06/09/2026
आज अंबाला लोकसभा सांसद श्री वरुण चौधरी जी, यमुनानगर जिलाध्यक्ष भाई नरपाल सिंह गुर्जर जी,
ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक रोहताश बेदी जी, प्रदेश सोशल मीडिया चेयरपर्सन श्रीमती मोनिका डूमराजी और रमन त्यागी जी के साथ “बिलासपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन” में उपस्थित होकर कांग्रेस के ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान जन सभा को संबोधित करते हुए मैंने और सांसद जी ने कहा कि हरियाणा में शुरू हुए ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन-जन की आवाज़ को मजबूती से उठाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा युवाओं की आवाज़ बुलंद करने के लिए चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का संदेश और भाजपा द्वारा चंदा चोरी को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक हर नागरिक तक पहुँचाना है। हर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घर, कार्यालय और वाहन पर कांग्रेस का झंडा गर्व से लगाए और सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आमजन के मुद्दों की आवाज़ बने।
इस अवसर पर यमुनानगर ग्रामीण के बिलासपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रवीण राणा जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यमुनानगर के सभी सम्मानित ब्लॉक अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📍यमुनानगर ग्रामीण- बिलासपुर ब्लॉक
Indian National Congress Indian National Congress - Delhi Indian National Congress - Haryana Rahul Gandhi K.C. Venugopal Priyanka Gandhi Vadra Ajay Maken Sanjay Dutt Rao Narender Singh Bhupinder Singh Hooda Challa Vamshi Chand Reddy