05/02/2026
*डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम का विचारगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारम्भ*
सिद्धार्थनगर।
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार व देवेंद्र नाथ सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्थान सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वाधान में जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं शताब्दी वर्ष के अवसर पर विचारगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 फरवरी 2026 को लोहिया कला भवन, सिद्धार्थनगर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अरविन्द कुमार सिंह (प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, गोरक्ष प्रान्त) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। डीएनआईआईटी के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे सभागार भक्तिमय वातावरण से भर गया।
तत्पश्चात संथान के उप प्रबंधक अमित त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि डॉ अरविंद कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार प्रजापति (अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, गोरक्ष प्रांत) तथा श्री आलोक कुमार त्रिपाठी (निदेशक, क्वांटम पब्लिक स्कूल) डॉ अजीत प्रताप सिंह प्राचार्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व डीएनआईआईटी के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।अतिथि परिचय व स्वागत उद्बोधन संस्था के उपप्रबंधक श्री अमित त्रिपाठी द्वारा दिया गया। डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित विचार आलोक त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, देवेंद्र नाथ सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्थान) तथा डॉ अरुण कुमार प्रजापति (अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, गोरक्ष प्रांत) द्वारा व्यक्त किए गए।
मुख्य वक्ता के रूप में “डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान” विषय पर विचार रखते हुए डॉ अरविंद कुमार सिंह (प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, गोरक्ष प्रांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने उनके राष्ट्रनिर्माण में अतुलनीय योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि अखंड भारत के निर्माण में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचार आज के समय में भी प्रासंगिक है जिनसे युवा प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते है क्यूंकि आज का युवा ही देश का भविष्य है ।
श्नितेश पाण्डेय डॉ अजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों को स्मृति-चिह्न व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सार्वजनिक संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र कुमार पाठक, प्रांत प्रचार प्रमुख, गोरक्ष प्रांत , रामेश्वर,देवेश, विजय लक्ष्मी,हिमांशु, सोनू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, वकील सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।