Babu Rama Shankar Saxena Orai

Babu Rama Shankar Saxena Orai Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Babu Rama Shankar Saxena Orai, Ramnagar Orai, Orai.

उरई में आर्य समाज मंदिर एवम आर्य शिक्षा समिति के संस्थापक _ बाबू रमा शंकर सक्सेना जी
30/10/2022

उरई में आर्य समाज मंदिर एवम आर्य शिक्षा समिति के संस्थापक _ बाबू रमा शंकर सक्सेना जी

बाबू रमा शंकर जी के कार्य एवम योगदान 🙏
30/10/2022

बाबू रमा शंकर जी के कार्य एवम योगदान 🙏

,👏👏
30/10/2022

,👏👏

जनपद की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं के संस्थापकस्व. बाबू रमा शंकर सक्सेना जी की प्रतिमा का अनावरण----------------------------...
29/10/2022

जनपद की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक

स्व. बाबू रमा शंकर सक्सेना जी की प्रतिमा का अनावरण
-------------------------------------------------------------------
उरई। 10 जनवरी।आज स्थानीय डी. ए. वी. इंटर कालेज, उरई के परिसर में जनपद में प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थाओं डी ए वी इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज एवं दयानंद वैदिक कालेज के संस्थापक (सचिव) , जनपद में आर्य समाज की स्थापना में प्रमुख योगदान देने वाले एवं उरई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. बाबू रमाशंकर सक्सेना जी की प्रतिमा का अनावरण जनपद के जिलाविद्यालय निरीक्षक श्री भगवत पटेल एवं वित्त एवं लेखाधिकारी श्री आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा डी ए वी इंटर कालेज, उरई के परिसर में एक भव्य कार्यक्रम में संपन्न हुआ।
इस प्रतिमा का निर्माण 1975 में इस विद्यालय के ही पूर्व छात्र श्री गोधन केवट ने किया था जो इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अभय करन सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि श्री भगवत पटेल (जिला विद्यालय निरीक्षक) एवं विशिष्ट अतिथि श्री आशुतोष चतुर्वेदीजी थे।
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने बाबूजी के समर्पण को नमन किया। विशिष्ट अतिथि श्री चतुर्वेदी ने बाबूजी के बहुमुखी योगदान की चर्चा की। श्री गोधन केवट ने ब्रिटिश काल में इन संस्थाओं के निर्माण को बाबूजी का ऐतिहासिक कार्य बताया। प्रधानाचार्य श्री प्रवीण पांडेय ने उन्हें ' जनपद के मालवीय 'जी की भाँति निरूपित किया। सभाध्यक्ष डा. अभय करन सक्सेना ने बाबूजी के साथ बीती स्मृतियों को व्यक्त करते हुए उन्हें विराट व्यक्तित्व का स्वामी बताया। श्री रणवीर सिंह यादव ने बाबूजी के जीवन एवं योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बाबूजी के जीवन व कृतित्व पर आधारित एक पत्रक का भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. मृत्युंजय शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर नगर प्रमुख गणमान्य नागरिकों, समाज सेवियों, शिक्षकों, पत्रकारों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण पांडेय के इस प्रयास की सभी उपस्थित जनों ने भूरि भूरि सराहना की। प्रतिमा की स्थापना में श्री अजय सक्सेना का प्रमुख सहयोग रहा।

10/01/2021

Address

Ramnagar Orai
Orai
285001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Babu Rama Shankar Saxena Orai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share