्ष कुशीनगर कांग्रेस

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath ने आज जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को राह...
29/09/2026

मुख्यमंत्री MYogiAdityanath ने आज जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।

मुख्यमंत्री ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में Government of UP पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

28/09/2026

🚨 अति आवश्यक सूचना — हाई अलर्ट 🚨
जावही दयाल एपी बांध टूटने की सूचना सामने आई है। आसपास के ग्रामीण सावधान रहें और घबराएँ नहीं।
🙏 सभी लोग सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और यह सूचना आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएँ।
#हाईअलर्ट #बाढ़सावधानी #सावधान

27/09/2026

एपी तटबंध के चैनपट्टी ततवा टोला में नदी का बढ़ा जलस्तर, पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने जताई चिंता

चैनपट्टी। एपी तटबंध के चैनपट्टी स्थित ततवा टोला के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 3 से 5 किलोमीटर के क्षेत्र में नदी का दबाव बना हुआ है। स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने नदी के बढ़ते दबाव और संभावित खतरे को लेकर अपनी चिंता पूर्व विधायक के सामने रखी। अजय कुमार लल्लू ने स्थिति को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तटबंध और नदी के दबाव वाले क्षेत्र की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से स्थिति को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी गैरजिम्मेदार रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पूर्व विधायक ने प्रशासन से मांग की कि नदी के दबाव वाले पूरे क्षेत्र की तत्काल निगरानी कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, ताकि ग्रामीणों और तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

25/09/2026

लोकतंत्र पर हमला और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा! अजय राय

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत आज लखनऊ की सड़कों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।

निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र की बुनियाद हैं, लेकिन वर्तमान में जिस तरह संवैधानिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, देश की जनता सब देख रही है। कांग्रेस जन-जन के हक और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई जारी रखेगी! अजय राय

20/09/2026

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने बवाल मचा दिया

16/09/2026

अयोध्या में दबंगों द्वारा की गई भीषण गोलीबारी व बम हमले में स्व. राम लगन मौर्य की माता श्रीमती पार्वती मौर्य जी का KGMU में निधन हो गया। लखनऊ स्थित KGMU पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य धरने के माध्यम से बचे हुए अपराधियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की।

ये लड़की लंदन मे अच्छी खासी जॉब कर रही थी, लेकिन नौकरी छोड़कर अपनी जिंदगी की परी पूरी जमा पूंजी एक फिल्म मे लगा दी... और...
13/09/2026

ये लड़की लंदन मे अच्छी खासी जॉब कर रही थी, लेकिन नौकरी छोड़कर अपनी जिंदगी की परी पूरी जमा पूंजी एक फिल्म मे लगा दी...

और उस फिल्म का नाम है... Read news

Address

Padrauna Kushinagar
Padrauna
274304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Point posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share