Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh

Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh This is official page of the Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh.

जागरूकता की दौड़, सुरक्षित भविष्य की ओरछत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान...
13/09/2026

जागरूकता की दौड़, सुरक्षित भविष्य की ओर

छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में राज्य स्तरीय एचआईवी जागरूकता मैराथन के माध्यम से युवाओं ने दिया एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, बचाव व भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश.

रक्तदान- एक छोटा कदम, कई जिंदगियों की उम्मीद! आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।आइए, ...
12/09/2026

रक्तदान- एक छोटा कदम, कई जिंदगियों की उम्मीद!

आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
आइए, रक्तदान कर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।
रक्तदान करें, जीवन बचाएँ। #रक्तदानमहादान

डेंगू से बचना है आसान, बस रखें थोड़ी सावधानी!तेज़ बुखार, सिरदर्द, बदन व जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते या उल्टी जै...
12/09/2026

डेंगू से बचना है आसान, बस रखें थोड़ी सावधानी!
तेज़ बुखार, सिरदर्द, बदन व जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते या उल्टी जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज।
सही समय पर पहचान और उपचार से डेंगू से बचाव संभव है।
लक्षण दिखें तो तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएँ।

Bastar District में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार,आपातकालीन उपचार को मिलेगी नई मजबूती।जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एडवांस ट्रॉ...
11/09/2026

Bastar District में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार,आपातकालीन उपचार को मिलेगी नई मजबूती।
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एडवांस ट्रॉमा सेंटर व 90सीटों के पैरामेडिकल कोर्स की शुरुआत से स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी ।
स्वस्थ बस्तर,सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था

आपदा तैयारी,सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवस्थाछत्तीसगढ़ में अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण आयोजित।यूनिसेफ ...
11/09/2026

आपदा तैयारी,सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण आयोजित।यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से 33 जिलों के अधिकारियों ने जोखिम मूल्यांकन,त्वरित प्रतिक्रिया,अग्नि सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता पर मंथन किया।

लक्षणों को पहचानें, जांच कराएं, पूरा इलाज कराएं।टीबी लाइलाज नहीं है।समय पर पहचान और पूरा कोर्स ही इसका सबसे बड़ा इलाज है...
11/09/2026

लक्षणों को पहचानें, जांच कराएं, पूरा इलाज कराएं।
टीबी लाइलाज नहीं है।
समय पर पहचान और पूरा कोर्स ही इसका सबसे बड़ा इलाज है।
सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी का इलाज बिल्कुल मुफ्त है।
आइए मिलकर टीबी को हराएं।

💙 मधुमेह पर नियंत्रण, स्वस्थ जीवन का संकल्प!मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए समय पर जाँच, सही खानपान और नियमित शारीरिक ...
11/09/2026

💙 मधुमेह पर नियंत्रण, स्वस्थ जीवन का संकल्प!

मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए समय पर जाँच, सही खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

🔹 समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच कराएँ।
🔹 संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाएँ।
🔹 रोज़ाना व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करें।
🔹 स्वस्थ आदतों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएँ।

💪 स्वस्थ आदतें अपनाएँ, मधुमेह को नियंत्रित करें!

आइए, जागरूक बनें और स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज की ओर एक कदम बढ़ाएँ।

सर्दी-खांसी-बुखार सिर्फ मौसमी है या H1N1?मौसम बदल रहा है और H1N1 के केस बढ़ सकते हैं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य क...
10/09/2026

सर्दी-खांसी-बुखार सिर्फ मौसमी है या H1N1?

मौसम बदल रहा है और H1N1 के केस बढ़ सकते हैं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लक्षण गंभीर हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस - 10 सितम्बर 2026मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।Tele MANAS के ...
10/09/2026

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस - 10 सितम्बर 2026

मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।
Tele MANAS के माध्यम से 24x7 मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यदिआप में या आपके किसी परिचित में ये संकेत दिखें तो संकोच न करें,तुरंत संपर्क करें

विश्व आत्महत्या निवारण दिवस | 10 सितंबर“बातचीत से बदलें सोच, संवेदनाओं से बचाएँ जीवन।” आत्महत्या पर खुलकर बात करना कमजोर...
10/09/2026

विश्व आत्महत्या निवारण दिवस | 10 सितंबर

“बातचीत से बदलें सोच, संवेदनाओं से बचाएँ जीवन।”
आत्महत्या पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, बल्कि सहयोग और संवेदनशीलता की शुरुआत है।
आइए, सुनें • समझें • साथ दें और जरूरतमंद को मदद पहुँचाए।
आइए,मिलकर जीवन के प्रति उम्मीद जगाएँ।

Address

Health Building, Sector 19
Naya Raipur
492015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department of Health & Family Welfare, Chhattisgarh:

Shortcuts

Share