16/07/2026
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के पुण्य अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌼💐🙏🏻
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सनातन संस्कृति का एक अत्यंत पावन और भव्य पर्व है, जो हमें यह संदेश देता है कि भगवान स्वयं अपने भक्तों के द्वार तक आते हैं। पुरी की इस विश्वविख्यात यात्रा में लाखों श्रद्धालु जात-पात और भेदभाव से परे होकर एकसाथ भगवान के दर्शन करते हैं यही इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता और भारतीय संस्कृति की सच्ची पहचान है। रथ के रस्से को थामने में जो पुण्य है, वह किसी भी तीर्थ से कम नहीं माना जाता।
भगवान जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। 🌼🙏🏻
🌸जय जगन्नाथ!🌸
#श्री_जगन्नाथ_रथ_यात्रा